Friday, May 23, 2025
Homeसमाचार विशेषद पैटर्न्स ऑफ इंडिया से मिली उत्तराखंड की ऐपण कला को नई...

द पैटर्न्स ऑफ इंडिया से मिली उत्तराखंड की ऐपण कला को नई उड़ान

देहरादून: टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी “द पैटर्न्स ऑफ इंडिया” योजना के तहत उत्तराखंड की लोक कला ऐपण को अपने नए B737Max विमान की पूंछ पर उकेरकर नई उड़ान दी है। यह योजना देशभर की कलाकृतियों को विमानों पर प्रदर्शित कर भारत की समृद्ध कला और विविधता को उजागर करती है।

“द पैटर्न्स ऑफ इंडिया” योजना के तहत एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पहले विमान पर राजस्थान के बांधनी कपड़े का डिजाइन उकेरा था। अब उत्तराखंड की ऐपण कला को भी इस योजना में शामिल किया गया है। ऐपण को विमान की पूंछ पर चित्रित किया गया है, जो उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं को दर्शाता है। आप को बता दे की “द पैटर्न्स ऑफ इंडिया” की पहल अक्टूबर 2023 में शुरू की गई थी। “द पैटर्न्स ऑफ इंडिया” पहल का मुख्य उद्देश्य भारत की कलात्मक विविधता को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करना और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह पहल न केवल यात्रियों को प्रेरित करेगी, बल्कि भारतीय कला और कारीगरों को भी प्रोत्साहन देगी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा, “हमें भारत की समृद्ध कला और विरासत को प्रदर्शित करने में गर्व महसूस हो रहा है। ‘द पैटर्न्स ऑफ इंडिया’ योजना के माध्यम से हम देश के विभिन्न क्षेत्रों की कला और संस्कृति को लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं।”

https://x.com/AirIndiaX/status/1793997625714516416

ऐपण कला को विमान पर उकेरने का काम हैदराबाद में जीएमआर एयरो टेक्निक में किया गया है। यह कला प्राकृतिक रंगों और आकृतियों का उपयोग करके बनाई जाती है और इसका उपयोग त्योहारों और विशेष अवसरों पर घरों और मंदिरों को सजाने के लिए किया जाता है।

इसे पढ़े : पावड़ा गीत | किसी वीर या देवता की वीरता का बखान करने वाली लोकगीत विधा।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि वह भविष्य में भी इस योजना के तहत अन्य भारतीय कलाकृतियों को विमानों पर प्रदर्शित करेगी।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Pramod Bhakuni
Pramod Bhakunihttps://devbhoomidarshan.in
इस साइट के लेखक प्रमोद भाकुनी उत्तराखंड के निवासी है । इनको आसपास हो रही घटनाओ के बारे में और नवीनतम जानकारी को आप तक पहुंचना पसंद हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments