Friday, July 26, 2024
Homeसंस्कृतिगोल्ज्यू से शुरू हुई लगती है कुमाऊं की ये प्यारी परम्परा।

गोल्ज्यू से शुरू हुई लगती है कुमाऊं की ये प्यारी परम्परा।

उत्तराखंड की संस्कृति, परम्पराओं में आपसी प्रेम, प्रकृति प्रेम, मानव कल्याण की भावनाये कूट-कूट कर भरी होती है। इसी फेरहिस्त में कुमाऊं उत्तराखंड की एक प्यारी परम्परा है ,जिसमे भांजे और भांजी को परिवार या समाज का सर्वोच्च सम्मान दिया जाता है। भांजे -भांजी को दक्षिणा देना, दान करना पुण्य माना जाता है। कुमाऊं मंडल में हर शुभ कार्यों में भांजे भांजी को पुरोहित के साथ लगभग उनके बराबर दान-दक्षिणा से सम्मानित किया जाता है। भांजे – भांजी को कुमाऊं में ब्राह्मण माना जाता हैं। बिना भांजे के कोई शुभ काम सफल नहीं होता है।

कुमाऊं की ये प्यारी परम्परा कब से शुरू हुई ,और किसने शुरू की पता नहीं , किन्तु बड़े बूढ़े बताते है  इस परम्परा का अनुपालन सबसे पहले कुमाऊं के बहुपूजित प्रिय लोकदेवता गोल्ज्यू से हुवा है। उन्ही से मामा -भांजे के प्यार को मजबूत करने वाली यह परंपरा चल पड़ी। जैसे गोल्ज्यू की कहानी से हमे पता है कि गोल्ज्यू पंचनाम देवताओं के भांजे थे। उनकी माँ कालिंका पंचनाम देवताओं की प्यारी बहिन थी। कुमाऊं में देवताओं से जुड़े कोई भी कार्यक्रम में सबसे पहले गोल्ज्यू की पूजा होती है। सबसे पहले गोल्ज्यू की गद्दी लगाई जाती है। जागर में भी सबसे पहले गोल्ज्यू को आमंत्रित किया जाता है।

गोल्ज्यू को सब देवताओं में अगवानी देव माना जाता है। अर्थात किसी भी शुभकार्य में पहले पूजित ,पहले पहल करने वाले देव माना जाता है। बाकी देवताओं के किसी भी निर्णय में गोल्ज्यू की राय सर्वोच्च रहती है ,उनका निर्णय सर्वमान्य होता है । या यूँ कह लीजिये देवताओं ने अपने प्रिय भांजे को आगे से नेतृत्व करने के पूरे अधिकार दे रखे हैं। मामा -भांजे का ये प्यार एकतरफा नहीं होता ,गोल्ज्यू भी अपने मामाओं को पूरा प्यार और सम्मान देते हुए , जै मामू ” के उद्घोष से अपने मामाओं की जय जयकार करते हैं। उन्हें पूरा प्यार और सम्मान देते हैं।

अपने प्रिय देवता द्वारा निभाई परम्परा को कुमाऊं के निवासी आज भी अपने भांजे -भांजी को सम्मानित कर शुभकार्यों में उन्हें  ,सम्मानित स्थान देकर निभा रहे हैं।

Best Taxi Services in haldwani

इन्हे भी पढ़े _

अनोखी परम्परा ! उत्तराखंड के इस जिले में पूरे विधि विधान से बनाते हैं दोस्त !

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Bikram Singh Bhandari
Bikram Singh Bhandarihttps://devbhoomidarshan.in/
बिक्रम सिंह भंडारी देवभूमि दर्शन के संस्थापक और लेखक हैं। बिक्रम सिंह भंडारी उत्तराखंड के निवासी है । इनको उत्तराखंड की कला संस्कृति, भाषा,पर्यटन स्थल ,मंदिरों और लोककथाओं एवं स्वरोजगार के बारे में लिखना पसंद है।
RELATED ARTICLES
spot_img
Amazon

Most Popular

Recent Comments