देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और राज्य सिविल सेवा (PCS) के कुल 30 अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा 11 नवंबर 2026 को जारी आदेश (संख्या- 869-XXX-1-2026) के तहत 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
इस फेरबदल में देहरादून, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चमोली और उत्तरकाशी के मुख्य विकास अधिकारियों (CDO) के साथ-साथ हल्द्वानी, रुड़की, काशीपुर और रुद्रपुर नगर निगमों के नगर आयुक्तों और कई जिलों के अपर जिलाधिकारियों (ADM) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
Table of Contents
प्रमुख बदलावों पर एक नजर:
- मुख्य विकास अधिकारी (CDO): देहरादून के CDO अभिनव शाह को अपर सचिव पर्यटन और पर्यटन विकास परिषद का अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। उनकी जगह पिथौरागढ़ के CDO दीपक सैनी को देहरादून का नया CDO नियुक्त किया गया है। प्रवीण कुमार को पिथौरागढ़, अनामिका को अल्मोड़ा, दीपक रामचन्द्र सेठ को चमोली और राहुल आनन्द को उत्तरकाशी का नया CDO बनाया गया है।
- नगर निगम और मेला प्रशासन: आशिमा गोयल को हल्द्वानी नगर निगम, स्मृता परमार को रुड़की, परितोष वर्मा को काशीपुर और नुपुर वर्मा को रुद्रपुर का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा, आगामी कुंभ मेला (हरिद्वार) के लिए पंकज कुमार उपाध्याय को अपर मेलाधिकारी और गोपाल राम बिनवाल को उप मेलाधिकारी तैनात किया गया है।
- अतिरिक्त प्रभार से मुक्ति: निधि यादव को निदेशक, पंचायती राज निदेशालय के पदभार से मुक्त कर दिया गया है, जबकि तीर्थपाल सिंह को अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, देहरादून स्मार्ट सिटी लि. के प्रभार से अवमुक्त किया गया है।
स्थानांतरित अधिकारियों की पूरी सूची
| क्र. सं. | अधिकारी का नाम एवं सेवा | वर्तमान तैनाती | अवमुक्त पदभार (Removed) | नवीन तैनाती (Added) |
| 1. | श्रीमती निधि यादव (IAS-2017) | अपर सचिव–कृषि एवं कृषक कल्याण, निदेशक, पंचायती राज निदेशालय, देहरादून | निदेशक, पंचायती राज निदेशालय, देहरादून | यथावत (अपर सचिव–कृषि एवं कृषक कल्याण के पद पर बनी रहेंगी) |
| 2. | श्री अभिनव शाह (IAS-2019) | मुख्य विकास अधिकारी, देहरादून | मुख्य विकास अधिकारी, देहरादून | अपर सचिव–पर्यटन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी–पर्यटन विकास परिषद, देहरादून |
| 3. | श्री दीपक सैनी (IAS-2020) | मुख्य विकास अधिकारी, पिथौरागढ़ | मुख्य विकास अधिकारी, पिथौरागढ़ | मुख्य विकास अधिकारी, देहरादून |
| 4. | श्री प्रवीण कुमार (IAS-2021) | अपर निदेशक, शहरी विकास निदेशालय, देहरादून | अपर निदेशक, शहरी विकास निदेशालय, देहरादून | मुख्य विकास अधिकारी, पिथौरागढ़ |
| 5. | श्रीमती अनामिका (IAS-2021) | बाध्यप्रतीक्षा | — | मुख्य विकास अधिकारी, अल्मोड़ा |
| 6. | श्रीमती आशिमा गोयल (IAS-2022) | संयुक्त मजिस्ट्रेट, ऊधमसिंह नगर | संयुक्त मजिस्ट्रेट, ऊधमसिंह नगर | नगर आयुक्त, नगर निगम, हल्द्वानी |
| 7. | श्री दीपक रामचन्द्र सेठ (IAS-2022) | संयुक्त मजिस्ट्रेट, रुड़की | संयुक्त मजिस्ट्रेट, रुड़की | मुख्य विकास अधिकारी, चमोली |
| 8. | श्री राहुल आनन्द (IAS-2022) | संयुक्त मजिस्ट्रेट, देहरादून | संयुक्त मजिस्ट्रेट, देहरादून | मुख्य विकास अधिकारी, उत्तरकाशी |
| 9. | सुश्री गौरी प्रभात (IAS-2023) | संयुक्त मजिस्ट्रेट, पौड़ी | संयुक्त मजिस्ट्रेट, पौड़ी | संयुक्त मजिस्ट्रेट, रुड़की |
| 10. | सुश्री दीक्षिता जोशी (IAS-2023) | संयुक्त मजिस्ट्रेट, रानीखेत | संयुक्त मजिस्ट्रेट, रानीखेत | संयुक्त मजिस्ट्रेट, काशीपुर |
| 11. | श्री जीवन सिंह नगन्याल (PCS) | अपर आयुक्त, कुमाऊं मण्डल, नैनीताल | अपर आयुक्त, कुमाऊं मण्डल, नैनीताल | आयुक्त, गन्ना–चीनी, काशीपुर, ऊधमसिंहनगर |
| 12. | श्री त्रिलोक सिंह मर्तोलिया (PCS) | आयुक्त, गन्ना–चीनी, काशीपुर, प्रधान प्रबन्धक–शुगर मिल, किच्छा, ऊधमसिंहनगर | आयुक्त, गन्ना–चीनी, काशीपुर, प्रधान प्रबन्धक–शुगर मिल, किच्छा | अपर आयुक्त, कुमाऊं मण्डल, नैनीताल |
| 13. | श्री अभिषेक त्रिपाठी (PCS) | मुख्य विकास अधिकारी, चमोली | मुख्य विकास अधिकारी, चमोली | निदेशक, पंचायती राज निदेशालय, देहरादून |
| 14. | श्री रामजी शरण शर्मा (PCS) | मुख्य विकास अधिकारी, अल्मोड़ा | मुख्य विकास अधिकारी, अल्मोड़ा | अपर निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी ऐजेन्सी (ITDA), देहरादून |
| 15. | श्री तीर्थपाल सिंह (PCS) | अपर निदेशक–सूचना प्रौद्योगिकी ऐजेन्सी (ITDA), देहरादून, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, देहरादून स्मार्ट सिटी लि० | अपर निदेशक–सूचना प्रौद्योगिकी ऐजेन्सी (ITDA), देहरादून | यथावत (अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, देहरादून स्मार्ट सिटी लि० का प्रभार बना रहेगा) |
| 16. | श्री जय भारत सिंह (PCS) | मुख्य विकास अधिकारी, उत्तरकाशी | मुख्य विकास अधिकारी, उत्तरकाशी | अपर निदेशक, शहरी विकास निदेशालय, देहरादून |
| 17. | श्री श्याम सिंह राणा (PCS) | अपर जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग | अपर जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग | अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, देहरादून |
| 18. | श्री नारायण सिंह नबियाल (PCS) | अपर जिलाधिकारी, बागेश्वर | अपर जिलाधिकारी, बागेश्वर | अपर जिलाधिकारी, चमोली |
| 19. | श्री विवेक प्रकाश (PCS) | अपर जिलाधिकारी, चमोली | अपर जिलाधिकारी, चमोली | अपर आयुक्त, गन्ना–चीनी, काशीपुर, प्रधान प्रबन्धक–चीनी मिल, किच्छा, ऊधमसिंहनगर |
| 20. | श्री पंकज कुमार उपाध्याय (PCS) | अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/नजूल), ऊधमसिंहनगर, सचिव–जिला विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंहनगर का अतिरिक्त प्रभार | अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/नजूल), ऊधमसिंहनगर, सचिव–जिला विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंहनगर का अतिरिक्त प्रभार | अपर मेलाधिकारी, कुम्भ मेला, हरिद्वार |
| 21. | श्री कौस्तुभ मिश्र (PCS) | अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), ऊधमसिंहनगर, सक्षम प्राधिकारी भूमि अधिग्रहण (CALA), ऊधमसिंहनगर का अतिरिक्त प्रभार | अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), ऊधमसिंहनगर | उप निदेशक–मण्डी परिषद, रुद्रपुर |
| 22. | श्रीमती स्मृता परमार (PCS) | अपर जिलाधिकारी–देहरादून, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी/CALA, देहरादून | अपर जिलाधिकारी–देहरादून, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी/CALA, देहरादून | नगर आयुक्त, नगर निगम, रुड़की |
| 23. | श्री रविन्द्र सिंह बिष्ट (PCS) | नगर आयुक्त, नगर निगम, काशीपुर | नगर आयुक्त, नगर निगम, काशीपुर | अपर जिलाधिकारी, बागेश्वर |
| 24. | श्रीमती निर्मला बिष्ट (PCS) | उप निदेशक–मण्डी परिषद, रुद्रपुर, उप सचिव–मा० मुख्यमंत्री | उप निदेशक–मण्डी परिषद, रुद्रपुर, उप सचिव–मा० मुख्यमंत्री | अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/नजूल) ऊधमसिंहनगर |
| 25. | श्री जितेन्द्र कुमार (PCS) | अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), हरिद्वार | अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), हरिद्वार | अपर जिलाधिकारी, देहरादून, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी/CALA, देहरादून |
| 26. | श्रीमती नुपुर वर्मा (PCS) | डिप्टी कलेक्टर, पौड़ी गढ़वाल | डिप्टी कलेक्टर, पौड़ी गढ़वाल | नगर आयुक्त, नगर निगम, रुद्रपुर |
| 27. | श्री कमलेश मेहता (PCS) | डिप्टी कलेक्टर, टिहरी गढ़वाल | डिप्टी कलेक्टर, टिहरी गढ़वाल | अपर जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग |
| 28. | श्री विनोद कुमार (PCS) | डिप्टी कलेक्टर, देहरादून | डिप्टी कलेक्टर, देहरादून | अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) ऊधमसिंहनगर, सचिव–जिला विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंहनगर का अतिरिक्त प्रभार |
| 29. | श्री परितोष वर्मा (PCS) | नगर आयुक्त, नगर निगम, हल्द्वानी | नगर आयुक्त, नगर निगम, हल्द्वानी | नगर आयुक्त, नगर निगम, काशीपुर |
| 30. | श्री गोपाल राम बिनवाल (PCS) | नगर आयुक्त, नगर निगम, रुड़की | नगर आयुक्त, नगर निगम, रुड़की | उप मेलाधिकारी, कुम्भ मेला, हरिद्वार |
अनु सचिव तजम्मुल हुसैन खान के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने वर्तमान पदभार से तत्काल कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती का कार्यभार ग्रहण करें और इसकी आख्या कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 को उपलब्ध कराएं।




