Home समाचार विशेष पर्यटन सीजन के बीच SSP Nainital ने सम्भाला मोर्चा, यातायात और सुरक्षा...

पर्यटन सीजन के बीच SSP Nainital ने सम्भाला मोर्चा, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

0

नैनीताल: पर्यटन सीजन के बढ़ते हुए दबाव को देखते हुए, SSP Nainital ने आज मैदान में उतरकर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अपने अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए और तपती धूप में भी यातायात व्यवस्था को संभाल रहे पुलिस बल का मनोबल बढ़ाया।

पर्यटन सीजन के बीच SSP Nainital ने सम्भाला मोर्चा

इस दौरान, SSP Nainital ने सीजन ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों के साथ एक गोष्ठी भी की। उन्होंने अधिकारियों को पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसे पढ़े : शिव नाम जपने से बुलबुले उठते हैं केदारनाथ के इस चमत्कारिक रेतस कुंड में।

SSP Nainital ने पर्यटकों से भी अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर पुलिस से संपर्क करें।

Exit mobile version