Friday, March 14, 2025
Home Blog Page 96

कुमाऊनी रायता , सीखिए अनोखे पहाड़ी रायता बनाने की विधि।

0
कुमाऊनी रायता
कुमाऊनी रायता,फोटो साभार प्रिंटसेट , उत्तराखंड टूरिज्म. काम

कुमाऊनी रायता जी हा नाम से ही अपनी पहचान बता रहा है। भारतीय भोजन शैली में रायते का विशेष स्थान है। शादी,नामकरण,पूजा या तेरहवीं मे सार्वजनिक भोज को अलग अलंकरण देता है।सामान्यतः रायता बूंदी,और मट्ठे, नमक मिर्च मिला कर बनाया जाता है। थोड़ा अलग तरीके से बनाया जाता है।

इसमें शुद्ध देसी राई की सनसनाहट होती है । छाछ के माखन कि खटास,और पहाड़ी पकी हुई ककड़ी का स्वाद। अच्छे अच्छे लोगों के मुंह से पानी निकाल देता है ये पहाड़ी खीरे का रायता। कुमाऊनी लोगो को रायता बहुत पसंद होता है। कुमाऊं मण्डल के मेलो में,तथा बाजारों में खीरे का रायता बहुत आसानी से मिल जाता है।

नैनीताल भवाली का कुमाऊनी रायता पकोड़ा बहुत प्रसिद्ध है। कुमाऊं मण्डल में लोग रायते को अलग अलग चीजो के साथ मिलाकर अलग कॉम्बिनेशन बना दिए हैं, जो बहुत ही यूनिक और टेस्टी लगता है।

जैसे –

  • रायता पकोड़ा
  • आलू रायता
  • छोले रायता
  • दाल चावल रायता
  • राजमा चावल रायता

कुमाऊनी रायता  बनाने की विधि –

पहाड़ी रायता मुख्यत दो प्रकार से बनाया जाता है-

  • पहाड़ी खीरे का रायता
  • मूली का रायता

पहाड़ी खीरा केवल सितम्बर और अक्टूबर मे होती है। कुमाऊं में रायता साल भर खाया जाता है। जाड़ों मे रायता बनाने के लिए कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में मूली का प्रयोग भी किया जाता है। मूली के प्रयोग से रायते की संसानहट और बड़ जाती।

कुमाऊनी रायता , सीखिए अनोखे पहाड़ी रायता बनाने की विधि।

पहाड़ी रायता ( कुमाऊनी रायता ) बनाने के लिए सामग्री –

  • कद्दूकस की हुई पहाड़ी ककड़ी या मूली
  • छाछ का माखन या दही
  • शुद्ध देशी आर्गेनक राई
  • कटी हुई हरी मिर्च
  • नमक स्वदानुसार , पहाड़ी पिसा नमक हो तो ज्यादा अच्छा।
  • हरा धनिया सजाने के लिए।
  • जंबू गन्दर्यनी तड़के के लिए, यदि आप तड़का लगाना चाहते हैं तो।

इसे भी पढ़ेदेवभूमि उत्तराखंड के प्रसिद्ध भोजन

कुमाउनी खीरा रायता बनाने के लिए सर्व्रथम छाछ का माखन बना  लेंगे । छाछ का माखन बनाने के लिए  छाछ को एक पतले कपड़े मे बांध कर टांग देते है। उसके नीचे बाल्टी रख देते है। बाल्टी में पानी जमा हो जाता है। और माखन कपड़े मे रह जाता है।

अगर छाछ का माखन उपलब्ध नहीं है तो, दही से भी बना सकते हैं। उसके बाद पहाड़ी खीरा /पहाड़ी मूली को कद्दूकस करके रख लेते हैं। ककड़ी को निचोड़कर उसका पानी निकाल लेते हैं। उसके बाद देसी राई को तवे में हल्का गर्म करके पीस लेंगे। राई  अपने स्वादानुसार डाले। ज्यादा राई स्वाद खराब कर सकती है।

बाकी की विधि नीचे दिए स्टेप बाई स्टेप मे सीखिए –

  • एक गहरा बर्तन लेंगे
  • उसमें कदुकस की हुई ककड़ी/मूली लेंगे, जो निचोड़कर रखी थी।
  • उसमे छाछ का माखन या दही डालेंगे
  • फिर मिर्च,पिसी हुई राई और नमक मिलाएंगे
  • राई,नामक,मिर्च तीनों ध्यान से स्वादनुसर डाले।
  • इन सामग्री के मिश्रण को अच्छी तरह 5मिनट तक मिलाए।
  • अगर आपको तड़के का स्वाद लेना है तो, थोड़ा तेल गरम करके जंबू गंद्रेनी का तड़का लगा दे।

लो जी तैयार हो गया कुमाऊनी रायता। हरे धनिए से सजाकर अपने मनपसंद पकवान के साथ आंनद लीजिए।

नोट – पहाड़ों में बुजुर्ग लोग बताते हैं। अगर कुमाऊनी रायते का असली स्वाद लेना है तो, इसको बना के 2 घंटे के लिए ढक कर रख दें। इसके बाद इसकी सनसनाहट सिर चड़ती है। मतलब बनाने के बाद कुमाऊनी रायता जितना पुराना होता जाएगा,राई उसपे उतना ज्यादा असर छोड़ देती है। और रायता उतना ही स्वादिष्ट और यूनीक बन जाता है।

इन्हे भी पढ़े – पहाड़ी काळा भट्ट की चटनी बनाने की विधि

उत्तराखंड का तिमला फल, तिमला फल खाने के लाभ

आखिर क्यों कहते हैं माल्टा फल को पहाड़ी फलों का राजा ?

उत्तराखंड का पहाड़ी फल हिसालू, जानिए फायदे और नुकसान।

ब्रह्म कपाल – पितरों की मुक्ति के लिए गया से भी आठ गुना अधिक फलदायी है ये तीर्थ।

देवभूमि दर्शन के साथ जुड़िये फेसबुक पर। यहाँ क्लिक करें।

कोटि बनाल शैली, भूकंप को मात देने वाली उत्तराखंड की विशेष वास्तु शैली।

0

उत्तराखंड भूकंप के सबसे खतरनाक जोन में आता है। आजकल उत्तराखंड में 8 रियक्टर पैमाने की भूकंप आने की चेतावनी भी दी गई है। क्या आप जानते हैं ? उत्तराखंड की कोटि बनाल शैली ( koti banal architecture style ) ( भवन निर्माण शैली ) उत्तराखण्ड की विशेष वास्तु शैली है।

यह शैली भूकंप रोधी शैलियों में सबसे मजबूत और टिकाऊ है। पुरखों ने पहाड़ पर रहने के लिए,नई नई तकनीकों को बनाया था । पहाड़ के अनुकूल होकर जीवन यापन कर भी रहे थे। मगर हम लोगो को लगता है, पहाड़ रहने लायक नहीं है। हम ये इसलिए लगता है कि हम अपने पुरखों की विरासत भूल चुके हैं। हम सब शहर की चका चौध मे खो गए हैं।

कोटि बनाल शैली

कोटि बनाल शैली क्या है –

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के कुछ क्षेत्रों मे, विशेष पारम्परिक भवन निर्माण शैली का प्रयोग किया जाता रहा है। इसमें मकान बनाने से पहले लकड़ी, के ऊंचे प्लेटफॉर्म का प्रयोग किया जाता है। फिर लकड़ी के विमो का नियमित अंतराल पर प्रयोग किया जाता है। लकड़ियों को इस तरह एक दूसरे मे फसाया जाता है कि वो गिरे ना। यह मकान लगभग पूरा लकड़ी से बनाया जाता है।

लकड़ियों को कुछ विशेष तकनीक से एक दूसरे से जोड़ा होता है। इस कारण बड़े से बड़ा भूकंप इन मकानों का कुछ भी बिगाड नहीं पता। भवन निर्माण की इस शैली को ,कोटि बनाल शैली कहा जाता है। कोटि बनाल शैली ( koti banal architecture style ) में बने भवनों को पंचपुरा भवन कहा जाता है।

कोटि बनाल शैली
कोटि बनाल शैली के मकान।
फोटो आभार -Google

इस शैली की विशेषता –

ये मकान भूकंप रोधी होते है। यह इनकी सबसे बड़ी विशषता है। और ये स्थापत्य कला और विज्ञान के अनोखे नमूने है। 1991 मे भूकंप ने इतनी तबाही मचाई, मगर ये भवन पहाड़ की छाती पर अडिग खड़े रहे। राजगढ़ी, मोरी बड़कोट , पुरोला तथा  टकनोर क्षेत्रों में इस प्रकार के मकान मिलते हैं। कोटि बनाल शैली में देवदार की लकड़ी का प्रयोग किया जाता है। देवदार की लकड़ी लगभग 900साल तक जलवायु को सहन कर सकती है। इसलिए पंचपुरा भवन जलवायु रोधी और भूकंप रोधी दोनो होते हैं।

यह भी देखें……..कोटि बनाल शैली में बना है पौड़ी का प्रसिद्ध कंडोलिया पार्क।

देवभूमि दर्शन के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

कंडोलिया पार्क पौड़ी गढ़वाल की नई पहचान।

0
कंडोलिया पार्क

कंडोलिया पार्क  पौड़ी गढ़वाल की नई पहचान। जी हा गुरुवार 28 जनवरी को मुख्मंत्री जी के कर कमलों द्वारा, यह थीम पार्क पौड़ी की जनता को समर्पित कर दिया गया।

कंडोलिया पार्क के बारे में –

यह उत्तराखण्ड राज्य के पौड़ी गढ़वाल में स्थित है। पौड़ी गढ़वाल के कमद नामक स्थान पर देवदार के घने पेड़ों के बीच बसा है।यह  पार्क भारत का सबसे ऊंचा पार्क है। यह भारत का पहला थीम पार्क है। ये  1750 मीटर के हाई अल्टिट्यूड पर बना है।

कंडोलिया पार्क
कंडोलिया पार्क, फोटो साभार गूगल

पौड़ी गढ़वाल के जिलाधिकारी 2019 मे कंडोलिया पार्क को नया रूप देने की योजना बनाई ,इस थीम पार्क को बनाने में पौड़ी गढ़वाल के जिलाधिकारी महोदय का महत्वूर्ण योगदान है।28 जनवरी 2021 को माननीय मुख्यमंत्री जी ने इसका उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री महोदय ने उत्तघाटन अवसर पर बताया कि, आज तक हमारा राज्य धार्मिक टूरिज्म पर केंद्रित था। अब राज्य को एडवेंचर टूरिज्म की तरफ बड़ा रहे हैं।

विंटर टूरिज्म को राज्य में बड़ावा दिया जाएगा। आने वाले समय में एडवेंचर टूरिज्म पर और ध्यान दिया जाएगा। आने वाले समय में सतपुली में सतपुली झील में भी टिहरी झील की तर्ज पर सी-प्लेन की योजना है।मुख्यमंत्री महोदय ने कहा कि पौड़ी गढ़वाल के टूरिज्म को नए पंख लगाएगा।

कंडोलिया पार्क
Kandoliya park, photo credit-Google

कंडोलिया पार्क की विशेषताएं-

  • इस पार्क की सबसे बड़ी विशेषता लेजर लाइट सिस्टम तथा म्यूजिकल फाउंटेन सिस्टम है।
  • लेजर लाइट मे कंडोलिया पार्क की छटा देखते ही बनती है।
  • यह पार्क भारत का सबसे ऊंचा पार्क है।
  • यह पार्क भारत का पहला थीम पार्क है।
  • इसमें हर  उम्र वर्ग के लिए अलग अलग व्यवस्था है।
  • पार्क उत्तरकाशी के कोटि बनाल शैली पर आधारित है।
  • यहां पर्यटकों के लिए स्विस काटेज बने हैं।
  • थीम  पार्क में स्थानीय मनोरंजन की व्यवस्था भी है।
  • यहां जिम, स्केटिंग एवं रिंग की व्यवस्था भी है।
  • इस पार्क में स्थानीय पहाड़ी संस्कृति को जीवंत रूप देने का पवित्र प्रयास किया गया है।
कंडोलिया पार्क
कंडोलिया पार्क , लेजर शो।
Image credit-Google

यहां भी देखे…….कोटि बनाल शैली , उत्तराखण्ड की विशेष वस्तु शैली।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Rj kaavya उर्फ कवींद्र सिंह मेहता जी का जीवन परिचय।

0
rj kaavya
rj kaavya

“सोच लोकल,अप्रोच ग्लोबल” के विजन पर “उत्तर के पुत्तर” RJ kaavya उर्फ कवीन्द्र सिंह मेहता लेकर आएं है,उत्तराखंड का पहला डिजिटल रेडिओ ओहो रेडिओ आइये जानते हैं Rj kaavya उर्फ कवींद्र सिंह मेहता जी का जीवन परिचय।

वर्तमान में rj kaavya नाम से प्रसिद्ध कवीन्द्र सिंह मेहता उत्तराखंड के नवयुवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन कर उभर रहे हैं। काव्य ने अपना डिजिटल रेडिओ ओहो रेडिओ शुरू करके,उत्तराखंड के नवयुवाओं के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है, कि अगर मन मे लगन हो तो कुछ भी असंभव नहीं है।

प्रारंभिक जीवन -:

12 जुलाई 1988 को जन्मे ,कवीन्द्र सिंह मेहता उर्फ rj kaavyaa मूलतः बागेश्वर जिले के निवासी हैं। उनकी आरम्भिक शिक्षा बागेश्वर में ही हुई है। आगे की पढ़ाई के लिए, उनके माता जी ने उन्हें दिल्ली मामा जी के पास भेज दिया। पढ़ाई पूरी करने के बाद ,उन्होंने रेडिओ जॉकी बनने का निश्चय किया।

एक इंटरव्यू में वो बताते हैं, 2006 में जब उन्होंने लगे रहो मुन्ना भाई फ़िल्म में, अभिनेत्री विद्या बालन को रेडियो जॉकी का किरदार करते हुए देखा, तो उसी समय अपनी माता जी को कहा, “मुझे भी रेडियो जॉकी बनना है।”

काव्य से RJ kaavya बनने का सफर -:

जब काव्य उर्फ कवीन्द्र सिंह मेहता ने सोच लिया, कि अब रेडियो जॉकी बनना है। फिर उन्होंने fm रेडियो कंपनियों में रेडियो जॉकी की नौकरी ढूढ़नी शुरू कर दी, दो वर्ष के कठिन संघर्ष के बाद ,काव्य को जयपुर  2008 में myFm में रेडियो जॉकी की नौकरी मिली। फिर काव्य नेे पीछे मुड़कर नहीं देखा।

2010 में, वो Red FM से जुुड़ गए। उसके बाद काव्य ने Red fm के साथ,जयपुर,कानपुर,कोलकाता और दिल्ली जैसे शहरों में काम किया। उनकी मन की मुराद 2018 में पूरी हुई। जब red fm ने देहरादून में रेडियो स्टेशन खोलने का निर्णय लिया,और रेडियो जॉकी के रूप में भेजा काव्य को।

मन मे जन्मभूमि के लिए कुछ कर गुजरने का संकल्प लेकर कवीन्द्र पहुंच गए अपनी जन्मभूमि। यहाँ पहुँच कर rjkaavyaa ने कई सराहनीय कार्यों की शुरुआत की।सर्वप्रथम उन्होंने अपने शो morning no 1 में , एक कार्यक्रम चलाया, “एक पहाड़ी ऐसा भी”।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत उन्होंने उन लोगों एक मंच दिया,किसी भी क्षेत्र में कार्य करके अपनी देवभूमि की सेवा कर रहे हैं। youtube से काव्य  उत्तर का पुत्तर करके एक शो चलाते हैं। जिसमे वो आपनी संस्कृति का प्रचार प्रसार एवं,स्थानीय कलाकारों को एक मंच प्रदान करते हैँ।

काव्या  ने पलायन की समस्या से जूझ रहे प्रदेश के लिए, Ghost village नहीं Dost village एक मुहिम चलाई। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में  rj karavaya को निर्वाचन आयोग ने अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया।

सब कुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन किन्ही कारणों से अक्टूबर 2020 में rjkaavya को RedFM छोड़ना पड़ा। मगर उत्तर के पुत्तर ने हार नही मानी, उत्तराखंड राज्य स्थापना के दिन उन्होंने अपने रेडियो OHO Radio की घोषणा कर दी।

rj kaavya

ओहो रेडियो स्टेशन –

“सोच लोकल अप्रोच ग्लोबल”  के विजन पर उत्तर के पुत्तर  rj kaavya लेकर आएं हैं, उत्तराखंड का पहला digital redio OHO Radio । OHO Radio की स्थापना 3 फरवरी 2021 को तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री, त्रिवेंद्र सिंह रावत जी के कर कमलों द्वारा हुई।

ओहो रेडियो एक app बेस्ड डिजिटल रेडियो है।  oho radio के द्वारा , समस्त उत्तराखंड के साथ साथ , जो उत्तराखंड के लोग बाहर रहते हैं, वो भी अपने गीत, संस्कृति से जुड़े हुए हैं। मार्च 2021 , अप्रैल 2021 में rj काव्या ने एक ओहो हिल यात्रा भी की थी। जिसके अंतर्गत उन्होंने लगभग सारे उत्तराखंड की यात्रा की थी।

RJ काव्य और उनका ओहो रेडियो स्टेशन ,उत्तराखंड की संस्कृति और भाषा का प्रचार प्रसार करते हुए। निरंतर आगे बढ़ रहे है। हमारी शुभकामनाएं rj काव्या जी के साथ हैं। ओहो रेडिओ स्टेशन एक डिजिटल एप बेस्ड रेडिओ स्टेशन है। इसको आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

इन्हे भी पढ़े _

पंकज जीना ,युवाओं का पसंदीदा आवाज जादूगर।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़े। यहाँ क्लिक करें।

दूनागिरी माता का भव्य मंदिर जहाँ गुरु द्रोणाचार्य ने की तपस्या।

0
दूनागिरी माता
Dunagiri temple Uttarakhand

दूनागिरी माता का भव्य मंदिर – उत्तराखण्ड राज्य के अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट क्षेत्र से 15 km आगे मां दूनागिरी मंदिर (Dunagiri temple ) अपार आस्था का केंद्र है । कुमांऊँ क्षेत्र के अल्मोड़ा जिले में एक पौराणिक पर्वत शिखर का नाम है, द्रोण, द्रोणगिरी, द्रोण-पर्वत, द्रोणागिरी, द्रोणांचल, तथा द्रोणांचल-पर्वत । वैसे तो मंदिर के बारे मे बहुत सी कथाये प्रचलित है।जिससे यहाँ माँ वैष्णव के विराजमान होने का प्रतीक मिलता है ।

दूनागिरी मंदिर पौराणिक महत्त्व –

द्रोणागिरी को पौराणिक महत्त्व के सात महत्वपूर्ण पर्वत शिखरों में से एक माना जाता है। दूनागिरी पर्वत पर अनेक प्रकार की वनस्पतियॉं उगतीं है। कुछ महौषधि रूपी वनस्पतियॉं रात के अधेरे में दीपक की भॉंति चमकती है। आज भी पर्वत पर घूमने पर हमें विभिन्न प्रकार की वनस्पतियॉं दिखायी देती हैं।जो स्थानीय लोगों की पहचान में भी नहीं आती हैं। दूनागिरी मंदिर द्रोणगिरी पर्वत की चोटी पर स्थित है।

यह मंदिर समुद्र तल से 8000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। सडक से लगभग 365 सीढ़ीयों है। जिनके द्वारा मंदिर तक जाया जाता है। सीढ़ीयों की ऊचाई कम व लम्बी है। सीढ़ीयों को टिन सेड से ढका गया है।

ताकी श्रद्धालुओ को आने जाने मे धूप और वर्षा से बचाया जा सके। पूरे रास्ते में हजारों घंटे लगे हुए है। जो लगभग एक जैसे है। दूनागिरी मंदिर रखरखाव का कार्य ‘आदि शाक्ति मां दुनागिरी मंदिर ट्रस्ट’ द्वारा किया जाता है। दुनागिरी मंदिर  में ट्रस्ट द्वारा रोज भण्डारे का प्रबधन किया जाता है।

खास है द्रोणागिरी पर्वत –

दूनागिरी मंदिर से हिमालय पर्वत की पूरी श्रृंखला को देखा जा सकता है।उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बहुत पौराणिक और सिद्ध शक्तिपीठ है। उन्ही शक्तिपीठ में से एक है द्रोणागिरी वैष्णवी शक्तिपीठ है  वैष्णो देवी के बाद उत्तराखंड के कुमाऊं में द्रोणागिरि पर्वत “दूनागिरि” दूसरी वैष्णो शक्तिपीठ है। दूनागिरी मंदिर में कोई मूर्ति नहीं है। प्राकृतिक रूप से निर्मित सिद्ध पिण्डियां माता भगवती के रूप में पूजी जाती हैं।

दूनागिरी मंदिर में अखंड ज्योति का जलना मंदिर की एक विशेषता है। दूनागिरी माता का वैष्णवी रूप में होने से, इस स्थान में किसी भी प्रकार की बलि नहीं चढ़ाई जाती है। यहाँ तक की मंदिर में भेट स्वरुप अर्पित किया गया नारियल भी , मंदिर परिसर में नहीं फोड़ा जाता है।

इसे भी जाने :- उत्तराखंड की रहस्यमय गुफा जहाँ छिपा है कलयुग के अंत का राज

भारतवर्ष के पौराणिक भूगोल व इतिहास के अनुसार ,यह सात महत्वपूर्ण पर्वत शिखरों में से एक माना जाता है। विष्णु पुराण, मत्स्य पुराण, ब्रह्माण्ड पुराण, वायु पुराण, श्रीमद्भागवत पुराण, कूर्म पुराण, देवीभागवत पुराण आदि पुराणों में सप्तद्वीपीय भूगोल रचना के अन्तर्गत द्रोणगिरी (वर्तमान दूनागिरी) का वर्णन मिलता है।

श्रीमद्भागवतपुराण के अनुसार दूनागिरी की दूसरी विशेषता इसका औषधि-पर्वत होना है। विष्णु पुराण में भारत के सात कुल पर्वतों में इसे चौथे पर्वत के रूप औषधि-पर्वत के नाम से संबोधित किया गया है।

दूनागिरी माता का भव्य मंदिर जहाँ गुरु द्रोणाचार्य ने की तपस्या।

दूनागिरी माता मंदिर जहाँ गुरु द्रोणाचार्य ने की तपस्या –

दूनागिरी की पहचान का तीसरा महत्वपूर्ण लक्षण , रामायण व रामलीला में लक्ष्मण-शक्ति का कथा पर है।मंदिर निर्माण के बारे में  यह कहा जाता है कि त्रेतायुग में जब लक्ष्मण को मेघनाथ के द्वारा शक्ति लगी थी। तब सुशेन वेद्य ने हनुमान जी से द्रोणाचल नाम के पर्वत से संजीवनी बूटी लाने को कहा था।

हनुमान जी उस स्थान से पूरा पर्वत उठा रहे थे तो ,वहा पर पर्वत का एक छोटा सा टुकड़ा गिरा और फिर उसके बाद इस स्थान में दूनागिरी का मंदिर बन गया। कहा यह भी जाता है की इस पर्वत पर  गुरु द्रोणाचार्य द्वारा यहाँ तपस्या करने पर इसका नाम द्रोणागिरी पड़ा था। गुरु द्रोणाचार्य ने यहाँ माता पर्वतो की स्तुति की जिसे यहाँ उनके द्वारा माता के शक्तिपीठ स्थापना की गयी।

इन्हे भी पढ़े _

कालीमठ मंदिर – महाकाली का महातीर्थ जहाँ माँ ने अवतार धारण कर शुम्भ-निशुम्भ का वध किया था

यहाँ क्लिक करके जुड़े हमारे पेज से

पाताल भुवनेश्वर गुफा जहाँ छिपा है कलयुग के अंत का रहस्य।

0
पाताल भुवनेश्वर

पाताल भुवनेश्वर गुफा मंदिर उत्तराखंड –

भगवान शिव के बहुत से मंदिर व गुफाएं हैं, जो अपने आप मे चमत्कारी, ऐतिहासिक व रहस्यमयी हैं। ऐसी ही एक गुफा उत्तराखंड के गांव भुवनेश्वर में स्थित है।उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में बना ये पाताल भुवनेश्वर गुफा मंदिर जिसमे भक्तों कि असीम आस्था है।

उत्तराखंड पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट के भुवनेश्वर गांव मे स्थित है। यह गुफा  समुद्र तल से 1350 किलोमीटर की ऊंचाई पर है। यह गुफा गंगोलीहाट तहसील से 16 किमी दूर है। पाताल भुवनेश्वर गुफ़ा किसी आश्चर्य से कम नहीं है। यह गुफा प्रवेश द्वार से 160 मीटर लंबी और 90 फीट गहरी है।

पाताल भुवनेश्वर गुफा की खोज किसने की ? |गुफा का इतिहास

पौराणिक कथाओं के अनुसार ,सर्वप्रथम त्रेता युग मे अयोध्या के सूर्यवंशी राजा ऋतुपर्णा ने की थी। स्कंदपुराण के अनुसार , पाताल भुवनेश्वर में स्वयं भगवान शिव निवास करते हैं। उसके बाद द्वापर युग मे पांडवों द्वारा इस गुफा की खोज मानी जाती है। कहा जाता है कि कलयुग में पांडवो ने यहाँ चौपड़ का खेल खेला था।

पाताल भुवनेश्वर की मान्यताओं के मुताबिक, कलयुग में इसकी खोज आदि जगत गुरु शंकराचार्य ने 822 ई के आस-पास की थी। इसके बाद कत्यूरी एवं चंद राजाओ ने इसे खोज इसका निर्माण कराया। 2000 में उत्तराखंड बनने के बाद 2007 में से इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।

पाताल भुवनेश्वर

 गुफा की कहानी –

मान्यता है कि यहाँ भगवान गणेश का कटा हुआ सिर रखा है। पौराणिक कथाओं में बताया जाता है कि भगवान् शिव ने क्रोध में आकर गणेश जी का सिर धड से अलग कर दिया था। इस दृश्य को देखकर माता पार्वती क्रोधित हो गयी और उन्ही के कहने पर भगवान् गणेश के धड पर हाथी का सिर लगाया गया।

लेकिन जो सिर उनके शरीर से अलग किया गया था, उसको भगवान् शिव द्वारा इस गुफा में रखा था। इस गुफा में में गणेश जी का कटा हुआ सिर मूर्ति के रूप में स्थापित है इसी शिलारूपी मूर्ति के उपर 108 पंखुड़ियों वाला ब्रह्मकमल है। इस ब्रहमकमल से पानी की दिव्य बूंदे भगवान् गणेश के शिलारूपी मूर्ति पर गिरती है। कहा जाता है कि उस ब्रहमकमल को शिव ने ही स्थापित किया है।

 पाताल भुवनेश्वर गुफा के अंदर का रहस्य

गुफा के अंदर जाने का रास्ता गुफा के अंदर का विवरण – गुफा में प्रवेश करने के लिए 3 फीट चौड़ा और 4 फीट लंबा मुंह बना हुआ है। गुफा के अंदर कैमरा और मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। नीचे गुफा में उतरने के लिए चट्टानों के बीच संकरे टेढ़ी मेढ़े रास्ते से ढलान पर उतरना पड़ता है।

देखने पर गुफा में उतरना नामुमकिन सा लगता है लेकिन गुफा में उतरने पर शरीर खुद ब खुद गुफा के संकरे रास्ते में अपने लिए जगह बना लेता है। गुफा के अंदर जाने के लिए लोहे की जंजीरों का सहारा लेना पड़ता है यह गुफा पत्थरों से बनी हुई है।इसकी दीवारों से पानी रिस्ता रहता है ।जिसके कारण यहां के जाने का रास्ता बेहद चिकना है।

स्कंद पुराण में लिखा है। गुफा में शेष नाग के आकर का पत्थर है उन्हें देखकर एेसा लगता है जैसे उन्होंने पृथ्वी को पकड़ रखा है। संकरे रास्ते से होते हुए इस गुफा में प्रवेश किया जा सकता है। जमीन के अंदर लगभग 8 से 10 फीट नीचे जाने पर गुफा की दीवारों पर हैरान कर देने वाली आकृतियां नजर आने लगती हैं।

गुफा के ऊपर से नीचे की ओर आती शिवजी की विशाल जटाओं के साथ ही 33 करोड़ देवी देवताओं के दर्शन भी इस स्थान पर होते हैं। शिव की जटाओं से बहती गंगा का अदभुत दृश्य मन को मोह लेता है। गुफा में चार कदम आगे बढ़ने पर पाताल भुवनेश्वर- ब्रह्मा, विष्णु और महेश के एक साथ दर्शन होते है।

इस गुफा के अंदर केदारनाथ, बद्रीनाथ और अमरनाथ के दर्शन होते है। बद्रीनाथ में बद्री पंचायत की शिलारूप मूर्तियां हैं। जिनमें यम-कुबेर, वरुण, लक्ष्मी, गणेश तथा गरूड़ शामिल हैं। तक्षक नाग की आकृति भी बनी चट्टान में नजर आती है। इन सब के ऊपर बाबा अमरनाथ की गुफा है तथा पत्थर की बड़ी- बड़ी जटाएं फैली हुई हैं। इसी गुफा में काल भैरव जीभ के दर्शन होते हैं। धार्मिक मान्यता है कि मनुष्य कालभैरव के मुंह से गर्भ में प्रवेश कर पूंछ तक पहुंच जाए तो उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

आगे बढ़ने पर समुद्र मंथन से निकला पारिजात का पेड़ नज़र आता है तो ब्रह्मा जी का पांचवे मस्तक के दर्शन भी यहां पर होते हैं। गुफा के दाहिनी ओर इसके ठीक सामने ब्रह्मकपाल और सप्तजलकुंड के दर्शन होते हैं जिसकी बगल में टेढ़ी गर्दन वाले एक हंस की आकृति दिखाई देती है। मानस खंड में वर्णन है कि हंस को कुंड में मौजूद अमृत की रक्षा करने का कार्य दिया गया था , लेकिन लालच में आकर हंस ने खुद ही अमृत को पीने की चेष्टा की जिससे शिव जी के श्राप के चलते हंस की गर्द हमेशा के लिए टेढ़ी हो गयी।

कुल मिलाकर 160 मीटर लंबी पाताल भुवनेश्वर गुफा एक ऐसा स्थान है जहां पर एक ही स्थान पर न सिर्फ 33 करोड़ देवताओं का वास है बल्कि इस गुफा के दर्शन से चारों धाम- जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम, द्वारिकी पुरी और बद्रीनाथ धाम के दर्शन पूर्ण हो जाते हैं। पताल भुवनेश्वर गुफा का विस्तृत वर्णन स्कन्द पुराण के मानस खंड के 103 अध्याय में मिलता है।

पाताल भुवनेश्वर अपने आप में एक दैवीय संसार को समेटे हुए है। धर्म में अगर आपकी जरा सी भी आस्था है तो आप भी जीवन में एक बार पाताल भुवनेश्वर गुफा के दर्शन अवश्य कीजिएगा। यकीन मानिए, आप महसूस करेंगे कि अगर इस गुफा के अंदर विराजमान दैवीय संसार को आप ने इसके दर्शन कर नहीं जाना तो मानो जीवन में कुछ अधूरा सा छूट गया है लगता है।

गुफा में है कलयुग के अंत का रहस्य –

इस गुफा में चारों युगों के प्रतीक रूप में 4 पत्थर स्थापित है (सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलयुग) इन चार पत्थरों को चार द्वारों का रूप माना गया है, जिनके नाम क्रमशः मोक्ष द्वार, पाप द्वार, रण द्वार, धर्म द्वार है। जिसमे से तीन युगों के प्रतीक तीन द्वार बंद हो चुके हैं। इनमें से धर्म द्वार जिसे कलयुग का प्रतीक माना जाता है। इस पत्थर की सबसे खास बात तो यह है कि ये पत्थर लगातार धीरे-धीरे ऊपर उठ रहा है। इस घुफा के पत्थर को लेकर यह मान्यता है कि जब यह पत्थर गुफा की छत को छू लेगा यह माना जाता है कि जिस दिन यह कलयुग का अंत हो जाएगा।

इसे भी पढे – गंगनाथ देवता की प्रेम कहानी।

कैसे पहुचे ?

पाताल भुवनेश्वर जाने के लिए रेल मार्ग से नजदीकी स्टेशन काठगोदाम है। वहाँ से टैक्सी द्वारा अल्मोड़ा पहुच कर अल्मोड़ा से पाताल भुवनेश्वर गुफा जा सकते हैं। अल्मोड़ा से पाताल भुवनेश्वर की दूरी – अल्मोड़ा बेरीनाग मार्ग होते हुए 110 किमी है। अल्मोड़ा से पाताल भुवनेश्वर जाने में आपको लगभग 4 घंटे का समय लग सकता है।

यदि आप हवाई मार्ग से आना चाहते हैं, तो पाताल भुवनेश्वर का निकटतम हवाई अड्डा नैनी सैनी अड्डा पिथौरागढ़ है। या पंतनगर हवाई अड्डा हैं । वहाँ सर सड़क मार्ग द्वारा पहुँच सकते हैं। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से पाताल भुवनेश्वर की दूरी लगभग 90 किमी है। हल्द्वानी से पिथौरागढ़ की दूरी लगभग 200 किमी है।

देवभूमि दर्शन के साथ फेसबुक में जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

इसे भी पढ़े :- कुमाऊं का सुंदर हिल स्टेशन रानीख़ेत

भारत रत्न से सम्मानित गोविन्द बल्लभ पन्त की जीवनी

0
गोविन्द बल्लभ
पंडित गोविन्द बल्लभ पंत

भारत रत्न से सम्मानित पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त की जीवनी –

भारत रत्न से सम्मानित पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त का जन्म 10 सितम्बर 1887 को  उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिला, के ग्राम खूंट, मे हुआ था। इनकी माँ का नाम गोविन्दी बाई और पिता का नाम मनोरथ पन्त था। बचपन में ही पिता की मृत्यु हो जाने के कारण उनकी परवरिश उनके नाना श्री बद्री दत्त जोशी ने की थी ।

प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी और वरिष्ठ भारतीय राजनेता थे। वे उत्तर प्रदेश राज्य के प्रथम मुख्य मन्त्री और भारत के चौथे गृहमंत्री थे। सन 1957 में उन्हें भारतरत्न से सम्मानित किया गया। गृहमंत्री के रूप में उनका मुख्य योगदान भारत को भाषा के अनुसार राज्यों में विभक्त करना तथा हिन्दी को भारत की राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करना था।

बचपन में ही पिता की मृत्यु हो जाने के कारण उनकी परवरिश उनके नाना श्री बद्री दत्त जोशी ने की। 1905 में उन्होंने अल्मोड़ा छोड़ दिया और इलाहाबाद चले गये। म्योर सेन्ट्रल कॉलेज में वे गणित, साहित्य और राजनीति विषयों के अच्छे विद्यार्थियों में सबसे तेज थे। अध्ययन के साथ-साथ वे कांग्रेस के स्वयंसेवक का कार्य भी करते थे।

1910 में उन्होंने अल्मोड़ा आकर वकालत शूरू कर दी। वकालत के सिलसिले में वे पहले रानीखेत गये फिर काशीपुर में जाकर प्रेम सभा नाम से एक संस्था का गठन किया जिसका उद्देश्य शिक्षा और साहित्य के प्रति जनता में जागरुकता उत्पन्न करना था। इस संस्था का कार्य इतना व्यापक था कि ब्रिटिश स्कूलों को काशीपुर से भागना पड़ा।

भारत रत्न से सम्मानित गोविन्द बल्लभ पन्त की जीवनी

इसे भी जाने :- इस मंदिर की शक्ति से नासा के वैज्ञानिक भी है हैरान

17 जुलाई 1937से लेकर 2 नवम्बर 1939 तक वे ब्रिटिश भारत में संयुक्त प्रान्त अथवा यू०पी० के पहले मुख्य मन्त्री बने। इसके बाद दोबारा उन्हें यही दायित्व फिर सौंपा गया और वे 1अप्रैल 1966 से 15 अगस्त 1947 तक संयुक्त प्रान्त (यू०पी०) के मुख्य मन्त्री रहे।

जब भारतवर्ष का अपना संविधान बन गया और संयुक्त प्रान्त का नाम बदल कर उत्तर प्रदेश रखा गया तो फिर से तीसरी बार उन्हें ही इस पद के लिये सर्वसम्मति से उपयुक्त पाया गया। इस प्रकार स्वतन्त्र भारत के नवनिर्मित राज्य के भी वे 26 जनवरी 1940 से लेकर 27 दिसम्बर 1954 तक मुख्य मन्त्री रहे। गोविंद बल्लभ पंत के नाम पर कई यूनिविर्सिटी व संस्थाएं खुलें है।

स्मारक और संस्थान –

  • पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर, उत्तराखण्ड
  • पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त अभियान्त्रिकी महाविद्यालय, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड
  • पंडित गोविन्द बल्लभ पंत सागर, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश
  • पंडित गोविन्द गोविन्द बल्लभ पंत इण्टर कॉलेज काशीपुर ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड

सरदार पटेल की मृत्यु के बाद उन्हें गृह मंत्रालय, भारत सरकार के प्रमुख का दायित्व दिया गया। भारत के गृह मंत्री रूप में उनका कार्यकाल सन 1955 से लेकर 1961 में उनकी मृत्यु होने तक रहा। 7 मार्च 1961 को हृदयाघात से जूझते हुए उनकी मृत्यु हो गयी। उस समय वे भारत सरकार में केन्द्रीय गृह मन्त्री थे।

इसे देखें – देवभूमि दर्शन के फेसबुक पेज को फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

कसार देवी मंदिर का रहस्य | Kasar Devi Temple mystery

0
कसार देवी

 कसार देवी मंदिर के बारे में –

उत्तराखंड अल्मोड़ा जिले में जिला मुख्यालय से लगभग 08 किलोमीटर दूर कसार देवी नमक एक गावं है। इसी कसार देवी गांव के कश्यप पर्वत माँ भगवती का मंदिर है। इस मंदिर में माँ भगवती के कात्यायनी रूप की पूजा की जाती है। और यह मंदिर कसार देवी मंदिर अल्मोड़ा के नाम से जगत विख्यात है। यहाँ योग ध्यान के लिए लोग देश विदेश से आतें हैं। कसार देवी टेम्पल अल्मोड़ा क्षेत्र और कालीमठ क्षेत्र को आधात्मिक ऊर्जा का आदर्श केंद्र माना गया है।

कसार देवी मंदिर का इतिहास और पौराणिक कहानी –

दूसरी शताब्दी में बने कसार देवी मंदिर में १९७०-८० डच सन्यासियों का प्रमुख आश्रय था। कहा जाता है की १९९० में स्वामी विवेकानंद  ध्यान के लिए यहाँ आये थे। यहाँ १९६०-७० के दशक में हिप्पी आंदोलन बहुत प्रसिद्ध हुवा था। पौराणिक कथाओं के अनुसार ,मंदिर में माँ दुर्गा के आठ रूपों में से एक रूप “देवी कात्यायनी” की पूजा की जाती है। इस स्थान में “माँ दुर्गा” ने शुम्भ-निशुम्भ नाम के दो राक्षसों का वध करने के लिए “देवी कात्यायनी” का रूप धारण किया था।

कसार देवी मंदिर का रहस्य –

दुनियाभर में वैसे तो ऐसी जगहों की कोई कमी नहीं है, जो अपनी चमत्कारी वजह से जानी जाती हैं। ये वही जगहें होती हैं जिनके चमत्कारी हचलचों को देखने के लिए भारी तादाद में लोग यहां आते हैं और अनुभव प्राप्त करते हैं। ऐसा नहीं है कि ये चमत्कारी जगहें सिर्फ विदेशों में ही है। बल्कि भारत में भी ऐसे कई चमत्कारी जगहें मौजूद हैं। उन्हीं में से आज हम एक ऐसी ही जगह की बात करेंगे जो अपने चमत्कारी शक्ति के लिए जाना जाता है।

दरअसल हम जिस जगह की बात कर रहे हैं वो एक मंदिर है ,जो उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा ज़िले में स्थित ये चमत्कारी मंदिर, जो अपनी खास चुंबकीय शक्ति के लिए जाना जाता है। इस मंदिर की शक्ति से नासा के वैज्ञानिक भी है हैरान।

इस मंदिर का यह रहस्यमयी चमत्कार अब इतना प्रसिद्ध हो चुका है कि यहां नासा के वैज्ञानिकों ने भी खूब रिसर्च की, लेकिन वे यहां से खाली हाथ ही वापस लौट गए। दरअसल मंदिर के आस-पास का पूरा इलाका एक शक्तिशाली चुंबकीय ताकत से परिपूर्ण है। इस चमत्कारी मंदिर का नाम कसार देवी मंदिर है।

कसार देवी में रेडिओएक्टिव  चुम्बकीय पुंज मिलने के कारण विश्व प्रसिद्ध खोजी संस्था नासा इसकी खोज कर रही है। और नासा वालों ने इस क्षेत्र को चिह्नित  करने के लिए इसका नाम kasar devi Devi GPS -8 रखा गया है।

कसार देवी मंदिर का रहस्य | Kasar Devi Temple mystery
कसार देवी अल्मोड़ा उत्तराखंड दुनिया की प्रसिद्ध रहसयमई जगहों में से एक है।

इसे भी जाने :- अल्मोड़ा के घने जंगलों के बीच मे बसा ये अद्भुत आश्रम

उत्तराखंड का यह पूरा क्षेत्र ठीक उसी तरह से मैगनेटिक एनर्जी से चार्ज रहता है जैसे ब्रिटेन का स्टोनहॅन्ज और पेरू केमाचू- पिच्चू। ये दोनों इलाके भी ठीक ऐसी ही विशेष शक्ति से चार्ज रहते हैं। इस मंदिर के लिए कहा जाता है कि यह जगह आध्यात्मिक साधना के लिए एक उत्तम जगह है। इतना ही नहीं खुद स्वामी विवेकानंद भी इस जगह साधना के लिए आए थे।इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां खुद मां दुर्गा प्रकट हुईं थी।

मंदिर तक पहुंचने के लिए सैकड़ों सीढ़ियों को चढ़ना होता है, जिसे भक्त बिना किसी दिक्कत के आसानी से चढ़ जाते हैं।यह वह पवित्र स्थान है , जहां भारत का प्रत्येक सच्चा धर्मालु व्यक्ति अपने जीवन का अंतिम काल बिताने को इच्छुक रहता है। अनूठी मानसिक शांति मिलने के कारण यहां देश-विदेश से कई पर्यटक आते हैं प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा में (नवम्बर-दिसम्बर) को कसार देवी का मेला लगता है।

इन्हे भी पढ़े _

कालीमठ मंदिर – महाकाली का महातीर्थ जहाँ माँ ने अवतार धारण कर शुम्भ-निशुम्भ का वध किया था।

हमारे साथ फेसबुक पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

भूमिया देवता , उत्तराखंड में फसलों और प्रत्येक क्षेत्र के क्षेत्रपाल देवता।

0
उत्तराखंड के भूमिया देवता

देवभूमि उत्तराखंड में होती है, भूमिया देवता की पूजा। उत्तराखंड के लगभग हर गांव मे होती हैै। इन्हें भूमि मे उगने वाली फसलों को जंगली जानवरों और प्राकृतिक आपदाओ से बचाने व रक्षा करने के लिए भूमि देवता के रुप मे पूजा जाता है। भूमि देवता के मंदिर आपको हर गाँव में मिलेगा। इस देवता को भूमि का रक्षक देवता माना जाता है।

कौन हैं भूमिया देवता –

भूमि के देवता के रूप में जिमदार, भूमियाँ व क्षेत्रपाल, इन तीन नामों से पूजा जाता है। भूमिया जो भूमि का स्वामी, गाँव का रक्षक, पशुओं तथा खेती की देखभाल करने वाला ग्राम देवता है, इसी को कुछ लोग जिमदार के रूप में मानते हैं। प्रत्येक लोकदेवता को संतुष्ट करने के लिए विशेष अवसरों, पर्वों, समारोहों के आयोजन में इनकी विशेष पूजा की जाती हैं।

उत्तराखंड संस्कृति के अनुसार पौराणिक परंपरा रही है कि जहां भी कोई गांव और शहर बसाया जाता या बसता है तो सबसे पहले भूमि पूजन किया जाता है और सबसे पहले नगर पवित्र भूमियाँ मंदिर (ग्राम देवता का मंदिर) बनाया जाता है। इस मंदिर में गांव पवित्र भूमिया देवता मंदिर को ग्राम देवता के रूप में प्रतिष्ठित किया जाता है।

इस क्षेत्रपाल का नाम भी पौराणिक ग्रंथों शोस्त्रों-पुराणों में भी वर्णित है। जब भी गांव या नगर में जब शुभ कार्य होता है तो पहले भूमि देवता (ग्राम देवता) की पूजा की जाती है। ताकि गांव में सुख-समृद्धि शांति बनी रहे।

मान्यता है कि भूमिया देवता की इजाजत के बिना कोई दैवीय शक्ति या बाहरी शक्ति गांव में प्रवेश नहीं कर सकती।उत्तराखंड मे खेतो से उपजे अनाज या कोई भी फल सबसे पहले भूमिया देवता को अर्पित की जाती है।

उसके बाद गांव वाले इसको कहते है खेतों में बुवाई किया जाने से पहले पहाड़ी किसान बीज के कुछ दाने भूमिया देवता के मंदिर में बिखेर देते हैं।  विभिन्न पर्व-उत्सवों के फसल पक जाने के बाद भी भूमिया देवता की पूजा अवश्य की जाती है।

फसल पक जाने के बाद पहला हिस्सा चढ़ाया जाता है –

फसल पक जाने पर फसल की पहली बालियाँ भूमिया देवता को ही चढ़ाई जाती हैं और फसल से तैयार पकवान भी. सभी मौकों पर पूरे गाँव द्वारा सामूहिक रूप से भूमिया देवता का पूजन किया जाता है। मैदानी इलाकों में इन्हें भूमसेन देवता के नाम से भी जाना जाता है।  भूमिया देवता की पूजा एक प्राकृतिक लिंग के रूप में की जाती है।

भूमिया देवता के जागर भी आयोजित किये जाते हैं। इनकी पूजा मे विशेष रूप से पूवे पकाये जाते है। उत्तराखंड में कुमाऊँ के क्षेत्रों में गोलू देवता को भूमिया देवता के रूप में पूजा जाता है। बाकी क्षेत्रों में क्षेत्रपाल भैरव देवताओं को भूमिया देवता के रूप में पूजने की परम्परा है।

भूमिया देवता

भूमिया देवता के बारे में कुमाऊं के इतिहास में –

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार बद्रीदत्त पांडे जी ने अपनी किताब कुमाऊं का इतिहास में भूमि देवता के बारे में कुछ इस प्रकार वर्णन किया है। – ” भूमिया यह खेतों का ग्राम सरहदों का छोटा देवता है ।यह दयालु देवता है। यह किसी को सताता नहीं है। हर गांव में एक मंदिर होता है ।जब अनाज बोया जाता है या अनाज उत्पन्न होता है ,तो उस समय इनकी पूजा होती है ।

इनसे यह कामना की जाती है, कि प्राकृतिक व्याधियों, और जंगली जानवरों से गांव की और ग्रामवासियों की फसलों की रक्षा करे। यह न्यायकारी देवता हैं ।अच्छे व्यक्ति को पुरस्कार और धूर्त को दंड देते हैं ।

यह देवता गांव की भलाई चाहता है। ब्याह ,जन्म, उत्सव और फसल कटने पर इनकी पूजा होती है । इन्हे रोट और भेंट चढ़ाई जाती है।  यह बहुत सीधे और शांत देवता होते हैं , ये फूल से भी खुश हो जाते हैं । ”

यहां भी देखे –

गढ़ देवी की कहानी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

गर्जिया देवी मंदिर,रामनगर उत्तराखंड | Garjiya Mata mandir, Ramnagar

0
गर्जिया देवी

कोसी नदी के बीच स्थित माता का अनोखा मंदिर,गर्जिया मंदिर के बारे में –

कोसी नदी के बीच स्थित माता का अनोखा मंदिर ‘गर्जिया देवी मन्दिर’ उत्तराखण्ड के सुंदरखाल गाँव में स्थित है।जो माता पार्वती के प्रमुख मंदिरों में से एक है। मंदिर छोटी पहाड़ी के ऊपर बना हुआ है। जहाँ का खूबसूरत वातावरण शांति एवं रमणीयता का एहसास दिलाता है। यह मंदिर श्रद्धा एवं विश्वास का अद्भुत उदाहरण है।

उत्तराखण्ड का यह अनोखा मंदिर रामनगर से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।देवी के प्रसिद्ध मन्दिरों में गिरिजा देवी (गर्जिया देवी) का स्थान अद्वितीय है। गिरिराज हिमालय की पुत्री होने के कारण ही इन्हें इस नाम से पुकारा जाता है। मान्यता है कि जिन मन्दिरों में देवी वैष्णवी के रूप में स्थित होती हैं, उनकी पूजा पुष्प प्रसाद से की जाती है और जहाँ शिव शक्ति के रूप में होती हैं, वहाँ बलि देने का प्रावधान है।

माँ गर्जिया देवी की इतिहास –

मान्यता है कि वर्ष 1940 से पूर्व यह क्षेत्र भयंकर जंगलों से भरा पड़ा था। सर्वप्रथम जंगल विभाग के तत्कालीन कर्मचारियों तथा स्थानीय छुट-पुट निवासियों द्वारा टीले पर मूर्तियों को देखा गया और उन्हें माता जगजननी की इस स्थान पर उपस्थिति का एहसास हुआ। प्राचीन काल से ही इस मंदिर के प्रति लोगों की आस्था बहुत थी।

एकान्त सुनसान जंगली क्षेत्र, टीले के नीचे बहती कोसी नदी की प्रबल धारा, घास-फूस की सहायता से ऊपर टीले तक चढ़ना, जंगली जानवरों की भयंकर गर्जना के बावजूद भी भक्तजन इस स्थान पर माँ के दर्शनों के लिये आने लगे। जंगल के तत्कालीन बड़े अधिकारी भी यहाँ पर आये थे। कहा जाता है कि टीले के पास माँ दुर्गा का वाहन शेर भयंकर गर्जना किया करता था।

कई बार शेर को इस टीले की परिक्रमा करते हुये भी लोगों द्वारा देखा गया। यहाँ आकर मन्दिर में पहुँचने से पहले भक्त कोसी नदी में स्नान करते हैं. फिर 90 सीढ़ियाँ चढ़कर मुख्य मंदिर तक हैं। यहाँ भक्त फूल, प्रसाद, घण्टा, छत्र, चुनरी, जटा नारियल, लाल वस्त्र, सिन्दूर, धूप, दीप आदि चढाते हैं। बहुत-से लोग अपनी मनोकामना के लिये चुनरी की गाँठ बाँधते हैं। गार्जिया माँ के दर्शनों के बाद भक्त भैरों मन्दिर, शिव मन्दिर के दर्शन कर यहाँ खिचड़ी चढ़ाते हैं।

पूजा के विधान के अनुसार माता गिरिजा की पूजा करने के बाद बाबा भैरव को चावल और मास की दाल चढ़ाकर पूजा-अर्चना करना जरूरी माना जाता है। मान्यता है कि भैरव की पूजा के बाद ही माँ गिरिजा की पूजा का सम्पूर्ण प्रतिफल हासिल होता है। नवरात्र तथा गंगा स्नान पर हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु यहाँ आते हैं।

अनुमान है कि वर्ष भर में पांच लाख से भी ज़्यादा श्रद्धालु यहाँ आते हैं। यहाँ आने वाले श्रद्धालु कई मन्नतें मांगते हैं. नव-विवाहित स्त्रियाँ यहाँ अक्षुण सुहाग की मनोकामना करती हैं. निःसंतान दंपत्ति संतान प्राप्ति की कामना करते हैं. कार्तिक पूर्णिमा को माता गिरिजा देवी के दर्शनों एवं पवित्र कौशिकी (कोसी) नदी में नहाने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु यहाँ आते हैं। इसके अतिरिक्त उत्तरायणी, बसंत पंचमी, गंगा दशहरा, नव दुर्गा, शिवरात्रि, में भी काफ़ी संख्या में दर्शनार्थी आते हैं।

इसे भी जाने:- माँ झूला देवी का अनोखा मन्दिर जिसकी रक्षा करता है बाघ

गर्जिया देवी की कहानी –

वर्ष 1940 से पूर्व इस मन्दिर की स्थिति आज जैसी नहीं थी, कालान्तर में इस देवी को उपटा देवी (उपरद्यौं) के नाम से जाना जाता था। तत्कालीन जनमानस की धारणा थी कि वर्तमान गर्जिया मंदिर जिस टीले में स्थित है, वह कोसी नदी की बाढ़ में कहीं ऊपरी क्षेत्र से बहकर आ रहा था।

मंदिर को टीले के साथ बहते हुये आता देखकर भैरव देव द्वारा उसे रोकने के प्रयास से कहा गया- “थि रौ, बैणा थि रौ” अर्थात् ‘ठहरो, बहन ठहरो’, यहाँ पर मेरे साथ निवास करो। तभी से गर्जिया में देवी उपटा में निवास कर रही हैं। मान्यता थी कि वर्तमान गर्जिया मंदिर जिस पहाड़ी टीले में स्थित है।

1956 में कोसी नदी में आयी भीषण बाढ़ में मन्दिर की सभी मूर्तियाँ बह गई थीं।  पं. पूर्णचन्द्र पाण्डे ने मंदिर का पुनः जीर्णोद्धार किया।एक दिन पं. पूर्णचंद्र को स्वप्न में माता ने दर्शन दिए। यह बात सन् 1967 की है। स्वप्न में मां ने बताया कि रानीखेत के पास कालिका देवी का मंदिर है।

उसी के समीप जंगल में एक वृक्ष की जड़ के पास (काले पत्थर ग्रेनाइट) ही भगवान लक्ष्मी नारायण की मूर्त दबी पड़ी है। माता ने आदेश दिया कि उस मर्ति को वहां से निकालकर गर्जिया देवी मंदिर में स्थापित कर दिया जाए। भक्त हृदय पांडे जी स्वप्न में दिखाई पड़े स्थान पर पहुंचे और खुदाई शुरू कर दी। आश्चर्य तब हुआ जब मूर्तियां निकल गईं मगर मंदिर भवन निर्माण की प्रतीक्षा तक मर्तियां उनकी कुटिया में ही रखी रहीं। इसी बीच ये मूर्तियां चोरी हो गईं। पांडे जी ने मर्तियां काफी खोजीं मगर नहीं मिलीं।

गर्जिया देवी

किंन्तु वर्ष 1972 में रामनगर रानीखेत राजमार्ग (वर्तमान गर्जियापुल से 100 मी. आगे) से गर्जिया परिसर तक पैदल मार्ग के निर्माण का कार्य शुरू हुआ तो एक दिन जमीन में लक्ष्मी नारायण की मूर्तियां दबी पाईं। पुरातत्व विभाग ने इस बार खोज कर मूर्ति का पंजीकरण किया और गर्जिया देवी के पास ही एक भव्य मंदिर का निर्माण कर उसमें ये मूर्तियां स्थापित करा दी गईं।

पुरातत्व विभाग के अनुसार ये मूर्तियां 800-900 वर्ष पुरानी हैं अर्थात् 11वीं 12वीं सदी की हैं ये मूर्तियां। 1971 में मन्दिर की देखरेख के लिए मंदिर समिति का गठन किया गया। वर्तमान में इस मंदिर में गर्जिया माता की 4.5 फिट ऊंची मूर्ति स्थापित है।  मुख्य मूर्ति के साथ सरस्वती, गणेश तथा बटुक भैरव की संगमरमर की मूर्तियाँ भी यहाँ स्थापित हैं. यहाँ एक लक्ष्मी नारायण मंदिर भी स्थापित है। इस मंदिर में स्थापित मूर्ति यहाँ पर खुदाई के दौरान मिली थी।

गर्जिया देवी मंदिर कैसे पहुचें -:

गर्जिया देवी मन्दिर में पहुंचने के लिए आपको सबसे पहले “रामनगर” आना होगा जो की रेल और बस दोनों  माध्यम से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। रामनगर से आप रानीखेत जाने वाली बस पकड़ सकते है या फिर टैक्सी ले सकते हैं। रामनगर से 15 km दूर रानीखेत मार्ग पर स्थित है माँ गर्जिया देवी मन्दिर मंदिर।गर्जिया देवी मन्दिर से 7-8 km की दूरी पर ही “Jim Corbett National Park” है जहा पर आप जाकर घूम सकते है।

फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।