UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने शनिवार को कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने बोर्ड सभागार में संयुक्त रूप से नतीजे जारी किए। इस वर्ष की परीक्षाओं में भी छात्राओं ने छात्रों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
मेरिट लिस्ट के सितारे
- हाईस्कूल (10वीं): रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोयल ने 500 में से 491 अंक (98.2%) प्राप्त कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।
- इंटरमीडिएट (12वीं): बागेश्वर जिले की गीतिका पंत और उधमसिंह नगर जिले की सुशीला मेहंदीरत्ता ने 490 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से प्रदेश की मेरिट सूची में शीर्ष स्थान पाया।
परीक्षा परिणाम के मुख्य आंकड़े
बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष कुल 2,15,252 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
| कक्षा | कुल पंजीकृत | उत्तीर्ण प्रतिशत | छात्र पास % | छात्रा पास % |
| हाईस्कूल (10वीं) | 1,12,266 | 92.10% | 88.03% | 96.08% |
| इंटरमीडिएट (12वीं) | 1,02,986 | 85.11% | 81.93% | 88.09% |
यह भी पढ़े: सावधान! चारधाम यात्रा को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की नजर, सोनप्रयाग में FIR दर्ज
परीक्षाफल सुधार परीक्षा (2025) के नतीजे भी जारी
मुख्य परीक्षा के साथ-साथ वर्ष 2025 की ‘द्वितीय परीक्षाफल सुधार परीक्षा’ के नतीजे भी घोषित कर दिए गए हैं।
- हाईस्कूल: 382 परीक्षार्थियों में से 239 सफल रहे।
- इंटर: 464 परीक्षार्थियों में से 279 ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड
परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं:
- वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर जाएं।
- अपना रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें।
- सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर होगा, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।
शिक्षा मंत्री ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
