Home समाचार विशेष रोजगार समाचार समूह ग भर्ती 2022 :-चुनाव से पहले उत्तराखंड में निकली बम्पर भर्ती

समूह ग भर्ती 2022 :-चुनाव से पहले उत्तराखंड में निकली बम्पर भर्ती

0
समूह ग भर्ती 2022

मित्रो उत्तराखंड की वर्तमान सरकार ने चुनाव में जाते जाते, उत्तराखंड के युवाओं के लिए उत्तराखंड समूह ग भर्ती 2022 खोल दी हैं। इस भर्ती में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( Uksssc ) द्वारा 3 अलग – अलग विज्ञप्तियों द्वारा भर्तियां निकाली गई हैं। जिनका अलग अलग विवरण इस प्रकार है –

उत्तराखंड समूह ग भर्ती 2022 :- पद – राजकीय सहकारी पर्यवेक्षक

8 जनवरी 2022 के विज्ञापन के अनुसार , उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( uksssc ) ने उत्तराखंड सहकारिता विभाग में 73पदों पर समूह ग भर्तियां निकाली हैं। जिसमे राजकीय सहकारी पर्यवेक्षक के 64 पद , ग्राम विकास अधिकारी ( सह०) / सहकारी निरीक्षक वर्ग 2 के 6 पद , गोविंद बल्लभ पंत प्रद्योगिकी विश्व विद्यालय के अंतर्गत बीज परीक्षण सहायक के 2 पद , तथा फार्म पर्वेक्षक के 1 पद के साथ कुल 73 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।

  • उत्तराखंड सहकारिता विभाग में भर्ती की विज्ञापन तिथि है 8 जनवरी 2022
  • 20 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे।
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च 2022 है।
  • लिखित परीक्षा अगस्त 2022 में संभावित है।
  • सहकारिता विभाग में भर्ती की आयु सीमा 21 वर्ष से 42 वर्ष तक है ।
  • उत्तराखंड सहकारिता विभाग के समूह ग के पदों में चयन के लिए 100 अंकों की एक लिखित परीक्षा होगी । जिसमें पद की न्यूनतम अहर्ता से संबंधित प्रश्न होंगे और यह परीक्षा 2 घंटे की होगी।

नोट :- इस भर्ती में शैक्षणिक योग्यता व आरक्षण तथा पदों के विवरण व वेतनमान , आयु संबंधित सम्पूर्ण विवरण के लिए ,उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग द्वारा निगर्त विज्ञापन को भलीभांति पढ़ लें। समूह ग भर्ती पीडीएफ विज्ञापन का लिंक यहां दिया है ।

सहकारिता विभाग की भर्ती के बारे में पूर्ण विवरण देखने व उत्तराखंड समूह ग भर्ती विज्ञापन 2022 को डाऊनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

मत्स्य निरीक्षक समूह ग भर्ती 2022 :-

सहकारिता विभाग के बाद उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( Uksssc ) ने मत्स्य निरीक्षक के 28 पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। जिसके बारे संछिप्त विवरण इस प्रकार है।

  • मत्स्य विभाग में समूह ग भर्ती की विज्ञापन तिथि 8.01.2022 है।
  • आवेदन शुरू होने की तिथि  20.01.2022 और आवेदन की अंतिम तिथि 05.03.2022 है।
  • लिखित परीक्षा अगस्त 2022 में अनुमति है।
  • आयु सीमा 21 वर्ष से 42 वर्ष रखी गई है। और आयु निश्चायक तिथि 01 जुलाई 2021 रखी गई है।
  • इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता – भारत मे विधि द्वारा स्थापित किसी भी विश्वविद्यालय से मत्स्य विज्ञान में स्नातक की उपाधि या इसके समक्ष कोई अन्य उपाधि। अथवा पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से मत्स्यिकी विज्ञान में 4 वर्ष का स्नातक पाठ्यक्रम।
  • वेतनमान 29200 से 92300 अर्थात लेवल 5 का निर्धारित।
  • पद का स्वरूप अराजपत्रित, स्थाई है।
  • मत्स्य पर्वेक्षक के पद में चयन के लिए ,100 अंकों की वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा रखी गई है। जिसमे पद की न्यूनतम योग्यता से संबंधित प्रश्न होंगे। इस परीक्षा की समय सीमा 2 घंटे होगी।

नोट :-  भर्ती का सम्पूर्ण विवरण दिए गए लिंक से समूह ग भर्ती विज्ञापन का पीडीएफ डाऊनलोड करके देखें 

उत्तराखंड समूह ग भर्ती 2022 के मत्स्य निरीक्षक पदों के विज्ञापन डाऊनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

गन्ना पर्यवेक्षक व अन्य पद :-

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (uksssc) द्वारा समूह ग के अंतर्गत गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में गन्ना पर्वेक्षक के 78 रिक्त पदों तथा डेयरी विकास विभाग में ,राजकीय दुग्ध पर्वेक्षक के 09 रिक्त पदों तथा चाय विकास बोर्ड में बागान पर्वेक्षक के 4 रिक्त पदों और पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्राद्योगिक विश्वविद्यालय में गार्डन ओवरसियर के 1 रिक्त पद और खाद प्रसंस्करण विभाग -3 के  8 पदों के साथ कुल 100 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।

इन पदों के लिए संशिप विवरण इस प्रकार है –

  • विज्ञापन प्रकाशन की तिथि 8 जनवरी 2022
  • ऑनलाइन आवेदन की आरम्भ तिथि 27 जनवरी 2022 रखी गई है।
  • ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च 2022 रखी गई है।
  • इसकी लिखित परीक्षा भी उपरोक्तानुसार अगस्त 2022 में संभवित है।
  • उपरोक्त पदों के लिए आयुसीमा 21 वर्ष से 42 वर्ष रखी गई है। आयु में आरक्षण के विवरण के लिए इस पद के विज्ञापन को विस्तार से देखें , जिसका लिंक आगे लगाया है।
  • इन पदों में भी चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा । जो 2 घंटे की तथा 100 अंकों की निर्धारित है। इस परीक्षा में पद से संबंधित न्यूनतम अहर्ता वाले बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

सम्पूर्ण विवरण के लिए उत्तराखंड गन्ना पर्वेक्षक भर्ती का विज्ञापन देखें।

उत्तराखंड गन्ना पर्यवेक्षक व अन्य भर्तियों का विज्ञापन के पीडीएफ डाऊनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

उत्तराखंड समूह ग भर्ती 2022 की सहकारिता विभाग, मत्स्य विभाग व गन्ना विभाग से जुड़ी भर्तियों के बारे में यहां सांशिप विवरण दिया गया है। आवेदकों से निवेदन है कि इस भर्ती से जुड़े किसी भी पद में आवेदन से पूर्व आयोग का विज्ञापन व उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (uksssc) में भली भांति देख व परख लें।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वेबसाइट में जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।
गैरसैंण के इतिहास की विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
अपनी सरकार पोर्टल उत्तराखंड के बारे में  जाने, इस वेब स्टोरी से

Exit mobile version