Friday, July 26, 2024
Homeसमाचार विशेष"भिक्षा नहीं, शिक्षा दें" अल्मोड़ा पुलिस का जन जागरूकता अभियान

“भिक्षा नहीं, शिक्षा दें” अल्मोड़ा पुलिस का जन जागरूकता अभियान

अल्मोड़ा: उत्तराखंड पुलिस के अल्मोड़ा पुलिस ने “भिक्षा नहीं, शिक्षा दें” के उदेश्य के साथ “ऑपरेशन मुक्ति” नामक एक सराहनीय जन जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को शिक्षा की ओर प्रेरित करना है। यह अभियान 1 मार्च 2024 को शुरू हुआ और 31 मार्च 2024 तक चलेगा। इसका शुभारंभ एसएसपी देवेंद्र पींचा ने किया।

आप को बता दे की इस अभियान के तहत, पुलिस टीम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमती है और भिक्षा मांगते बच्चों को चिन्हित करती है। उसके बाद इन बच्चों को उनके माता-पिता या अभिभावकों के साथ पुलिस स्टेशन लाया जाता है। पुलिस उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करती है और उन्हें सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाने में मदद करती है। पुलिस बच्चों को भोजन, कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुएं भी प्रदान कर रही हैं।

उत्तराखंड पुलिस का यह अभियान अल्मोड़ा जनपद में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जोरशोर से चल रहा हैं। इस अभियान के तहत अब तक 50 से अधिक बच्चों को चिन्हित किया गया है। इनमें से 30 बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाया गया है। बाकी बच्चों के माता-पिता/अभिभावकों को उन्हें शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया गया है।

इसे पढ़े : 19 अप्रैल को 84 लाख मतदाता करेंगे मतदान, उत्तराखंड मतदाता ब्यौरा

“भिक्षा नहीं, शिक्षा दें” का उद्देश्य लिए उत्तराखंड पुलिस का “ऑपरेशन मुक्ति” अभियान एक सराहनीय पहल है। यह अभियान न केवल भिक्षावृत्ति को कम करने में मदद करेगा, बल्कि बच्चों को शिक्षा का अधिकार भी दिलाएगा।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Pramod Bhakuni
Pramod Bhakunihttps://devbhoomidarshan.in
इस साइट के लेखक प्रमोद भाकुनी उत्तराखंड के निवासी है । इनको आसपास हो रही घटनाओ के बारे में और नवीनतम जानकारी को आप तक पहुंचना पसंद हैं।
RELATED ARTICLES
spot_img
Amazon

Most Popular

Recent Comments