Monday, April 28, 2025
Homeसमाचार विशेषभवाली में कूड़े से होगा सोना! बनेगा 35 लाख का प्लांट

भवाली में कूड़े से होगा सोना! बनेगा 35 लाख का प्लांट

नैनीताल: प्लास्टिक और कूड़े से परेशान नैनीताल और भवाली नगरपालिकाओं के लिए खुशखबरी है। दोनों पालिकाओं ने मिलकर 35 लाख रुपये का कूड़ा रीसाइक्लिंग प्लांट तैयार किया है। यह प्लांट न केवल कूड़े से ग्राफीन बनाएगा, बल्कि पालिकाओं को नियमित आय भी देगा।

कैसे काम करेगा प्लांट:

सबसे पैहले प्लांट में प्लास्टिक और कूड़े को अलग-अलग किया जाएगा। दोनों को अलग करने के बाद प्लास्टिक को पिघलाकर ग्राफीन बनाया जाएगा। इस ग्राफीन का उपयोग इलेक्ट्रॉनिक्स, बैटरी और अन्य उत्पादों में किया जाएगा। और बचे हुए कूड़े से खाद और ऊर्जा बनाई जाएगी।

आय का स्रोत:

  • ग्राफीन को बेचकर पालिकाओं को नियमित आय होगी।
  • खाद और ऊर्जा को भी बेचा जा सकेगा।
  • यह प्लांट नैनीताल, भवाली, कैंची, रामगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के कूड़े को निस्तारित करेगा।

कहां बनेगा कूड़ा रीसाइक्लिंग प्लांट:

amazon great summer sale 2025

यह प्लांट भवाली में सेनिटोयिरम से लगभग 600 मीटर दूर बनाया जाएगा।
भवाली पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा की पहल पर यह जमीन उपलब्ध कराई गई है।

Hosting sale

इसे पढ़े : PM KISAN योजना की 16वीं किस्त जारी, उत्तराखंड के 7 लाख किसानों को लाभ

कूड़ा रीसाइक्लिंग प्लांट क्या होगा फायदा:

  • इस प्लांट से पर्यावरण को बचाने में मदद मिलेगी।
  • प्लास्टिक और कूड़े से होने वाले प्रदूषण में कमी आएगी।
  • पालिकाओं को नियमित आय होगी।
  • क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

नैनीताल और भवाली नगरपालिकाओं का यह प्रयास सराहनीय है। यह प्लांट न केवल पर्यावरण को बचाने में मदद करेगा, बल्कि पालिकाओं और क्षेत्र के लोगों के लिए भी फायदेमंद होगा।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Pramod Bhakuni
Pramod Bhakunihttps://devbhoomidarshan.in
इस साइट के लेखक प्रमोद भाकुनी उत्तराखंड के निवासी है । इनको आसपास हो रही घटनाओ के बारे में और नवीनतम जानकारी को आप तक पहुंचना पसंद हैं।
RELATED ARTICLES
spot_img
Amazon

Most Popular

Recent Comments