Friday, April 18, 2025
Homeसमाचार विशेषमुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर में 116वें किसान मेले का किया शुभारंभ, किसानों...

मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर में 116वें किसान मेले का किया शुभारंभ, किसानों को सम्मानित किया

पंतनगर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित 116वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया और हरेला उद्यान का वर्चुअल शुभारंभ किया। साथ ही, कई प्रकाशित साहित्यों का विमोचन भी किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर विभिन्न जिलों से आए प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के किसानों को कुशल, समृद्ध और आधुनिक बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में चाय बागानों को जैविक बनाने के साथ ही सगंध खेती को बढ़ावा देने के लिए 6 एरोमा वैली विकसित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए बजट में 200 करोड़ रुपये का प्रावधान पॉलीहाउस निर्माण के लिए किया है। इसके अलावा, सेब और कीवी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एप्पल और किवी मिशन शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को प्रशिक्षित और आधुनिक बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है।

Hosting sale

यह भी पढ़े : मुख्य सचिव ने महिला एवं बाल विकास विभाग को दिए महत्वपूर्ण निर्देश

विश्वविद्यालय के कुलपति मनमोहन सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की प्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंत विश्वविद्यालय ग्लोबल बनने जा रहा है और विगत दो वर्षों में विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सात एमओयू किए हैं।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा, तिलक राज बेहड़, राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, गुंजन सुखीजा, जिला महामंत्री भाजपा अमित नारंग, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, उप महानिदेशक युएस गौतम, मंडलायुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी उदय राज सिंह, एसएसपी मणिकांत मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशिमा गोयल, एसपी सिटी मनोज कत्याल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण व किसान उपस्थित थे।

Best Taxi Services in haldwani

यह भी पढ़े : कैंची धाम को मिलेगी नई पहचान, 42 करोड़ की लागत से होगा सौंदर्यीकरण

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Pramod Bhakuni
Pramod Bhakunihttps://devbhoomidarshan.in
इस साइट के लेखक प्रमोद भाकुनी उत्तराखंड के निवासी है । इनको आसपास हो रही घटनाओ के बारे में और नवीनतम जानकारी को आप तक पहुंचना पसंद हैं।
RELATED ARTICLES
spot_img
Amazon

Most Popular

Recent Comments