Heavy rain alert in Uttarakhand: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा राज्य के कई हिस्सों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के इस अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए, छात्रों और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर जनपद नैनीताल और जनपद पिथौरागढ़ में कल यानी शुक्रवार, 14 अगस्त को शिक्षण संस्थानों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है।
मुख्य बिंदु
- प्रभावित जिले: नैनीताल और पिथौरागढ़, देहरादून
- छुट्टी की तारीख: 14 अगस्त (शुक्रवार)
- कौन से संस्थान रहेंगे बंद: कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, गैर-शासकीय व निजी विद्यालय, तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्र।
नैनीताल प्रशासन का आदेश
मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी बारिश और भूस्खलन की आशंकाओं के दृष्टिगत नैनीताल जिला प्रशासन ने त्वरित कदम उठाए हैं। आदेश के अनुसार, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने और नौनिहालों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए जनपद नैनीताल में 14 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी रहेगी।
यह भी पढ़े: Uttarakhand Weather Alert: 14 अगस्त से भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी
पिथौरागढ़ में भी अलर्ट, शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद
इसी क्रम में, सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के प्रशासन ने भी मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए एहतियाती कदम उठाए हैं। भारी वर्षा के अलर्ट के कारण, पिथौरागढ़ जिले के सभी स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों को शुक्रवार, 14 अगस्त के लिए पूर्ण रूप से बंद रखने का आदेश पारित किया गया है।
अभिभावकों से अपील:
प्रशासन ने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे इस आदेश का पालन सुनिश्चित करें और भारी बारिश के दौरान बच्चों को अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने दें। नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से विशेष रूप से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।
देहरादून प्रशाशन का आदेश :
भारत मौसम विज्ञान विभाग एवं नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 14 अगस्त 2026 को देहरादून जिले में कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश, तेज वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष चौहान ने जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 14 अगस्त 2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन आदेशों का कड़ाई से पालन करवाएं। आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए जिला प्रशासन की टीमें अलर्ट मोड पर रखी गई हैं।


