उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से राज्य सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के 24 पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिए हैं। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 के अनु सचिव तजम्मुल हुसैन खान द्वारा 12 नवंबर, 2026 को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और चमोली समेत कई जिलों में डिप्टी कलेक्टरों की नई तैनाती की गई है। इसके साथ ही डोईवाला चीनी मिल और पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में भी नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने वर्तमान पदभार से कार्यमुक्त होकर तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और इसकी सूचना कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 को उपलब्ध कराएं।
| क्र.सं. | अधिकारी का नाम | वर्तमान तैनाती | नवीन तैनाती |
| 1. | श्री राजकुमार पाण्डे, PCS | डिप्टी कलेक्टर, चमोली | डिप्टी कलेक्टर, देहरादून |
| 2. | श्री बृजेश कुमार तिवारी, PCS | डिप्टी कलेक्टर, उत्तरकाशी | डिप्टी कलेक्टर, टिहरी |
| 3. | श्री अभय प्रताप सिंह, PCS | डिप्टी कलेक्टर, ऊधमसिंहनगर | डिप्टी कलेक्टर, देहरादून |
| 4. | श्रीमती शिप्रा जोशी, PCS | उप नगर आयुक्त, नगर निगम, रुद्रपुर | डिप्टी कलेक्टर, नैनीताल |
| 5. | श्रीमती अपर्णा ढौंडियाल, PCS | डिप्टी कलेक्टर, देहरादून | अधिशासी निदेशक, डोईवाला चीनी मिल |
| 6. | श्री अजयवीर सिंह, PCS | अधिशासी निदेशक, डोईवाला चीनी मिल | डिप्टी कलेक्टर, टिहरी |
| 7. | श्री तुषार सैनी, PCS | डिप्टी कलेक्टर, ऊधमसिंहनगर | डिप्टी कलेक्टर, नैनीताल |
| 8. | श्री मनीष बिष्ट, PCS | डिप्टी कलेक्टर, ऊधमसिंहनगर एवं क्षेत्रीय प्रबंधक-सिडकुल, ऊधमसिंहनगर | निदेशक, प्रशासन एवं मानीटरिंग, पन्तनगर तथा मुख्य कार्मिक अधिकारी, पन्तनगर कृषि विश्वविद्यालय, ऊधमसिंहनगर |
| 9. | श्री देवानन्द, PCS | डिप्टी कलेक्टर, उत्तरकाशी | डिप्टी कलेक्टर, पौड़ी गढ़वाल |
| 10. | श्री गौरव पाण्डेय, PCS | डिप्टी कलेक्टर, ऊधमसिंहनगर | डिप्टी कलेक्टर, नैनीताल |
| 11. | श्रीमती कुमकुम जोशी, PCS | डिप्टी कलेक्टर, देहरादून | डिप्टी कलेक्टर, हरिद्वार |
| 12. | श्रीमती रेखा कोहली, PCS | डिप्टी कलेक्टर, नैनीताल | डिप्टी कलेक्टर, ऊधमसिंहनगर |
| 13. | श्री मुकेश चन्द्र रमोला, PCS | डिप्टी कलेक्टर, उत्तरकाशी | डिप्टी कलेक्टर, देहरादून |
| 14. | श्रीमती अमृता शर्मा, PCS | डिप्टी कलेक्टर, ऊधमसिंहनगर | डिप्टी कलेक्टर, नैनीताल |
| 15. | श्री नवाजिश खलीक, PCS | डिप्टी कलेक्टर, नैनीताल | डिप्टी कलेक्टर, अल्मोड़ा |
| 16. | श्रीमती शालिनी मौर्य, PCS | डिप्टी कलेक्टर, पौड़ी गढ़वाल | डिप्टी कलेक्टर, हरिद्वार |
| 17. | श्री चन्द्रशेखर, PCS | डिप्टी कलेक्टर, चमोली | डिप्टी कलेक्टर, उत्तरकाशी |
| 18. | श्रीमती मंजू राजपूत, PCS | डिप्टी कलेक्टर, टिहरी | डिप्टी कलेक्टर, हरिद्वार |
| 19. | श्री अबरार अहमद, PCS | डिप्टी कलेक्टर, चमोली | डिप्टी कलेक्टर, उत्तरकाशी |
| 20. | श्री सुनील कुमार, PCS | डिप्टी कलेक्टर, अल्मोड़ा | डिप्टी कलेक्टर, रुद्रप्रयाग |
| 21. | श्रीमती नीतू डागर, PCS | डिप्टी कलेक्टर, चम्पावत | डिप्टी कलेक्टर, हरिद्वार |
| 22. | श्री संजय कुमार, PCS | डिप्टी कलेक्टर, अल्मोड़ा | डिप्टी कलेक्टर, ऊधमसिंहनगर |
| 23. | श्रीमती रेखा, PCS | डिप्टी कलेक्टर, पौड़ी गढ़वाल | डिप्टी कलेक्टर, ऊधमसिंहनगर |
| 24. | श्री कृष्णा त्रिपाठी, PCS | डिप्टी कलेक्टर, रुद्रप्रयाग | डिप्टी कलेक्टर, चमोली |




