Monday, April 28, 2025
Homeकुछ खासकौन हैं पहाड़ियों के इष्टदेवता या कुलदेवता।

कौन हैं पहाड़ियों के इष्टदेवता या कुलदेवता।

वैसे तो कुलदेवता का अर्थ होता है ,मान्य ,आदरणीय ,पूज्य देवशक्ति। किन्तु उत्तराखंड के सन्दर्भ में इष्टदेवता का अर्थ होता है वे देवी देवता जो किसी परिवार या वर्ग विशेष द्वारा अपने घर परिवार की सुख समृद्धि के लिए वंशागत रूप में उस देवता की पूजा की जाती है।

कौन हैं पहाड़ियों के इष्टदेवता :

amazon great summer sale 2025

उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में इष्टदेवता के प्रतीकात्मक लिंग या त्रिशूल घरों की कक्षों या ताखों में स्थापित किये जाते हैं। घरों की मुंडेर पर भी इन पाषाणी लिंगो की स्थापना की जाती है। लेकिन इसके बिपरीत कुमाऊं मंडल में एक निश्चित स्थानों पर इनकी स्थापना की गई होती है। ये पौराणिक देवी देवताओं से काफी अलग होते हैं ,लेकिन कई इष्टदेवता कहीं न कहीं पौराणीक देवताओं से भी जुड़े होते हैं। प्रत्येक परिवार या कुल का अपना इष्टदेवता होता है।

Hosting sale

अपने परिवार या कुल की रक्षा के लिए और इष्टदेवता की अपने कुल पर अनुकम्पा बनाये रखने के लिए विभिन्न प्रकार के भौतिक और दैविक अनुष्ठान और पूजा करते हैं। कुलदेवता की इस पूजा ,उस कुल से सम्ब्नध रखने वाले सभी परिवारों का सम्मलित होना आवश्यक है। चाहे वे कही भी रहे या नौकरी के लिए कहीं भी रह रहे हों । इस प्रकार की पूजाओं को वर्ष में एक बार या वर्ष में दो बार सम्मूर्ण किया जाता है।

विद्वानों का मानना है कि यह परम्परा शायद उस कबीलाई युग की देन है ,जब प्रत्येक कबीले के सभी सदस्यों का सम्मलित होना उनके एकता का बोधक होता था। हुआ करता था। इसके लिए  जागर अथवा घड़ियाले का आयोजन करके पस्वा विशेष में उसका अवतरण कराकर देवनृत्य के रूप में उसे नचाया जाता है। उससे पारिवारिक विपत्तियों के कारणों को जानकर उनके निवारण के कारणों को भी पूछा जाता है।

इष्टदेवता

Best Taxi Services in haldwani

रांसू-मण्डाण लगाया जाता है। पूजा में पशुबलि भी चढ़ाई जाती है। जबकि पौराणिक देवताओं के सम्बन्ध में ऐसा कुछ भी नहीं किया जाता है। पूजा भी सात्विक रूप में फल, मिष्ठान्न, धूप-दीप, नैवेद्य के द्वारा ही सम्पन्न की जाती है। इसके अतिरिक्त कुलदेवता की एक अन्य महत्वपूर्ण भूमिका भी होती थी जोकि कुल विशेष में उत्पन्न विवादों को निपटाने में न्यायालय का भी कार्य करती थी ।

संदर्भ – उत्तराखंड ज्ञानकोष ,प्रो DD शर्मा। 

और पढ़े _

घात डालना – पहाड़ में न्याय के लिए देव द्वार में गुहार लगाना।

हमारे फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Bikram Singh Bhandari
Bikram Singh Bhandarihttps://devbhoomidarshan.in/
बिक्रम सिंह भंडारी, देवभूमि दर्शन के संस्थापक और प्रमुख लेखक हैं। उत्तराखंड की पावन भूमि से गहराई से जुड़े बिक्रम की लेखनी में इस क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर, और प्राकृतिक सौंदर्य की झलक स्पष्ट दिखाई देती है। उनकी रचनाएँ उत्तराखंड के खूबसूरत पर्यटन स्थलों और प्राचीन मंदिरों का सजीव चित्रण करती हैं, जिससे पाठक इस भूमि की आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत से परिचित होते हैं। साथ ही, वे उत्तराखंड की अद्भुत लोककथाओं और धार्मिक मान्यताओं को संरक्षित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। बिक्रम का लेखन केवल सांस्कृतिक विरासत तक सीमित नहीं है, बल्कि वे स्वरोजगार और स्थानीय विकास जैसे विषयों को भी प्रमुखता से उठाते हैं। उनके विचार युवाओं को उत्तराखंड की पारंपरिक धरोहर के संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक विकास के नए मार्ग तलाशने के लिए प्रेरित करते हैं। उनकी लेखनी भावनात्मक गहराई और सांस्कृतिक अंतर्दृष्टि से परिपूर्ण है। बिक्रम सिंह भंडारी के शब्द पाठकों को उत्तराखंड की दिव्य सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत की अविस्मरणीय यात्रा पर ले जाते हैं, जिससे वे इस देवभूमि से आत्मिक जुड़ाव महसूस करते हैं।
RELATED ARTICLES
spot_img
Amazon

Most Popular

Recent Comments