उत्तराखण्ड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: उत्तराखण्ड शासन ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 19 अधिकारियों के तबादले और नवीन तैनाती की सूची जारी की है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा 23 मई को जारी इस आदेश में देहरादून और बागेश्वर के जिलाधिकारी (DM) सहित कई अहम विभागों के सचिवों और निदेशकों के प्रभार में बदलाव किया गया है।
इस फेरबदल में सबसे प्रमुख बदलाव देहरादून और बागेश्वर जिले में देखने को मिला है। श्री आशीष चौहान को देहरादून का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि सविन बंसल को सचिव, नियोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, श्रीमती अपूर्वा पाण्डेय को बागेश्वर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
शासन द्वारा जारी तबादला सूची में शामिल सभी 19 IAS अधिकारियों का विस्तृत विवरण इस प्रकार है:
IAS अधिकारियों की पूरी ट्रांसफर लिस्ट:
- श्री बी०वी०आर०सी० पुरुषोत्तम (IAS-2004): अपने वर्तमान प्रभारों के साथ सचिव-उच्च शिक्षा विभाग की नई जिम्मेदारी दी गई है।
- डा० रंजीत कुमार सिन्हा (IAS-2005): इन्हें सचिव-उच्च शिक्षा के अतिरिक्त प्रभार से अवमुक्त किया गया है।
- श्री विनय शंकर पाण्डे (IAS-2007): इन्हें आयुक्त, गढ़वाल मण्डल, पौड़ी के प्रभार से मुक्त करते हुए सचिव-नागरिक उड्डयन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, आयुक्त-स्वास्थ्य और PD/UK Health System Development Project की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- श्री सविन बंसल (IAS-2009): जिलाधिकारी, देहरादून और CEO स्मार्ट सिटी के पद से अवमुक्त कर इन्हें सचिव, नियोजन बनाया गया है।
- श्रीमती सोनिका (IAS-2010): इन्हें आयुक्त-कर, महानिरीक्षक-निबन्धन के प्रभार से मुक्त किया गया है।
- श्री आनन्द स्वरूप (IAS-2010): सचिव-खाद्य, नागरिक आपूर्ति व अन्य प्रभारों से मुक्त करते हुए इन्हें आयुक्त, गढ़वाल मण्डल, पौड़ी नियुक्त किया गया है।
- श्री आशीष चौहान (IAS-2012): निदेशक-खेल एवं युवा कल्याण के पद से मुक्त करते हुए इन्हें जिलाधिकारी-देहरादून और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (C.E.O.) स्मार्ट सिटी, देहरादून की अहम जिम्मेदारी दी गई है।
- श्री मनुज गोयल (IAS-2014): इन्हें मिशन निदेशक-एन०एच०एम० के प्रभार से अवमुक्त किया गया है।
- श्री संजय कुमार (IAS-2014): अपने वर्तमान प्रभारों के साथ इन्हें निदेशक-समाज कल्याण, हल्द्वानी की नई जिम्मेदारी दी गई है।
- श्री अभिषेक रूहेला (IAS-2015): इन्हें मुख्य कार्यकारी अधिकारी-PMGSY का नया प्रभार सौंपा गया है।
- श्री सौरभ गहरवार (IAS-2016): इन्हें अपर सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग और परियोजना निदेशक (U-PREPARE) की जिम्मेदारी दी गई है।
- श्री आलोक कुमार पाण्डेय (IAS-2016): अपर सचिव-सूचना प्रौद्योगिकी (ITDA) आदि से मुक्त करते हुए इन्हें नगर आयुक्त, नगर निगम, देहरादून बनाया गया है।
- सुश्री नमामि बंसल (IAS-2017): नगर आयुक्त, देहरादून के पद से मुक्त कर इन्हें अपर सचिव, विद्यालयी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
- श्री संदीप तिवारी (IAS-2017): निदेशक-समाज कल्याण से मुक्त कर इन्हें मिशन निदेशक-एन०एच०एम० एवं MD-GMVN बनाया गया है।
- सुश्री दीप्ति सिंह (IAS-2017): महानिदेशक-विद्यालयी शिक्षा आदि से मुक्त करते हुए इन्हें निदेशक-अल्पसंख्यक कल्याण, प्रबन्ध निदेशक-अल्पसंख्यक कल्याण निगम और निदेशक-खेल, युवा कल्याण नियुक्त किया गया है।
- श्री प्रतीक जैन (IAS-2018): MD-GMVN से अवमुक्त कर इन्हें आयुक्त-कर, महानिरीक्षक-निबन्धन बनाया गया है।
- श्रीमती अपूर्वा पाण्डेय (IAS-2018): अपर सचिव-पेयजल आदि से मुक्त करते हुए इन्हें जिलाधिकारी-बागेश्वर नियुक्त किया गया है।
- श्रीमती आकांक्षा कोण्डे (IAS-2018): जिलाधिकारी-बागेश्वर से मुक्त कर इन्हें महानिदेशक-विद्यालयी शिक्षा और निदेशक-कर्मचारी बीमा योजना की जिम्मेदारी दी गई है।
- श्री प्रवीण कुमार (IAS-2021): इन्हें अपर नगर आयुक्त-नगर निगम, देहरादून के पद से अवमुक्त किया गया है।
यह भी पढ़े: उत्तराखण्ड की लोकमान्यता “बेध” या “भेद” : अनिष्टकारी प्रभाव से जुड़ा प्राचीन विश्वास
शासन के संयुक्त सचिव राजेन्द्र सिंह पतियाल द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने वर्तमान पदभार से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती के पदों का कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसकी रिपोर्ट शासन के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग को तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
