Uttarakhand Job 2026: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखण्ड मेडिकल सर्विस सलेक्शन बोर्ड (UKMSSB) ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत समूह ‘ग’ में स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) की सीधी भर्ती का संशोधित विज्ञापन जारी कर दिया है। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि बोर्ड ने पदों की संख्या में भारी इजाफा करते हुए इसे 180 से बढ़ाकर 335 कर दिया है।
हालांकि, बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में आवश्यकतानुसार इन पदों की संख्या घट या बढ़ भी सकती है।
पुराने आवेदकों को दोबारा आवेदन की जरूरत नहीं
बोर्ड ने उन अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है जिन्होंने पूर्व में जारी 180 पदों वाली भर्ती प्रक्रिया के तहत अपना फॉर्म भरा था।
- पुराने आवेदकों को दोबारा आवेदन करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
- यदि वे अपने पहले भरे गए फॉर्म में कोई बदलाव या सुधार करना चाहते हैं, तो वे 06 मई से 09 मई 2026 के बीच अपने आवेदन में संशोधन कर सकते हैं।
पदों का वर्गवार विवरण
संशोधित विज्ञापन के अनुसार अब कुल 335 पदों पर भर्ती की जाएगी। सीटों का आरक्षण के अनुसार बंटवारा इस प्रकार है:
| श्रेणी (Category) | आरक्षित पद |
| अनारक्षित (General) | 237 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 48 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 26 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 19 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 5 |
| कुल पद | 335 |
वेतनमान
इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को शानदार वेतनमान मिलेगा। वेतनमान रु 5200-20200 और ग्रेड पे रु 2000 निर्धारित किया गया है, जो सातवें वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार लेवल-3 (रु. 21700-69100) के अंतर्गत आता है।
भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां एक नजर में:
- संशोधित विज्ञापन जारी होने की तिथि: 15 अप्रैल 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 21 अप्रैल 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 04 मई 2026 (शाम 5 बजे तक)
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 04 मई 2026 (शाम 5 बजे तक)
- आवेदन पत्र में संशोधन की तिथि: 06 मई से 09 मई 2026 (शाम 5 बजे तक)
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।


