बसंत ऋतु उत्तराखंड वासियों को बहुत सुहाता है,बसंत में उत्तराखंड के लोग उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध कुमाउनी होली के रंग में डूब जाते हैं, बच्चे फूलदेई ,फुलारी त्यौहार मनाते हैं। वही महिलाएं भी आपने मायके से आने वाली भिटौली की राह तक रही होती हैं। इसलिये उत्तराखंड वासी चैत्र माह को रंगीला महीना भी कहते हैं। क्योंकि फाल्गुन चैत्र में होली का आनंद रोमांच ,फूलदेई की खुशी और भिटौली का प्यार एक साथ आता है। और इसी खुशी में पुरूष एवं महिलायें इस माह में लोकनृत्य लोकगीत झोड़ा चाचेरी गा कर आनंद मानते हैं। भिटौली क्या है ? यह उत्तराखंड की…
Author: Bikram Singh Bhandari
उत्तराखंड वासियों का प्रकृति प्रेम जगविख्यात है। चाहे पेड़ बचाने के लिए चिपको आंदोलन हो या पेड़ लगाने के लिए मैती आंदोलन या प्रकृति का त्योहार हरेला हो। इसी प्रकार प्रकृति को प्रेम प्रकट करने का त्योहार या प्रकृति का आभार प्रकट करने का प्रसिद्ध फूलदेई त्यौहार मनाया जाता है। https://youtu.be/96YxcYjPyjs फूलदेई त्योहार मुख्यतः छोटे छोटे बच्चो द्वारा मनाया जाता है। यह उत्तराखंड का प्रसिद्ध लोक पर्व है। फूलदेई त्योहार बच्चों द्वारा मनाए जाने के कारण इसे लोक बाल पर्व भी कहते हैं। प्रसिद्ध त्योहार फूलदेई (Phool dei festival ) चैैत्र मास के प्रथम तिथि को मनाया जाता है। अर्थात…
शिव के महापर्व शिवरात्रि के शुभवासर पर आप लोगो के समक्ष कुछ उत्तराखंड की प्रसिद्ध शिवरात्रि विशेष , कुमाउनी होली के लिखित व वीडियो लिंक के भाग प्रस्तुत कर रहे हैं। अच्छे लगे तो शेयर अवश्य करें। शिव के मन मही बसे काशी शिव के मन माहि बसे काशी -2 आधी काशी में बामन बनिया, आधी काशी में सन्यासी, शिव के मन माहि बसे काशी। काही करन को बामन बनिया, काही करन को सन्यासी, शिव के मन माहि बसे काशी। पूजा करन को बामन बनिया, सेवा करन को सन्यासी, शिव के मन माहि बसे काशी काही को पूजे बामन बनिया,…
रानीखेत उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा ज़िले के अंतर्गत एक पहाड़ी पर्यटन स्थल है। देवदार और बाज के वृक्षों से घिरा यह बहुत ही रमणीक एक लघु हिल स्टेशन है। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से 85 किमी. की दूरी पर स्थित यह अच्छी पक्की सड़क से जुड़ा है। इस स्थान से हिमाच्छादित मध्य हिमालयी श्रेणियाँ स्पष्ट देखी जा सकती हैं। रानीखेत से सुविधापूर्वक भ्रमण के लिए पिण्डारी ग्लेशियर,कौसानी, चौबटिया गार्डन ,गोल्फ कोर्स, बिनसर महादेव मंदिर, झूला देवी मंदिर,कटारमल सूर्य मंदिर और कालिका पहुँचा जा सकता है। चौबटिया में प्रदेश सरकार के फलों के उद्यान हैं। इस पर्वतीय नगरी का मुख्य आकर्षण यहाँ…
बद्रीनाथ में घूमने लायक अनेक रमणीक स्थान हैं आमतौर पर तीर्थयात्री बद्रीनाथ धाम के लिए एक दिन की यात्रा या अधिकतम एक रात तक रुकना पसंद करते है । इस वजह से कुछ आकर्षक और सुन्दर दर्शनीय स्थलों के दर्शन करना तीर्थयात्री भूल जाते है । हालाँकि यदि आप एक या दो दिनों के लिए बद्रीनाथ धाम की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो बद्रीनाथ में निम्न स्थानों को देखना न भूले । बद्रीनाथ में घूमने लायक निम्न स्थान हैं – नीलकंठ – बद्रीनाथ मंदिर के पीछे, एक तरफ घाटी एक शंक्वाकार आकार के नीलकंठ शिखर (6600 मीटर)…
उत्तराखंड बागेश्वर के जगदीश कुनियाल की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने साप्ताहिक कार्यक्रम मन की बात 2.0 में की। प्रधानमंत्री जी ने आज अपने कार्यक्रम में जल संरक्षण की उपयोगिता और जरूरत पर बात की । उन्होंने अपने कार्यक्रम की शुरुवात एक श्लोक से की – | माघे निमग्ना: सलिले सुशीते, विमुक्तपापा: त्रिदिवम् प्रयान्ति।| अर्थात , माघ महीने में किसी भी पवित्र जलाशय में स्नान को पवित्र माना गया है। प्रधानमंत्री जी ने नदी जल आदि के बारे में बताते हुए, देश के कई भागों और लोगों की तारीफ की,जो जल संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में…
शनिवार 27 फरवरी 2021 उत्तराखंड की बेटियों के लिए शुभ दिन आया है। एक ओर नैनीताल की बेटियों को आज सरकार ने सम्मानित किया है, वही पिथौरागढ़ थल की बेटी श्वेता वर्मा का चयन भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। साउथ अफ्रीका के साथ 7 मार्च से शुरू हो रही एक दिवसीय पांच मैचों की श्रंखला के लिए ,भारतीय महिला क्रिकेट टीम में उत्तराखंड कि थल निवासी विकेटकीपर बल्लेबाज श्वेता वर्मा का चयन हुआ है। Up की टीम से खेलने वाली श्वेता का चयन 2020 में India A टीम के लिए भी हुआ था। एकता बिष्ट , मानसी जोशी …
उत्तराखंड की सबसे प्रसिद्ध मिठाई है, अल्मोड़ा की बाल मिठाई, सिगोड़ी, चॉकलेट मिठाई और डीडीहाट की खेंचुवा मिठाई।अब आप में से कुछ लोग सोच रहे होंगें कि बाल मिठाई का नाम तो हमने सुना है, लेकिन ये खेंचुवा मिठाई कहाँ से आ गई? और पिथौरागढ़ और डीडीहाट के आस पास के मित्रों को तो इस मिठाई का स्वाद दिल तक घुला होगा। जैसा कि नाम से ही इसकी पहचान हो रही है, खेंचुवा। मगर यह खाने में बहुत लज़ीज़ होती है। इसका स्वाद दिल से एकदम आत्मा में उतर जाता है। कुमाऊँ आँचल की एक और सौगात, परदेसी को अपने…
उत्तराखंड के स्नेही मित्रों के लिए खुश खबरी है। खुश खबरी यह है कि उत्तराखंड में साल में दो बार फल देने वाला आम का पेड़ मिला है।दगडियों आम के शौकीन तो सभी हैं, किसे अच्छा नही लगता आम! और आम का व्यसाय भी खूब होता है। मगर विडम्बना ये होती है,कि आम की फसल एक ही बार होती है। हमे रसीले आमों का आनंद लेने के लिए एक साल का इंतजार करना पड़ता है। मगर इन सभी समस्याओं का समाधान मिला है,उत्तराखंड अल्मोडा के नौला गांव में। कलमी (फजरी) प्रजाति का यह आम का पेड़ मिला है,विकासखंड ताड़ीखेत के नौला…
बचपन में हमारी अम्मा (दादी जी) जाड़ों में हल्दी ,सुहागा,आदि के मिश्रण से घर का पिठ्या रोली तिलक बनाती थी। फिर घर के शुभ कार्यों में वहीं तिलक प्रयोग में लाया जाता था। ब्राह्मण ज्यू आते थे, पाठ मंत्रोच्चार के साथ सभी को तिलक करते थे। और घर कि महिलाओं को नाख से माथे तक एक लंबा पिठ्या रोली तिलक लगाते थे। पहले हमारी समझ मे नही आता कि इनको, इतना लंबा तिलक क्यों ?बाद में जब रोजी रोटी के लिए परदेश गए, तब देखा,वहां की महिलाएं तो छोटा सा तिलक लगा रही। तब मेरी समझ में आया कि कुमाउनी…

