Thursday, April 18, 2024
Homeसमाचार विशेषउत्तराखंड की संस्कृति के रंगो से रंगे कैलेंडर 2022 से सजाइये अब...

उत्तराखंड की संस्कृति के रंगो से रंगे कैलेंडर 2022 से सजाइये अब अपना आशियाना !

घर में दैनिक प्रयोग की वस्तुओं में कैलेंडर का बहुत ही अहम् किरदार होता है। कैलेंडर का प्रयोग दैनिक कार्यों को सूचीबद्ध करने से लेकर ,महत्वपूर्ण तिथियों को स्मरण रखने तथा उन तिथियों पर मह्त्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इसके साथ -साथ यदि कैलेंडर उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति के रंगो से रंगा हो तो ,घर की सुंदरता में चार चाँद लगा देता है। 2022 में कुछ संस्कृति प्रचारको ने ,उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति में रंगे कैलेंडर बनाएं हैं। इन  कैलेंडरों को आप आसान कीमत में ऑनलाइन माँगा कर , अपने घर को पहाड़ी संस्कृति के रंगों में सजा सकते हैं। आइये क्रमशः जानते हैं इन पहाड़ी कैलेंडरों के बारे में।

प्रज्ञा आर्ट्स का उत्तराखंड की प्रेम गाथा कलेंडर –

प्रज्ञा आर्ट्स थियेटर ग्रुप ,उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति के प्रचार व् प्रसार के लिए प्रतिबद्ध है। प्रज्ञा आर्ट्स ने कुमाउनी व् गढ़वाली पटकथाओं पर बेहतरीन नाट्यो का सुन्दर मंचन किया है। प्रज्ञा आर्ट्स की नई योजना उत्तराखंड “उत्तराखंड की शौर्य गाथा ” के अंतर्गत उत्तराखंड के इतिहास के वीर योद्धाओं की गाथाओं को नाटकों ,और कहानियों के द्वारा जनता तक पहुंचाया जा रहा है। इसी योजना के अंतर्गत प्रज्ञा आर्ट्स द्वारा तीलू रौतेली और जीतू बगड्वाल और अन्य वीरों के जीवन पर नाटकों का मंचन किया जा चूका है। इसी योजना के अंतर्गत उत्तराखंड की शौर्य गाथा,प्रेम गाथाओं को ,आगे बढ़ाने और कुछ नया करने के मन से इसे कैलेंडर का रूप दिया गया। उत्तराखंड के  उत्तराखंड की अमर प्रेम कथाओं की मंचीय परिवेश की फोटो और उनकी गाथा को एक संक्षिप्त कहानी के रूप में लिख कर तैयार किया गया है ,उत्तराखंड की प्रेम गाथा कैलेंडर 2022 .इससे पहले 2021 के कैलेंडर उत्तराखंड की शौर्य गाथा थीम पर आधारित था। इस कैलेंडर में उत्तराखंड के वीरों को उनकी संशिप्त कहानियों के साथ चित्रित किया गया था । 2022 का यह कैलेंडर आकर्षक लगने के साथ-साथ , मन में इन संक्षिप्त कहानियों को विस्तार से जानने की जिज्ञासा पैदा करता है।

उत्तराखंड की संस्कृति के रंगो से रंगे कैलेंडर 2022 से सजाइये अब अपना आशियाना !

उत्तराखंड की प्रेम गाथा थीम कैलेंडर को ऑनलाइन मंगाने के लिए आप प्रज्ञा आर्ट्स ग्रुप की निदेशिका लक्ष्मी रावत जी से फेसबुक पर msg  कर ऑनलाइन मंगा सकते हैं। या फिर उनके दूरभाष ८८२६१२३०३२ पर सम्पर्क करके भी मंगा सकते हैं। लक्ष्मी रावत जी से फेसबुक पर सम्पर्क करने के लिए यहाँ क्लिक करें .

Best Taxi Services in haldwani

कैलेंडर

ऐपण वाला कैलेंडर 2022 –

ऐपण कला  उत्तराखंड की लोक कला है। विगत वर्षों कई युवाओं ने उत्तराखंड की इस लोककला ऐपण के संरक्षण और प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यहाँ तक की पहाड़ के युवाओं ने ऐपण को एक स्टार्टअप ,आत्मनिर्भरता का जरिया बना रहे हैं। ऐपण कला को आधुनिक रूप देने और रोजगार का महत्वपूर्ण साधन व् नई पहचान दिलाने में ऐपण गर्ल मीनाक्षी खाती का महत्वपूर्ण योगदान है। वे अपनी टीम के साथ अपनी कार्यशाला मिनकृति से समय समय पर उत्तराखंड की लोक कला के प्रचार के लिए नए नए ऐपण से सजे हुए प्रोडक्ट्स का निर्माण करती रहती हैं। इसबार मीनाकृति टीम ऐपण कला पर आधारित कैलेंडर 2022 लायी हैं। जो घर में दिखने में बहुत ही सुन्दर व् उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति का अहसास दिलाएगा।

 पहाड़ी कैलेंडर 2022

हस्तनिर्मित ऐपण वाला कैलेंडर ऑनलाइन खरीदने के लिए आप मीनाक्षी खाती के फेसबुक पेज मिनकृति पर सम्पर्क करके खरीद सकते हैं। मीनाकृति पेज पर सम्पर्क करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 

लाटी कैलेंडर :-

बिगत कुछ समय में कंचन जदली ने अपने लाटी आर्ट द्वारा ,उत्तराखंड की संस्कृति का डिजिटल पृष्ठभूमि में एक अलग तरीके से प्रचार करके अपनी एक नई पहचान बना ली है। लाटी कंचन जड़ली द्वारा निर्मित एक कार्टून चरित्र है ,जो उत्तराखंड की भोली लड़की का प्रतिनिधित्व करता है। अपने इसी डिजिटल चरित्र को आधार बना कर कंचन जड़ली ने एक सुन्दर उत्तराखंडी कैलेंडर की संरचना की है।  जिसे आप उनके इंस्टाग्राम पर संदेस भेज कर ऑनलाइन मंगवा सकते हो।

उत्तराखंड की संस्कृति के रंगो से रंगे कैलेंडर 2022 से सजाइये अब अपना आशियाना !

कंचन जड़ली से इंस्टाग्राम पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

इसे भी पढ़े :- पहाड़ी को पहाड़ की याद दिलाता है ,कंचन जदली का लाटी आर्ट

 

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Bikram Singh Bhandari
Bikram Singh Bhandarihttps://devbhoomidarshan.in/
बिक्रम सिंह भंडारी देवभूमि दर्शन के संस्थापक और लेखक हैं। बिक्रम सिंह भंडारी उत्तराखंड के निवासी है । इनको उत्तराखंड की कला संस्कृति, भाषा,पर्यटन स्थल ,मंदिरों और लोककथाओं एवं स्वरोजगार के बारे में लिखना पसंद है।
RELATED ARTICLES
spot_img
Amazon

Most Popular

Recent Comments