Table of Contents
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनायें | Uttarakhand Rajat Jayanti wishesh 2025
9 नवंबर 2000 का दिन इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है ,जब हिमालय की गोद में बसा हमारा प्यारा राज्य “उत्तराखंड” भारत के 27वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। यह सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि वर्षों से चले आ रहे संघर्ष, आंदोलन और सपनों की परिणति थी आज 9 नवंबर 2025, हम उत्तराखंड की रजत जयंती (25 वर्ष) मना रहे हैं — गर्व, संघर्ष और संस्कृति की इस यात्रा पर हर उत्तराखंडी को गर्व है।
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं | उत्तराखंड स्थापना दिवस पर स्लोगन –
- भारत माँ की कोख से जन्मे समृद्ध संस्कृति एवं अध्यात्म का प्रतीक उत्तराखंड है ,जो मुक्ति का धाम है ,इसकी अपनी अलग शान और अलग पहचान है। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं।
- यहाँ की पवित्र माटी में पले वीर शहीद जिन्होंने हमारे लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। वे सदा अमर रहें ! उनकी गुणगान हमारी अनंत पीढ़ियों तक होता रहे। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनायें।
- यह उत्तराखंड माँ भारती की संतान है ,कुछ न कुछ देगी ही ! जहाँ भगवान् विष्णु और शंकर के द्वार हैं। पुराण भी यही कहते हैं कि समस्त प्राणियों का मोक्ष द्वार भी यही है। उत्तराखंड रजत जयंती की हार्दिक शुभकामनायें।
- हर दिल में मान और सम्मान है ,यही हर उत्तराखंडी की पहचान है। गर्व से कहो हम उत्तराखंडी हैं। हमारा उत्तराखंड महान है।
- भाषा में प्यार ,दिल में सम्मान और आत्मा में गर्व है। मनोरम वादियों से सजा समृद्ध संस्कृति का प्रतीक हमारा उत्तराखंड स्वर्ग है। उत्तराखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं।
- उत्तराखंड के रजत वर्ष की दिल से हार्दिक शुभकामनाएं। आइये मिलकर अपने उत्तराखंड को समृद्ध बनाएं।
- इस देवभूमि की दिव्यता की परंपरा कायम रखने की सबकी जिम्मेदारी है। इस भूमि को सपनो की भूमि बनाने की खातिर ,कई नाम और गुमनाम वीरों ने जान वारी है। उत्तराखंड स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- उस धरती पर गोरव छाया, जहाँ हिमालय ने रूप सजाया, बलिदानों की गाथा गाता, हर पत्थर भी इतिहास सुनाया।पच्चीस बरस का यह सफर, संघर्षों से बना पहचान, जय देवभूमि, जय उत्तराखंड, तेरा हर अंश महान।।
- जहाँ गंगा की धारा में पवित्रता है बसी, हर कण में वीरों की गाथा है रची।
देवभूमि की माटी का हर ज़र्रा कहता है, उत्तराखंड अमर रहे, यही हमारी शक्ति है।. - देवभूमि की गाथा निराली है, संस्कृति इसकी सबसे प्यारी है।
रजत जयंती पर गर्व से कहें, जय उत्तराखंड, ये पहचान हमारी है ।।
इन्हे पढ़े –
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर पोस्टर डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें
उत्तराखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं


