Friday, February 14, 2025
Homeसमाचार विशेषभाजपा गौलापार मंडल ने लाभार्थी संपर्क कार्यशाला आयोजित की

भाजपा गौलापार मंडल ने लाभार्थी संपर्क कार्यशाला आयोजित की

हल्द्वानी: रविवार को भाजपा गौलापार मंडल की ओर से लाभार्थी संपर्क कार्यशाला का आयोजन बाइपास रोड खेड़ा स्थित बैंकट हाल में आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रदेश आईटी संयोजक प्रशांत वर्मा ने पदाधिकारियों से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसने को कहा।

मंडल अध्यक्ष डा. मुकेश बेलवाल ने बताया कि लाभार्थी सम्पर्क अभियान एक से पांच मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठा चुके लोगों से उनके अनुभव लिए जाएंगे। इसका उद्देश्य यह जानना है कि योजनाओं का लाभ लेने के बाद लोगों के जीवन स्तर में क्या बदलाव आया है।

वर्मा ने कहा कि यह अभियान लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करने और उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि वे इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी मेहनत करें।

Hosting sale

इसे पढ़े : ऐतिहासिक और पुरातात्विक रूप से समृद्ध है अल्मोड़ा का दौलाघट क्षेत्र

Best Taxi Services in haldwani

कार्यशाला में बसंत सनवाल, जगदीश नौला, गोविन्द मिश्रा, प्रकाश गरजोला, रविन्द्र रैकुनी, राजेन्द्र तिवारी, त्रिलोक नौला, भावना आर्या, चन्द्रशेखर बजेठा, पूरन कोटलिया, तारा तिवारी, माला आर्या, कैलाश राज सहित तमाम लोग मौजूद थे।

भाजपा लाभार्थी संपर्क कार्यशाला मुख्य बिंदु:

  • लाभार्थी सम्पर्क अभियान 1 से 5 मार्च तक चलेगा।
  • इस अभियान के तहत, सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से उनके अनुभव लिए जाएंगे।
  • इसका उद्देश्य लोगों को योजनाओं के बारे में जागरूक करना और उन्हें लाभान्वित करना है।
  • प्रदेश आईटी संयोजक प्रशांत वर्मा ने पदाधिकारियों से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसने को कहा।
Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Pramod Bhakuni
Pramod Bhakunihttps://devbhoomidarshan.in
इस साइट के लेखक प्रमोद भाकुनी उत्तराखंड के निवासी है । इनको आसपास हो रही घटनाओ के बारे में और नवीनतम जानकारी को आप तक पहुंचना पसंद हैं।
RELATED ARTICLES
spot_img
Amazon

Most Popular

Recent Comments