Monday, May 22, 2023
Homeसमाचार विशेषरोजगार समाचारउत्तराखंड कनिष्ठ सहायक भर्ती 2022 | Junior Assistant vacancy in Uttarakhand 2022...

उत्तराखंड कनिष्ठ सहायक भर्ती 2022 | Junior Assistant vacancy in Uttarakhand 2022 | group C vacancy 2022 | 12th paas vacancy in Uttarakhand

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आज उत्तराखंड कनिष्ठ सहायक के 445 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। पूर्व निर्धारित परीक्षा कैलेंडर के अनुसार यह भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कुछ दिन पहले कनिष्ठ सहायक और अन्य भर्तियों  के अधिचयन अपूर्ण होने के कारण सुधार के लिए भेज दिए थे। इन पदों में आरक्षण की स्थिति , रिक्त पदों की संख्या या सेवा नियमावली सम्बंधित कमिया थी। ये कमिया कम करके आज बुधवार 30 नवंबर 2022 को  कनिष्ठ सहायक भर्ती विज्ञापन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जारी कर दी है।

 कनिष्ठ सहायक भर्ती 2022 के  महत्वपूर्ण बिंदु  –

  1. विज्ञापन प्रकाशन तिथि – 30 नवंबर 2022
  2. आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि – 20 दिसम्बर 2022 रात्रि 11 बजकर 59 मिनट तक
  3. ऑनलाइन फीस जमा करने  की अंतिम तिथि ( Net banking \debit card \ credit card ) – 20 दिसम्बर 2022
  4. पद का नाम – कनिष्ठ सहायक
  5. रिक्तियों का विवरण – कुल 445 पद विभागानुसार पदों का विवरण देखने हेतु ,उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का विज्ञापन देख्ने। लिंक इस पोस्ट के अंत में दिया है।
  6. अनिवार्य शैक्षिक योग्यता – उत्तराखंड शिक्षा एवं परीक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण या उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण।
  7. अधिमानी योग्यता-  कनिष्ठ  सहायक भर्ती में अधिमानी योग्यता के रूप में हिंदी और अंग्रेजी टंकण अनिवार्य है। विस्तार से जानने के लिए विभाग की वेबसाइट देखें। वेबसाइट का लिंक पोस्ट के अंत में दिया है।
  8. आरक्षण – उत्तराखंड राज्य की अनुसूचित जातियों, जनजातियों व् अन्य पिछड़े  वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ,पूर्व सैनिक , DFF ,दिव्यांग ,महिला एवं अनाथ बच्चे अभियर्थियों के लिए आरक्षण भर्ती  समय सरकारी आदेशों के अनुसार प्रदान किया जायेगा।

उत्तराखंड कनिष्ठ सहायक भर्ती 2022 का विज्ञापन देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट में जाने के लिए यहाँ क्लिक करें

 

इन्हे भी पढ़े _

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments