देहरादून: उत्तराखण्ड शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) संवर्ग के 12 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण/नवीन तैनाती के आदेश जारी किए हैं। गृह अनुभाग-1 द्वारा जारी इस आधिकारिक आदेश के तहत जनहित और रिक्तियों के सापेक्ष इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार, संबंधित सभी अधिकारी अविलंब अपनी नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे और कार्यभार प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक (DGP), उत्तराखण्ड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। देखें स्थानांतरण एवं नवीन तैनाती की पूरी सूची: क.सं. अधिकारी का नाम…
Author: Guddu
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में ‘सीएम हेल्पलाइन 1905’ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जन शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक और संतोषजनक राहत मिलनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों को अकारण ‘स्पेशल क्लोज’ या ‘फोर्स क्लोज’ करने की प्रवृत्ति पर रोक लगे और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। तहसीलों के औचक निरीक्षण और राजस्व मामलों पर जोर मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में तहसीलों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि…
Maa Nanda Jat Yatra 2026: लोक आस्था और हिमालयी संस्कृति के प्रतीक माँ राजराजेश्वरी नन्दा की पावन जात यात्रा पूरी भव्यता और श्रद्धा के साथ अपने गंतव्य की ओर अग्रसर है। माँ नन्दा की देव डोलियों के दर्शन के लिए उमड़े हजारों श्रद्धालु भक्तिभाव से सराबोर होकर कठिन भौगोलिक चुनौतियों को पार कर रहे हैं। इस दुर्गम सफर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए राज्य पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) के जवान साए की तरह उनके साथ कदमताल कर रहे हैं। दुर्गम पगडंडियों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा यात्रा मार्ग बेहद चुनौतीपूर्ण है। संकरे रास्ते, खड़ी…
रील प्रतियोगिता 2026। हल्द्वानी: नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम ने शहर के समग्र विकास, रोजगार संवर्धन और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने से लेकर स्थानीय स्तर पर आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने तक, निगम प्रशासन ने कई नए कदम उठाए हैं। ‘हल्द्वानी रील प्रतियोगिता 2026’ और आत्मनिर्भर फूड प्लाजा मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने शहर की नई ‘चौपाटी’ और ‘निजी फूड प्लाजा’ को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि स्थानीय रोजगार और उद्यम को बढ़ावा देने वाली आत्मनिर्भर पहल का आधिकारिक वीडियो औपचारिक रूप से जारी कर दिया…
देहरादून: उत्तराखण्ड में ग्लेशियर झीलों से उत्पन्न होने वाले संभावित खतरों की रोकथाम और आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। चमोली स्थित सरस्वती ताल और उत्तरकाशी के केदारताल के वैज्ञानिक अध्ययन व सर्वेक्षण के लिए विशेषज्ञों के एक संयुक्त दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) से सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, श्री विनोद कुमार सुमन ने इस दल को रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और आपदा प्रबंधन मंत्री श्री मदन कौशिक ने अभियान की सफलता के लिए दल को शुभकामनाएं दी…
SSC CHSL Recruitment 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। आयोग ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL 10+2) परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां आवेदन शुरू होने की तिथि: 7 सितंबर 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 7 अक्टूबर 2026 आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 8 अक्टूबर 2026 परीक्षा की तिथि: आयोग द्वारा…
नंदानगर: विकासखंड के रामणी गांव में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के पास स्थित मेला मैदान के मंच पर एक किशोर और किशोरी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। एक ही गांव के दो नाबालिगों की मौत की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक और सन्नाटा पसर गया। ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह मेला मैदान के मंच पर दोनों के शव देखे और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नंदानगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करते हुए दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया। घटना से जुड़े…
लालकुआं: क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते उफान पर आई गौला नदी ग्रामीणों के लिए आफत बन गई है। नदी के तीव्र जलस्तर और भीषण भू-कटाव से किनारे बसे गांवों में दहशत का माहौल है। इंदिरा नगर प्रथम-द्वितीय, गब्दा, रावत नगर और खुरियाखत्ता क्षेत्र में हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, नदी के तेज बहाव में सैकड़ों एकड़ उपजाऊ जमीन समा चुकी है और कई आवासीय मकान भी कटाव के मुहाने पर खड़े हैं। समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर प्रभावित ग्रामीण बीते कई दिनों से नदी किनारे धरने पर डटे रहे।…
हल्द्वानी बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: उत्तराखंड के बहुचर्चित हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में 9 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला या महत्वपूर्ण निर्देश आ सकता है। चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली पीठ में इस मुकदमे को सुनवाई सूची में तीसरे नंबर पर रखा गया है। पूर्व में क्रम संख्या अधिक होने के चलते मामले पर विस्तृत सुनवाई नहीं हो पा रही थी, जिसके बाद रेलवे और राज्य सरकार के वकीलों ने शीघ्र सुनवाई का विशेष अनुरोध किया था। संभावित फैसले को देखते हुए उत्तराखंड गृह विभाग ने जिला और पुलिस प्रशासन को क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने…
काठगोदाम। शनिवार को काठगोदाम क्षेत्र अंतर्गत भुजियाघाट के समीप गौला नदी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में नहाते समय पैर फिसलने से 17 वर्षीय एक किशोर तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। घटना के बाद से पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF) और अग्निशमन दल किशोर की तलाश में लगातार सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुर रोड निवासी अशोक टम्टा का 17 वर्षीय पुत्र आदित्य टम्टा शनिवार को भुजियाघाट के पास गौला नदी में नहाने गया था। नहाते वक्त अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और पैर फिसल गया। नदी का बहाव तेज होने के कारण…


