देहरादून: उत्तराखण्ड शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) संवर्ग के 12 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण/नवीन तैनाती के आदेश जारी किए हैं। गृह अनुभाग-1 द्वारा जारी इस आधिकारिक आदेश के तहत जनहित और रिक्तियों के सापेक्ष इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार, संबंधित सभी अधिकारी अविलंब अपनी नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे और कार्यभार प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक (DGP), उत्तराखण्ड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
देखें स्थानांतरण एवं नवीन तैनाती की पूरी सूची:
| क.सं. | अधिकारी का नाम | वर्तमान तैनाती | नवीन तैनाती |
| 1 | श्री प्रमोद कुमार | अपर पुलिस अधीक्षक, नगर, देहरादून | अपर पुलिस अधीक्षक, नगर, रूद्रपुर |
| 2 | श्री स्वतंत्र कुमार सिंह | अपर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सेक्टर, देहरादून | अपर पुलिस अधीक्षक, देहात-2, देहरादून |
| 3 | श्री मनोज कत्याल | अपर पुलिस अधीक्षक, हल्द्वानी, नैनीताल | उपसेनानायक, 31वीं वाहिनी पी.ए.सी., रूद्रपुर |
| 4 | श्री उत्तम सिंह नेगी | अपर पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंहनगर | अपर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सेक्टर, देहरादून |
| 5 | श्री हरबन्स सिंह | अपर पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा | अपर पुलिस अधीक्षक, हल्द्वानी, नैनीताल |
| 6 | श्री शेखर चन्द्र सुयाल | अपर पुलिस अधीक्षक, देहात, हरिद्वार | अपर पुलिस अधीक्षक, देहरादून नगर |
| 7 | श्रीमती अनुषा बडोला | अपर पुलिस अधीक्षक, ए.टी.सी., हरिद्वार | अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं यातायात, ऊधमसिंहनगर |
| 8 | श्री अमित कुमार | अपर पुलिस अधीक्षक, नैनीताल | अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी |
| 9 | श्री राजेश कुमार भट्ट | पुलिस अधीक्षक, सतर्कता, मा. उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड, नैनीताल | अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय |
| 10 | श्री मिथिलेश कुमार सिंह | उपसेनानायक, 31वीं वाहिनी पी.ए.सी. | पुलिस अधीक्षक, सतर्कता, मा. उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड, नैनीताल |
| 11 | श्री अभय सिंह | अपर पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार | अपर पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार ग्रामीण |
| 12 | श्री दीपक सिंह | अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी | अपर पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार नगर |
शासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद
शासन की ओर से गृह सचिव शैलेश बगौली के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश के बाद महकमे में हलचल तेज हो गई है। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी और ऊधमसिंहनगर समेत कई महत्वपूर्ण जनपदों में पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है, जिससे कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।


