Home राज्य युवा महोत्सव 2024 के लिए उत्तराखंड को मिली यूथ इज जॉब क्रिएटर्स...

युवा महोत्सव 2024 के लिए उत्तराखंड को मिली यूथ इज जॉब क्रिएटर्स की थीम।

0
युवा महोत्सव

उत्तराखंड की शीतकालीन राजधानी देहरादून में पांच जनवरी से नौ जनवरी तक  महोत्सव मनाया जायेगा। खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती रेखा आर्य जी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 05 जनवरी 2024 से 09 जनवरी 2024 तक राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उत्तराखंड देहरादून के परेड ग्राउंड में 05 जनवरी शुक्रवार को माननीय मुख्यम्नत्री पुष्कर सिंह धामी जी इस महोत्सव का उट्घाटन करेंगे।

इस युवा को महोत्सव को यूथ इज जॉब क्रिएटर्स की थीम दी गई है –

प्रेस कॉन्फ्रेंस में खेल व् युवा कल्याण मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने जानकारी दी की युवा महोत्सव के लिए केंद्र द्वारा उत्तराखंड को यूथ इज जॉब क्रिएटर्स की थीम दी गई है। इसलिए परेड ग्राउंड में युवा स्टार्टअप ,युवा समूहों और स्वयं सहायता स्टाल लगाए जायेंगे। एवं मिश्रित भोजन और परम्परागत भोजन पर आधारित भोज्य स्टाल भी लगेंगे। इसके अतिरिक्त स्थानीय लोक गायकों की प्रस्तुतियां भी महोत्सव की रौनक बढ़ाएंगी। विशेषज्ञ युवाओं द्वारा यूथ इज जॉब क्रिएटर्स सब्जेक्ट पर युवाओं के साथ परिचर्चा इस महोत्सव का खास आकर्षण रहेगा।

 महोत्सव पर मुख्यमंत्री प्रदान करेंगे युथ अवार्ड –

यूथ इज जॉब क्रिएटर्स थीम पर आधारित युवा महोत्सव परेड ग्राउंड में 12 जनवरी को यूथ अवार्ड देंगे। तथा इस महोत्सव में लोकनृत्य।,लोकगीत ,योग ,शात्रीय गीत की भी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी 12 से 16 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय महोत्सव नासिक में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।

स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है –

स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस 12 जनवरी को सम्पूर्ण देश में हर्षोउल्लास के साथ युवा दिवस मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद जी का जन्म 12 जनवरी 1863 में हुवा था। वर्ष 1984 में भारत सरकार ने पहली बार सवामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की घोषणा की थी। तब से आज तक प्रतिवर्ष यह दिन राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।

इसे भी पढ़े – स्वामी विवेकानंद को उत्तराखंड के इस घाट पर हुई ज्ञान की प्राप्ति

हमारे साथ व्हाट्सप पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Exit mobile version