Thursday, January 23, 2025
Homeमंदिरभासर देवता उत्तराखंड टिहरी क्षेत्र के लोक देवता।

भासर देवता उत्तराखंड टिहरी क्षेत्र के लोक देवता।

भासर देवता :-

भासर देवता का मंदिर गढ़वाल क्षेत्र के टिहरी जनपद की कड़ाकोट पट्टी के कफना नामक गांव में स्थित है। इसका निशान  होता है लोहे का त्रिशूल या कटार। इनके बारे में कहा जाता है कि यह नागराजा का मामा तथा अन्य देवताओं का बूढ़ा मामा हैं। माँ चन्द्रवदनी देवी इनकी बहिन है। भासर देवता की माता का नाम मेघमाला है। क्षेत्रपाल, घण्टाकर्ण, नगेल देवता आदि को इनका भाई भी माना जाता है।

Hosting sale

इसमें असीम शक्ति व सामर्थ्य माना जाता है। बिजली गिराना, पानी को दूध बना देना आदि इनकी शक्ति के परिचायक हैं। अग्नि की ज्वलनशक्ति को शमन करके इसे निष्प्रभावी कर देना भी इनकी अलौकिक शक्ति का परिचायक है। ये मकानों के भीतर रखे जादू-टोनों को प्रकट कर देते हैं । इस प्रकार यह अनेक विलक्षण शक्तियों का प्रदर्शन करते हैं।

भासर देवता उत्तराखंड टिहरी क्षेत्र के लोक देवता।

लोगों का मानना है कि इस देवता का पश्वा शुद्धजल को दूध में परिवर्तित कर देता है और एक सेर घी की बनी हुई रुई की बत्ती को, जब वह भर-भर जलने लगती है, तो सहज ही निगल लेता है। श्रद्धालु भक्त जो इसे देता है, देवता उस पर प्रसन्न होता है। इस भेंट को ‘देवता सोवन पयाली’ अर्थात् स्वर्ण का स्वादिष्ट भोग कहते हैं। ज्ञातव्य है कि देवताओं की शब्दावली में अग्नि को सुवर्ण कहा जाता है। इस देवता का पश्वा इस प्रकार के अनेक चमत्कारों का प्रदर्शन करता है। यह उनियालों का इष्ट देवता है और वही इसके पुजारी भी हैं। इनके अतिरिक्त यह कठैत, राजपूत, रावत आदि क्षत्रिय जातियों का भी इष्ट देवता है।

भासर देवता के बाद इन्हे भी पढ़े –

  1. कुटेटी देवी उत्तरकाशी ,मात्र दर्शन से ही मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।
  2. उत्तराखंड के देवी देवता, कुमाऊं और गढ़वाल में पूजे जाने वाले लोक देवता
  3. ‘गढ़ कन्या’ उत्तराखंड गढ़वाल की एक वीरांगना नारी की वीर गाथा
  4. देवभूमि दर्शन के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Best Taxi Services in haldwani

संदर्भ – प्रो DD शर्मा की किताब उत्तराखंड ज्ञानकोष। एवं डॉ. वाचस्पति मैठाणी।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Bikram Singh Bhandari
Bikram Singh Bhandarihttps://devbhoomidarshan.in/
बिक्रम सिंह भंडारी देवभूमि दर्शन के संस्थापक और लेखक हैं। बिक्रम सिंह भंडारी उत्तराखंड के निवासी है । इनको उत्तराखंड की कला संस्कृति, भाषा,पर्यटन स्थल ,मंदिरों और लोककथाओं एवं स्वरोजगार के बारे में लिखना पसंद है।
RELATED ARTICLES
spot_img
Amazon

Most Popular

Recent Comments