Wednesday, April 2, 2025
Homeसंस्कृतिपहाड़ी शब्द बल और ठैरा का हिंदी अर्थ, बल और ठैरा शब्द...

पहाड़ी शब्द बल और ठैरा का हिंदी अर्थ, बल और ठैरा शब्द एक पहाड़ी की पहचान है

उत्तराखंड में गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के क्षेत्रों में कुमाउनी और गढवाली बोलते समय अक्सर पहाड़ी शब्द बल का प्रयोग करते हैं। पहाड़ी शब्द बल और ठैरा, उत्तराखंडी पहाड़ियों की प्रमुख पहचान है। बल और ठैरा शब्द, अनजान शहर में एक दूसरे पहाड़ी को पहचानने का अच्छा साधन है।

इस शब्द का प्रयोग कुमाउनी गढ़वाली भाषा के साथ साथ, उत्तराखण्डी लोग हिंदी बोलते समय भी बल और ठैरा शब्द का प्रयोग करते हैं। ये दोनों शब्द एक परदेशी को परदेश में भी अपनी पहचान दिला देते हैं। जब परदेश में किसी की मधुर वाणी से अचानक बल और ठैरा का उच्चारण की ध्वनि कानों में पड़ती है ,तो दिल मे अपनत्व की भावना हिलोरें मारने लगती है। ऐसा लगता है , जैसे इस अनजान अजनबी शहर में कोई अपना मिल गया है।

आज अपने इस लेख में हम पहाड़ी “बल” और “ठैरा” का मतलब और इन शब्दों को कहां और कैसे प्रयोग किया जाता है। यह समझाने की कोशिश करेंगे।

Hosting sale

पहाड़ी शब्द बल का हिंदी अर्थ –

बल शब्द का हिंदी अर्थ है ताकत लेकिन पहाड़ी भाषा गढ़वाली और कुमाउनी में बल शब्द एक तकिया कलाम है। या यूं कहें पहाड़ी शब्द बल पहाड़ी भाषाओं ,गढ़वाली और कुमाउनी भाषा को एक अलग रूप अलग अलंकरण देता है। पहाड़ी लोग जब इस शब्द को हिंदी भाषा बोलते समय प्रयोग करते हैं तो यह शब्द पहाड़ियों के लिए एक पहचान पत्र का काम करता है। जिह्वा से बल शब्द निकलते ही सामने वाला समझ जाता है कि ये पहाड़ी है।
जब हम किसी तीसरे व्यक्ति द्वारा कही हुई बात को ज्यो का त्यों बोलने के लिए ,बल को बीच योजक के रूप में प्रयोग किया जाता है।

Best Taxi Services in haldwani

जैसे :– गढ़वाली में – वैं बोली मैं नि ऐ सकन बल ।
कुमाउनी- वैल को मी नी ऐ सकन बलि।।
कुमाउनी के कई जगहों में बल को बलि बोला जाता है।
गढवाली में बल का प्रयोग अधिक होता है। यहाँ बल का प्रयोग बात शुरू करने के लिए भी किया जाता है।  संदेह प्रकट करने के लिए भी बल शब्द का प्रयोग किया जाता है। बल का प्रयोग अपुष्ट बात के लिए भी हो सकता है।

जैसे -उ नी आणा छन बल । बल या बलि का प्रयोग पहाड़ी
तुमर गो में नेताजी आई राछि बलि।कहानी सुनाते समय भी , बल और बलि का प्रयोग किया जाता है।  जैसे – एक राजा छौ बल या कुमाउनी में – ए राज होय बलि।
हिंदी में बल का अर्थ , कहते हैं ,सुना है , या ,कि  इन शब्दों को पहड़ी शब्द बल का करीबी माना जाता है।

पहाड़ी शब्द

पहाड़ी शब्द ठैरा का हिंदी अर्थ

ठैरा और ठहरा दोनों अलग अलग शब्द हैं। ठहरा का अर्थ होता है ठहरना।  जबकि ठैरा एक कुमाउनी -हिंदी शब्द है। कुमाउनी में इस शब्द का प्रयोग नहीं होता है लेकिन जब एक कुमाउनी भाषी हिंदी बोलता है ,तो इस शब्द का बहुतायह प्रयोग करता है।

पहाड़ी शब्द ठैरा का  हिंदी अर्थ होता है ,-‘ है’ ” हुवा  ‘और’ हुए  ‘हो ‘

जैसे – अन्य क्षेत्र भाषी बोलेगा – आप कैसे इंन्सान हो यार। या तुम कैसे आदमी हुए।  तो एक कुमाउनी भाषी बोलेगा – आप कैसे आदमी ठैरे। ये तो हमारा काम है। ऐसे एक सामान्य हिंदी भाषी बोलेगा और एक पहाड़ी भाषी बोलेगा – ये तो हमारा  काम ठैरा।

इन्हे भी पढ़े _

तीले धारो बोला का अर्थ यहाँ पढ़े।

स्वाला गांव उत्तराखंड का वो गांव जो बेवजह भूत गांव के नाम से प्रसिद्ध हो गया। यहाँ जाने सच्चाई !

हमारे व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Bikram Singh Bhandari
Bikram Singh Bhandarihttps://devbhoomidarshan.in/
बिक्रम सिंह भंडारी, देवभूमि दर्शन के संस्थापक और प्रमुख लेखक हैं। उत्तराखंड की पावन भूमि से गहराई से जुड़े बिक्रम की लेखनी में इस क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर, और प्राकृतिक सौंदर्य की झलक स्पष्ट दिखाई देती है। उनकी रचनाएँ उत्तराखंड के खूबसूरत पर्यटन स्थलों और प्राचीन मंदिरों का सजीव चित्रण करती हैं, जिससे पाठक इस भूमि की आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत से परिचित होते हैं। साथ ही, वे उत्तराखंड की अद्भुत लोककथाओं और धार्मिक मान्यताओं को संरक्षित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। बिक्रम का लेखन केवल सांस्कृतिक विरासत तक सीमित नहीं है, बल्कि वे स्वरोजगार और स्थानीय विकास जैसे विषयों को भी प्रमुखता से उठाते हैं। उनके विचार युवाओं को उत्तराखंड की पारंपरिक धरोहर के संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक विकास के नए मार्ग तलाशने के लिए प्रेरित करते हैं। उनकी लेखनी भावनात्मक गहराई और सांस्कृतिक अंतर्दृष्टि से परिपूर्ण है। बिक्रम सिंह भंडारी के शब्द पाठकों को उत्तराखंड की दिव्य सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत की अविस्मरणीय यात्रा पर ले जाते हैं, जिससे वे इस देवभूमि से आत्मिक जुड़ाव महसूस करते हैं।
RELATED ARTICLES
spot_img
Amazon

Most Popular

Recent Comments