हे दर्जी दिदा मीकू तु अंगड़ी बणै दे… एक प्रसिद्ध पारंपरिक गढ़वाली गीत है। जो आजकल इंस्टाग्राम और अन्य प्लैटफार्म पर काफी ट्रेंड हो रहा है। इस पोस्ट में देखिए इसके पारंपरिक लिरिक्स ( hey darji dida garhwali song lyrics) और संक्षेप में जानिए इस गीत के बारे में ..
गीत की शुरुआत युवती की उस इच्छा से होती है, जिसमें वह नैणी डांडा देवी के दर्शन के लिए सज-संवरकर जाने की तैयारी कर रही है। इस धार्मिक यात्रा के साथ उसके मन में अपने सौंजड़्या यानी प्रियतम से मिलने की उम्मीद भी है। वह चाहती है कि उसकी घाघरी का घेर नौ गज का हो, अंगड़ी पर फूलदार सजावट और सुंदर बटन लगे हों तथा उसकी चादरी भी रंग-बिरंगी और जालीदार हो।
गीत के अलग-अलग अंतरों में पहाड़ी महिलाओं के पारंपरिक परिधान और श्रृंगार की झलक मिलती है।
अंगड़ी, घाघरी, मगज़ी और चादरी जैसे शब्द उत्तराखंड की पुरानी पहनावा संस्कृति से जुड़े हैं। गीत में बांसुरी बजाते प्रियतम, फूलों के वन में नृत्य और घूंघट के पीछे से प्रिय का चेहरा देखने की चाह जैसे रोमांटिक दृश्य भी सुनने को मिलते हैं।
इस गढ़वाली गीत के रचनाकार स्वर्गीय जीत सिंह नेगी हैं और इसे गायिका रेखा धस्माना उनियाल की आवाज में लोकप्रियता मिली। जीत सिंह नेगी उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगीतकार और संगीतकार रहे हैं। उनके गीतों में पहाड़ का जीवन, प्रेम, प्रकृति और लोकपरंपराएं प्रमुखता से दिखाई देती हैं।
हे दर्जी दिदा गीत आज भी गढ़वाली संगीत प्रेमियों के बीच अपनी अलग पहचान रखता है। यह गीत पुरानी पहाड़ी वेशभूषा, महिलाओं के श्रृंगार और ग्रामीण जीवन की सुंदर यादों को गीत-संगीत के माध्यम से जीवंत करता है।
Table of Contents
हे दर्जी दिदा गढ़वाली गीत के पूरे बोल ( hey darji dida garhwali song lyrics )
हे दर्जी दिदा मीकू तु अंगड़ी बणै दे…
मेरी घघरी परै चमकदार मगज़ी लगै दे…
हे दर्जी दिदा मीकू तु अंगड़ी बणै दे…
मेरी घघरी परै चमकदार मगज़ी लगै दे…
मिन आज नैनि डांडा देवी का पास जाण…
देवी का नौ कु बोगठ्या मिन आज वख चडाणा…
मिन आज नैनि डांडा देवी का पास जाण…
देवी का नौ कु बोगठ्या मिन आज वख चडाणा…
इन आज मन च मेरो सौंजड्या भी मिललो….
सौंजड्या मेरी अंगढ़ी – घघरी पर मोहेलो….
वीं घगरि परै…
वीं घगरि परै नौ गज कू खोल लगै दे…
मेरी घघरी परै चमकदार मगज़ी लगै दे…
हे दर्जी दिदा मीकू तु अंगड़ी बणै दे…
मेरी घघरी परै चमकदार मगज़ी लगै दे…
दूसरा अंतरा
इन फ़िट दर्जी दादा आंगड़ी सीली तू…
मोटि सी कमर मा जु पट्ट कै चिपकी जौ…
इन फ़िट दर्जी दादा आंगड़ी सीली तू…
मोटि सी कमर मा जु पट्ट कै चिपकी जौ…
उ म्यारू सौंजड्या त श्रृंगार शौकिया च…
फूलों मा वेकु प्यार रंगीला मन वलु च…
वीं अंगड़ी परै…
वीं अंगड़ी परै फूलदार तैणी लगे दे…
मेरी घघरी परै चमकदार मगज़ी लगै दे…
हे दर्जी दिदा मीकू तु अंगड़ी बणै दे…
मेरी घघरी परै चमकदार मगज़ी लगै दे…
तीसरा अंतरा
मी आज रात एक सुप्युनु प्यारु ह्वाय…
फूलों क बण मा गौं मी घघरी घुमै क…
मी आज रात एक सुप्युनु प्यारु ह्वाय…
फूलों क बण मा गौं मी घघरी घुमै क…
उ म्यारा समणी आया बांसुली बजांद…
मी घघरी पैरीक नाचण लग्युं छौं…
मेरी अंगड़ी परै…
मेरी अंगड़ी परै टिच्चदार बटण लगै दे…
मेरी घघरी परै चमकदार मगज़ी लगै दे…
हे दर्जी दिदा मीकू तु अंगड़ी बणै दे…
मेरी घघरी परै चमकदार मगज़ी लगै दे…
चौथा अंतरा
जन्नी व म्यारा समणी हैंसदा आला दीदा…
घूँघट क्यां कु करुलु चादरी तनी च…
जन्नी व म्यारा समणी हैंसदा आला दीदा…
घूँघट क्यां कु करुलु चादरी तनी च…
चादरी हो त इन्नी जु जालीदार होउ…
घूँघट बटे ऊंको मुख कन कै दिखेउ…
इ चदरी परै…
इ चदरी पर रंगबिरंगी टुफ्की लगे दे…
मेरी घघरी परै चमकदार मगज़ी लगै दे…
हे दर्जी दिदा मीकू तु अंगड़ी बणै दे…
मेरी घघरी परै चमकदार मगज़ी लगै दे…
आ… मगज़ी लगै दे…
ऐ… मगज़ी लगै दे…
मेरी घघरी परै चमकदार मगज़ी लगै दे…



