Tuesday, April 29, 2025
Homeसमाचार विशेषहाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: तीखा मुकाबला, 13 सितंबर को तय होगी नई...

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: तीखा मुकाबला, 13 सितंबर को तय होगी नई टीम

नैनीताल। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में 32 प्रत्याशी मैदान में हैं। नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी प्रत्याशी वैध पाए गए हैं और किसी ने भी अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। 13 सितंबर को होने वाले मतदान के बाद बार एसोसिएशन को नया अध्यक्ष मिलेगा। अधिकांश प्रत्याशियों ने बार एसोसिएशन के विकास के लिए कई वादे किए हैं। उन्होंने बार के सदस्यों के हितों की रक्षा करने और बार को एक मजबूत संस्था बनाने का वादा किया है।

मुख्य मुकाबले:

amazon great summer sale 2025

अध्यक्ष पद: दुर्गा सिंह मेहता और विजय भट्ट के बीच सीधा मुकाबला है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद: प्रेम कौशल और रजत मित्तल आमने-सामने हैं।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष (सामान्य) पद: आनन्द सिंह मेर और गौरव कांडपाल के बीच तीखा मुकाबला होने की उम्मीद है।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला) पद: मधु नेगी सामन्त, नीलिमा मिश्रा और रीता सक्सेना के बीच प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।
सचिव पद: शक्ति सिंह और विरेन्द्र सिंह रावत के बीच मुकाबला दिलचस्प होगा।

Hosting sale

अन्य पदों के लिए भी कई प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। कुछ इसे पद भी है जहा निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। उनमे उपसचिव प्रेस पद के लिए राहुल अधिकारी का निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (सामान्य) के पांच पदों के लिए भुवनेश जोशी, मनोज कुमार शर्मा, सौरभ कुमार पांडे, शिवांगी गंगवार और विश्व प्रकाश बहुगुणा का निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य महिला के एक पद के लिए सोनिका खुल्बे का निर्विरोध निर्वाचन होना तय है।

इसे भी पढ़े : गिरीश तिवारी गिर्दा का जीवन परिचय और गिर्दा की कविताएं हिंदी में।

नामांकन पत्रों की जांच के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी विरेंद्र सिंह अधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे। 13 सितंबर को होने वाले मतदान में बार एसोसिएशन के सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बार के सदस्य इस चुनाव से काफी उत्साहित हैं। वे उम्मीद करते हैं कि नए पदाधिकारी बार एसोसिएशन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

Best Taxi Services in haldwani

इसे भी पढ़े : उत्तराखंड मौसम अपडेट: 13 सितंबर तक उत्तराखंड में येलो और ऑरेंज अलर्ट

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Pramod Bhakuni
Pramod Bhakunihttps://devbhoomidarshan.in
इस साइट के लेखक प्रमोद भाकुनी उत्तराखंड के निवासी है । इनको आसपास हो रही घटनाओ के बारे में और नवीनतम जानकारी को आप तक पहुंचना पसंद हैं।
RELATED ARTICLES
spot_img
Amazon

Most Popular

Recent Comments