Author: Bikram Singh Bhandari

बिक्रम सिंह भंडारी उत्तराखंड की लोक संस्कृति, पर्व, देव परंपराओं और इतिहास पर लिखने वाले स्वतंत्र लेखक हैं। वे वर्षों से उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर को प्रामाणिक स्रोतों, लोक कथाओं और ऐतिहासिक संदर्भों के माध्यम से डिजिटल रूप में दस्तावेज़ करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड की संस्कृति, पर्व और लोक परंपराओं पर 700 से अधिक लेख लिखे हैं।

मकर संक्रांति के अवसर पर उत्तराखंड पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विकास खंड में थल के नजदीक के मैदान में लगने वाला यह गिंदी मेला या गेंद मेला,(gindi mela )  उत्तराखंड के प्रसिद्ध मेलों में गिना जाता है। गिंदी मेले का आयोजन प्रतिवर्ष अजमेर और उदयपुर पट्टियों के बीच डांडामंडी में लंगूर पट्टी के दोनों भागों के बीच थल नदी के मैदान में किया जाता है। इसके अलावा भी कई स्थानों पर इस प्रकार के मेलों का आयोजन किया जाता है। लेकिन डांडामंडी का गेंद मेला अधिक प्रसिद्ध है। गेंद मेला उत्तराखंड : त्यौहार व् मनोरजन के अलावा  मेले का धार्मिक…

Read More

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में मकर संक्रांति को विशेष तौर पर मनाया जाता है। सीमांत क्षेत्र जोशीमठ में इसे चुन्या त्योहार ( chunya tyohar ) के नाम से जाना जाता है। यह पर्व चमोली जनपद में बड़े उत्साह और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है। क्या है चुन्या त्योहार : जोशीमठ क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों में मकर संक्रांति के दो-  तीन  दिन पहले से ही इस त्यौहार की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। सात प्रकार के अनाज ( दाल चावल झंगोरा इत्यादि ) की पहले से ही कुटाई और पिसाई कर ली जाती है। यह कार्य भी…

Read More

बागेश्वर उत्तराखंड का इतिहास  : धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टिकोण से अत्यंत समृद्ध है। सरयू और गोमती नदियों के संगम पर स्थित यह नगर उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल का प्रमुख तीर्थस्थल है। स्कंदपुराण के ‘वागीश्वर महात्म्य’ में बागेश्वर को मार्कण्डेय मुनि की तपस्थली और भगवान शिव के व्याघ्र रूप से जोड़ा गया है। यहां स्थित व्याघ्रेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना और यहां होने वाले उत्तरायणी मेले का ऐतिहासिक महत्व है। यह स्थान न केवल आध्यात्मिकता का केंद्र है, बल्कि कत्यूरी, चंद और मनकोटी शासकों के शासनकाल से जुड़े व्यापारिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र भी रहा है। बागेश्वर उत्तराखंड…

Read More

गढ़वाली भाषा में “चकड़ैत”शब्द का उपयोग पुराने समय में राजा के गुप्तचरों या चुगली करने वालों के लिए किया जाता था। वर्तमान में यह शब्द उस व्यक्ति को दर्शाता है जो कानाफूसी करता है या दूसरों की चुगली करता है। यह लेख “चकड़ैत” शब्द की व्युत्पत्ति, ऐतिहासिक संदर्भ, और सामाजिक-राजनीतिक विकास का अध्ययन करता है। इसके अलावा, यह शब्द के सांस्कृतिक और प्रशासनिक प्रभावों को भी उजागर करता है। परिचय : गढ़वाली संस्कृति में “चकड़ैत” शब्द ने समय के साथ कई रूप बदले हैं। प्रारंभ में यह राजसी गुप्तचरों को संदर्भित करता था, लेकिन आज यह शब्द आमतौर पर चुगली…

Read More

अल्मोड़ा का चमत्कारी पत्थर – उत्तराखंड का अल्मोड़ा जिला अपने खूबसूरत पहाड़ों, घने जंगलों और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों के लिए जाना जाता है। लेकिन सल्ट मनीला क्षेत्र का सैंकुड़ा गांव अब एक और वजह से प्रसिद्ध हो गया है – यहां का एक विशालकाय पत्थर, जिसे स्थानीय भाषा में “ठुल ढुंग” कहा जाता है। यह पत्थर न सिर्फ पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है, बल्कि गांव के विकास का केंद्र बन गया है। एक सपने से शुरू हुई कहानी सैंकुड़ा गांव के रहने वाले विक्रम सिंह बंगारी लंदन में नौकरी करते थे। गांव की छोटी-छोटी पगडंडियों और पहाड़ों के बीच उनका…

Read More

उत्तराखंड की टोंस नदी, हिमालय की गोद से निकलकर देहरादून जिले के कालसी के पास यमुना नदी में मिलने तक, अपनी गहराई, सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक महत्व की गाथा कहती है। यह केवल एक नदी नहीं, बल्कि एक कहानी है, जो सदियों से उत्तराखंड के इतिहास, संस्कृति और लोककथाओं का हिस्सा रही है। टोंस नदी का उद्गम और प्रवाह : टोंस नदी उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में स्थित टोंस ग्लेशियर से निकलती है। यह ग्लेशियर लगभग 20,720 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। लगभग 250 किलोमीटर तक फैली इस नदी का प्रवाह ऊबड़-खाबड़ इलाकों, गहरी घाटियों और घने जंगलों से…

Read More

कुली बेगार आंदोलन उन्नीसवीं और बीसवीं शताब्दी के दौरान उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक ऐतिहासिक और प्रभावशाली जनआंदोलन था। यह आंदोलन जनता के शोषण और अन्याय के विरुद्ध खड़ा हुआ, जिसने न केवल स्थानीय समाज को एकजुट किया बल्कि राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम में भी अपना योगदान दिया। कुली बेगार प्रथा क्या थी? ब्रिटिश शासन के दौरान, जब कोई अंग्रेज अधिकारी भ्रमण, शिकार, या शोध के लिए पहाड़ों में आता था, तो स्थानीय पटवारी और ग्राम प्रधान का दायित्व होता था कि वे उसके लिए कुली (मजदूर) की व्यवस्था करें। ग्रामवासियों के नाम ग्राम प्रधान के…

Read More

कुमाऊनी संस्कृति : भारत एक विशाल देश है। यहाँ लगभग 150 करोड़ लोग और 2000 से भी अधिक जातियां रहती हैं। भारत में तकरीबन 544 स्थानीय भाषाएँ बोली जाती है। और अनेकों छोटे बड़े राज्यों में बटा भारत देश में नीले आसमान के नीचे अनेकों क्षेत्रीय संस्कृतियां फलती फूलती हैं। कहीं बड़े बड़े पहाड़ हैं तो कहीं कही समुंद्र के किनारे हैं। इन्ही भौगोलिक विशेषताओं ने यहाँ क्षेत्र विशेष की संस्कृति का निर्माण हुवा है। कुमाऊनी संस्कृति – कुमाऊनी संस्कृति उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में विकसित हुई एक समृद्ध और विविध सांस्कृतिक धरोहर है। यह संस्कृति न केवल अपनी…

Read More

देहरादून: नव वर्ष और विभिन्न स्थानों पर हो रही बर्फबारी के कारण उत्तराखण्ड में पर्यटकों की भारी संख्या में आगमन का अनुमान लगाया जा रहा है। राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर होटल और होमस्टे की लगभग सभी बुकिंग्स फुल हो चुकी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तराखण्ड सरकार ने पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठानों को 24*7 खुले रखने की अनुमति दी है। श्रम विभाग ने जारी किया आदेश उत्तराखण्ड श्रम विभाग के उप सचिव शिव विभूति रंजन द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि “उत्तराखण्ड दुकान और स्थापना (रोजगार, विनियमन एवं सेवा शर्त) अधिनियम 2017…

Read More

अशोक शिलालेख कालसी: उत्तराखंड के देहरादून जनपद में स्थित कालसी, भारतीय इतिहास और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यह स्थल मौर्य सम्राट अशोक द्वारा उत्कीर्ण किए गए 14 शिलालेखों के लिए प्रसिद्ध है, जो उनके धम्म (धर्म) और शांति के संदेश को प्रसारित करते हैं। कालसी, यमुना और टोंस नदी के संगम पर स्थित है, जो न केवल प्राकृतिक दृष्टि से सुंदर है बल्कि ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व भी रखता है। https://youtu.be/npZRvCDAXuU?si=19kpzYXpRAccpNbJ कालसी का ऐतिहासिक महत्व : कालसी का उल्लेख महाभारत और बौद्ध साहित्य में मिलता है। महाभारत काल में इसे राजा विराट की राजधानी माना जाता था, जहां…

Read More