Monday, April 7, 2025
Homeमंदिरभासर देवता उत्तराखंड टिहरी क्षेत्र के लोक देवता।

भासर देवता उत्तराखंड टिहरी क्षेत्र के लोक देवता।

भासर देवता :-

भासर देवता का मंदिर गढ़वाल क्षेत्र के टिहरी जनपद की कड़ाकोट पट्टी के कफना नामक गांव में स्थित है। इसका निशान  होता है लोहे का त्रिशूल या कटार। इनके बारे में कहा जाता है कि यह नागराजा का मामा तथा अन्य देवताओं का बूढ़ा मामा हैं। माँ चन्द्रवदनी देवी इनकी बहिन है। भासर देवता की माता का नाम मेघमाला है। क्षेत्रपाल, घण्टाकर्ण, नगेल देवता आदि को इनका भाई भी माना जाता है।

इसमें असीम शक्ति व सामर्थ्य माना जाता है। बिजली गिराना, पानी को दूध बना देना आदि इनकी शक्ति के परिचायक हैं। अग्नि की ज्वलनशक्ति को शमन करके इसे निष्प्रभावी कर देना भी इनकी अलौकिक शक्ति का परिचायक है। ये मकानों के भीतर रखे जादू-टोनों को प्रकट कर देते हैं । इस प्रकार यह अनेक विलक्षण शक्तियों का प्रदर्शन करते हैं।

भासर देवता उत्तराखंड टिहरी क्षेत्र के लोक देवता।

Hosting sale

लोगों का मानना है कि इस देवता का पश्वा शुद्धजल को दूध में परिवर्तित कर देता है और एक सेर घी की बनी हुई रुई की बत्ती को, जब वह भर-भर जलने लगती है, तो सहज ही निगल लेता है। श्रद्धालु भक्त जो इसे देता है, देवता उस पर प्रसन्न होता है। इस भेंट को ‘देवता सोवन पयाली’ अर्थात् स्वर्ण का स्वादिष्ट भोग कहते हैं। ज्ञातव्य है कि देवताओं की शब्दावली में अग्नि को सुवर्ण कहा जाता है। इस देवता का पश्वा इस प्रकार के अनेक चमत्कारों का प्रदर्शन करता है। यह उनियालों का इष्ट देवता है और वही इसके पुजारी भी हैं। इनके अतिरिक्त यह कठैत, राजपूत, रावत आदि क्षत्रिय जातियों का भी इष्ट देवता है।

भासर देवता के बाद इन्हे भी पढ़े –

  1. कुटेटी देवी उत्तरकाशी ,मात्र दर्शन से ही मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।
  2. उत्तराखंड के देवी देवता, कुमाऊं और गढ़वाल में पूजे जाने वाले लोक देवता
  3. ‘गढ़ कन्या’ उत्तराखंड गढ़वाल की एक वीरांगना नारी की वीर गाथा
  4. देवभूमि दर्शन के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

संदर्भ – प्रो DD शर्मा की किताब उत्तराखंड ज्ञानकोष। एवं डॉ. वाचस्पति मैठाणी।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Bikram Singh Bhandari
Bikram Singh Bhandarihttps://devbhoomidarshan.in/
बिक्रम सिंह भंडारी, देवभूमि दर्शन के संस्थापक और प्रमुख लेखक हैं। उत्तराखंड की पावन भूमि से गहराई से जुड़े बिक्रम की लेखनी में इस क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर, और प्राकृतिक सौंदर्य की झलक स्पष्ट दिखाई देती है। उनकी रचनाएँ उत्तराखंड के खूबसूरत पर्यटन स्थलों और प्राचीन मंदिरों का सजीव चित्रण करती हैं, जिससे पाठक इस भूमि की आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत से परिचित होते हैं। साथ ही, वे उत्तराखंड की अद्भुत लोककथाओं और धार्मिक मान्यताओं को संरक्षित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। बिक्रम का लेखन केवल सांस्कृतिक विरासत तक सीमित नहीं है, बल्कि वे स्वरोजगार और स्थानीय विकास जैसे विषयों को भी प्रमुखता से उठाते हैं। उनके विचार युवाओं को उत्तराखंड की पारंपरिक धरोहर के संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक विकास के नए मार्ग तलाशने के लिए प्रेरित करते हैं। उनकी लेखनी भावनात्मक गहराई और सांस्कृतिक अंतर्दृष्टि से परिपूर्ण है। बिक्रम सिंह भंडारी के शब्द पाठकों को उत्तराखंड की दिव्य सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत की अविस्मरणीय यात्रा पर ले जाते हैं, जिससे वे इस देवभूमि से आत्मिक जुड़ाव महसूस करते हैं।
RELATED ARTICLES
spot_img
Amazon

Most Popular

Recent Comments