देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रदेश के समस्त राजकीय एवं निजी माध्यमिक और प्रारंभिक विद्यालयों के लिए नई समय-सारिणी (School Time Table) का निर्धारण कर दिया है। शिक्षा सचिव द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, अब ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन सत्रों के लिए अलग-अलग समय तय किया गया है।
मुख्य बदलावों के तहत, ग्रीष्मकालीन सत्र (1 अप्रैल से 30 सितंबर) में स्कूल सुबह जल्दी खुलेंगे, जबकि शीतकालीन सत्र (1 अक्टूबर से 31 मार्च) में ठंड को देखते हुए समय में देरी की गई है।
विद्यालय हेतु नई समय-सारिणी की टेबल:
| वादन (Period) | ग्रीष्मकालीन समय (01 अप्रैल – 30 सितंबर) | शीतकालीन समय (01 अक्टूबर – 31 मार्च) |
| प्रार्थना सभा | प्रातः 07:15 – 07:30 | प्रातः 08:45 – 09:00 |
| प्रथम वादन | प्रातः 07:30 – 08:10 | प्रातः 09:00 – 09:45 |
| द्वितीय वादन | प्रातः 08:10 – 08:50 | प्रातः 09:45 – 10:30 |
| तृतीय वादन | प्रातः 08:50 – 09:30 | प्रातः 10:30 – 11:15 |
| चतुर्थ वादन | प्रातः 09:30 – 10:10 | प्रातः 11:15 – 12:00 |
| मध्यान्तर (LUNCH) | प्रातः 10:10 – 10:40 | दोपहर 12:00 – 12:30 |
| पंचम वादन | प्रातः 10:40 – 11:15 | दोपहर 12:30 – 01:10 |
| षष्ठम वादन | प्रातः 11:15 – 11:50 | दोपहर 01:10 – 01:50 |
| सप्तम वादन | प्रातः 11:50 – 12:25 | दोपहर 01:50 – 02:30 |
| अष्टम वादन | दोपहर 12:25 – 01:00 | दोपहर 02:30 – 03:10 |
भौगोलिक छूट: विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले क्षेत्रों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति समय में आंशिक बदलाव कर सकती है, लेकिन कुल शिक्षण घंटों में कमी नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़े: नौठा कौथिग | उत्तराखंड का लठमार मेला और उसकी अनोखी परंपरा
अनिवार्यता: यह नियम प्रदेश के सभी सरकारी और निजी दोनों प्रकार के विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।
उद्देश्य: पूरे प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में एकरूपता लाना और मौसम के अनुसार छात्रों को राहत देना।
