Friday, September 20, 2024
Homeराज्यमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण,...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण, महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर दिया जोर

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। महिला अपराधों पर भी त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

धामी ने डेमोग्राफिक चेंज, धर्मान्तरण और लव जिहाद जैसे मामलों पर कड़ी नज़र रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य की शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस को अपराधियों को पकड़ने के लिए सघन अभियान चलाने और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

amazon sale

सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और प्रदेश में आने-जाने वालों पर निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधों को कम करने की दिशा में लगातार कार्य किया जाना चाहिए। इस अवसर पर डीजीपी श्री अभिनव कुमार, एडीजी श्री अमित कुमार सिन्हा, श्री वी. मुरूगेशन और श्री ए.पी. अंशुमान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे पढ़े : हल्द्वानी: पनचक्की से कमलुवागांजा तक नहर कवरिंग का रास्ता साफ, यातायात की समस्या से मिलेगी निजात

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Pramod Bhakuni
Pramod Bhakunihttps://devbhoomidarshan.in
इस साइट के लेखक प्रमोद भाकुनी उत्तराखंड के निवासी है । इनको आसपास हो रही घटनाओ के बारे में और नवीनतम जानकारी को आप तक पहुंचना पसंद हैं।
RELATED ARTICLES
spot_img
Amazon

Most Popular

Recent Comments