थल: थल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डाडल गांव में बुधवार को घास काट रही एक महिला पर भालू ने जानलेवा हमला कर दिया। ग्रामीणों की तत्परता और अदम्य साहस से महिला की जान तो बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बागेश्वर रेफर कर दिया है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डाडल गांव निवासी 52 वर्षीय चंपा देवी अपने घर के समीप स्थित खेत में मवेशियों के लिए घास काट रही…
Author: Guddu
भीमताल। विकासखंड मुख्यालय ओखलकांडा में जिला सहकारी बैंक एवं बहुद्देशीय समितियों से जुड़े नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संचालकों के सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान “हम साथ हैं, साथ रहेंगे” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। समारोह में 500 से अधिक प्रतिनिधियों, करीब 50 ग्राम प्रधानों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। ब्लॉक प्रमुख केडी रुवाली के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज सुयाल ने की। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और संचालकों का फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस दौरान लालकुआं दुग्ध संघ के…
Haldwani। तल्ली बमौरी-लालडांट क्षेत्र स्थित शक्तिनगर फेज-वन कॉलोनी में मजदूर क्वार्टरों में लगातार हो रही मारपीट और उपद्रव से स्थानीय बाशिंदों का जीना मुहाल हो गया है। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि आए दिन गाली-गलौज और हिंसक झड़पें आम बात हो गई हैं। हालिया घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने बिना सत्यापन किराएदार रखने पर मकान मालिक के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की है, वहीं आक्रोशित नागरिकों ने नगर निगम पार्षद को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा व्यवस्था की गुहार लगाई है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इलाके में विभिन्न खाली प्लॉटों पर…
अल्मोड़ा। जनपद के स्याल्दे ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा बसई के रतखेत तोक में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मामूली कहासुनी के बाद 70 वर्षीय बुजुर्ग ने पड़ोस में रहने वाली 66 वर्षीय महिला की दरांती और पत्थरों से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची मृतका की 95 वर्षीय बुजुर्ग मां पर भी आरोपी ने हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। पूजा-पाठ के दौरान हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, रतखेत तोक निवासी तुलसी देवी (66) पिछले करीब 40 वर्षों…
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। चीरवासा के पास क्षतिग्रस्त हुए पैदल मार्ग के चौड़ीकरण और मरम्मत कार्य के चलते आज सुबह के समय यात्रा संचालन में आंशिक फेरबदल किया गया है। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, चीरवासा क्षेत्र में पैदल मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए आज प्रातः 06:00 बजे से 09:00 बजे तक विशेष सुधारीकरण एवं चौड़ीकरण अभियान चलाया जा रहा है। सुबह 9 बजे के बाद रवाना होंगे यात्री मार्ग पर चल रहे कार्य के कारण यात्रियों…
नंदा अष्टमी, अल्मोड़ा: ऐतिहासिक नंदा देवी मेले के पावन अवसर पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और नगर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने अल्मोड़ा नगर के सभी शिक्षण संस्थानों में एक दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी (CEO) अल्मोड़ा, हरकराम कोहली द्वारा 18 सितंबर को जारी आधिकारिक परिपत्र के अनुसार, नंदा अष्टमी के मुख्य पर्व यानी 19 सितंबर 2026 (शनिवार) को अल्मोड़ा शहरी सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में छात्र सुरक्षा और नगर में संभावित…
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने प्रसिद्ध संत नीम करौली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को राज्यभर में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार के इस कदम से सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए टिकट की कीमतें कम होंगी, जिससे अधिक से अधिक लोग इस प्रेरक कथा को देख सकेंगे। एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति करेगी सरकार इस संबंध में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने राज्य कर आयुक्त को आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार, फिल्म को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में इसके प्रदर्शन पर लगने वाले राज्य माल…
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की समृद्ध लोक विरासत और आस्था का प्रतीक ऐतिहासिक नंदादेवी मेला इस वर्ष 16 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। आठ दिवसीय यह भव्य धार्मिक व सांस्कृतिक महोत्सव 23 सितंबर तक पूरी श्रद्धा और धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। इस बार मेले के मुख्य कार्यक्रमों का केंद्र ऐतिहासिक नंदादेवी मंदिर परिसर के साथ-साथ एडम्स मैदान भी रहेगा, जहां धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित होंगी। नंदादेवी मंदिर परिसर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान मेला समिति के पदाधिकारियों ने इस वर्ष की तैयारियों और रूपरेखा की जानकारी साझा की। समिति के अनुसार, मेले…
देहरादून: उत्तराखण्ड शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) संवर्ग के 12 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण/नवीन तैनाती के आदेश जारी किए हैं। गृह अनुभाग-1 द्वारा जारी इस आधिकारिक आदेश के तहत जनहित और रिक्तियों के सापेक्ष इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार, संबंधित सभी अधिकारी अविलंब अपनी नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे और कार्यभार प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक (DGP), उत्तराखण्ड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। देखें स्थानांतरण एवं नवीन तैनाती की पूरी सूची: क.सं. अधिकारी का नाम…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में ‘सीएम हेल्पलाइन 1905’ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जन शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक और संतोषजनक राहत मिलनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों को अकारण ‘स्पेशल क्लोज’ या ‘फोर्स क्लोज’ करने की प्रवृत्ति पर रोक लगे और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। तहसीलों के औचक निरीक्षण और राजस्व मामलों पर जोर मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में तहसीलों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि…

