Monday, April 28, 2025
Homeकुछ खासपद्म का वृक्ष पहाड़ की संस्कृति में देव वृक्ष के नाम से...

पद्म का वृक्ष पहाड़ की संस्कृति में देव वृक्ष के नाम से प्रसिद्ध वृक्ष।

पद्म का वृक्ष को उत्तराखंड के पहाड़ों की लोक संस्कृति में देव वृक्ष कहा जाता है। पहाड़ों में इस वृक्ष का बहुत महत्व है। पद्म के पेड़ की लकड़ी पहाड़ो में चन्दन की लकड़ी के बराबर पवित्र मानी जाती है।

पद्म का वृक्ष का वैज्ञानिक परिचय –

पद्म का वृक्ष का वानस्पतिक नाम प्रुन्नस सीरासोइडिस है। यह रोजेसी कुल का पौधा है। इस पेड़ का हिंदी नाम पद्म या पदखम है। अंग्रेजी में पद्म के पेड़ को बर्ड चेरी (Bird cherry ) के नाम से जाना जाता है। उत्तराखंड के पहाड़ों में इसे पयाँ ,पया ,पयों आदि नामो से जाना जाता है। इसे हिमालयन चेरी भी कहते हैं।

amazon great summer sale 2025

यह लम्बी उम्र वाला पेड़ होता है। पद्म का वृक्ष प्रकृति का मानव को अनमोल तोहफा है। पया के वृक्ष की पत्तियां ,फूल ,टहनी और छाल भी गुणकारी होती है। यह पेड़ उत्तराखंड के अलावा कश्मीर ,हिमाचल ,भूटान, सिक्किम ,असम ,मणिपुर ,म्यांमार ,पक्षिमी चीन में भी पाया जाता है। नेपाल और उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में इस देववृक्ष का प्रयोग धार्मिक कर्मकांडों के लिए किया जाता है।

Hosting sale

पद्म के पेड़ की विशेषता –

पया के पेड़ या पद्म के वृक्ष की सबसे बड़ी विशेषता यह होती है ,जब पहाड़ो में पतझड़ का मौसम शुरू होता है ,तब इस पेड़ में पत्तियां और फूल आते हैं। उत्तराखंड के लोक सांस्कृतिक जीवन में पया के पेड़ का बहुत महत्व है। अब शादियों के लिए गेट और पालकी तथा मंडप कृत्रिम प्लास्टिक या अन्य उत्पादों के बनाये जाते हैं ,वही पहले पहाड़ी शादी में पया के पेड़ की टहनियों से सजाये जाते थे। पया के पेड़ की लकड़ी को शुद्ध एवं पवित्र माना जाता है इसलिए इसकी लकड़ी का प्रयोग उत्तराखंड में धार्मिक कार्यों में किया जाता है। लोकदेवताओं की धूनी में पवित्र देववृक्ष की लकड़ी का प्रयोग अच्छा माना जाता है।

पर्वतीय आँचल में पौष के प्रत्येक सूर्य की पूजा ऐसी की पत्तियां चढ़ाकर की जाती है। देववृक्ष के नाम से फेमस पद्म वृक्ष की पत्तियां मवेशियों के लिए विशेष लाभदायक होती हैं। मवेशियों के साथ साथ यह वृक्ष मधुमखियों के लिए भी विशेष लाभदायक होता है। जाड़ों के मौसम में मधुमखियों को केवल पद्म वृक्ष के फूलों का पराग ही उपलब्ध हो पाता है।

पद्म का वृक्ष पहाड़ की संस्कृति में देव वृक्ष के नाम से प्रसिद्ध वृक्ष।

Best Taxi Services in haldwani

विलुप्ति के कगार में है देववृक्ष –

पहले बहुते मात्रा में होने वाला पद्म का वृक्ष वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग के चलते धीरे धीरे विलुप्ति की कगार पर खड़ा हो गया है। यदि जाड़ों के मौसम में पद्म वृक्ष नहीं खिलता है तो इसका वातावरण और जनजीवन पर बहुत ही व्यापक प्रभाव पड़ता है। उत्तराखंड की संस्कृति और धार्मिक क्रियाकलापों से जुड़े इस वृक्ष का संरक्षण बहुत जरुरी हो गया है।

इन्हे भी पढ़े –

सीतावनी रामनगर का पौराणिक इतिहास जुड़ा है माँ सीता और लव कुश से।

वंशी नारायण मंदिर- रक्षाबंधन त्यौहार से जुड़ा है इस मंदिर का पौराणिक इतिहास

हमारे व्हाट्सअप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Bikram Singh Bhandari
Bikram Singh Bhandarihttps://devbhoomidarshan.in/
बिक्रम सिंह भंडारी, देवभूमि दर्शन के संस्थापक और प्रमुख लेखक हैं। उत्तराखंड की पावन भूमि से गहराई से जुड़े बिक्रम की लेखनी में इस क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर, और प्राकृतिक सौंदर्य की झलक स्पष्ट दिखाई देती है। उनकी रचनाएँ उत्तराखंड के खूबसूरत पर्यटन स्थलों और प्राचीन मंदिरों का सजीव चित्रण करती हैं, जिससे पाठक इस भूमि की आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत से परिचित होते हैं। साथ ही, वे उत्तराखंड की अद्भुत लोककथाओं और धार्मिक मान्यताओं को संरक्षित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। बिक्रम का लेखन केवल सांस्कृतिक विरासत तक सीमित नहीं है, बल्कि वे स्वरोजगार और स्थानीय विकास जैसे विषयों को भी प्रमुखता से उठाते हैं। उनके विचार युवाओं को उत्तराखंड की पारंपरिक धरोहर के संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक विकास के नए मार्ग तलाशने के लिए प्रेरित करते हैं। उनकी लेखनी भावनात्मक गहराई और सांस्कृतिक अंतर्दृष्टि से परिपूर्ण है। बिक्रम सिंह भंडारी के शब्द पाठकों को उत्तराखंड की दिव्य सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत की अविस्मरणीय यात्रा पर ले जाते हैं, जिससे वे इस देवभूमि से आत्मिक जुड़ाव महसूस करते हैं।
RELATED ARTICLES
spot_img
Amazon

Most Popular

Recent Comments