Friday, April 19, 2024
Homeसमाचार विशेषउत्तराखंड भूकंप अलर्ट एप भारत का पहला एप है,जो भूकंप से पहले...

उत्तराखंड भूकंप अलर्ट एप भारत का पहला एप है,जो भूकंप से पहले अलर्ट देगा

उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। जिसने उत्तराखंड भूकंप अलर्ट एप लॉन्च किया हैं । बुधवार 04 अगस्त 2021 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी ने इस एप की शुरुआत की। इस एप की खासियत यह है, कि ये उत्तराखंड में भूकंप आने से 30 सेकेंड पहले आपको स्मार्टफोन में अलर्ट कर देगा। उत्तराखंड भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। यहाँ हमेशा भूकंप का खतरा बना रहता है। इस एप से उत्तराखंड को काफी मदद मिलेगी। भूकंप का अलर्ट देने वाला यह देश का पहला एप है।

किसने बनाया ये एप –

IIT रुड़की ने उत्तराखंड भूकंप अलर्ट एप को बनाया है। एवं उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने इस एप को स्पोंन्सर किया है।  यह एप भूकम्प के बाद ,फसे हुए लोगो की लोकेशन भी बताएगा। भूकंप पीड़ित  की लोकेशन की जानकारी देने वाला यह विश्व का पहला एप है। यह एप्लिकेशन एंड्रॉएड एवं आईओएस दोनो प्लेटफार्म पर उपलब्ध है।

इस कार्यक्रम को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा पायलट परियोजना के तौर पर पर उत्तराखंड में शुरू किया। पायलट प्रोजेक्ट सफल होने के बाद उत्तराखंड सरकार ने EEW प्रोजेक्ट को बढ़ाने की अनुमति दे दी। EEW वास्तविक समय मे अलर्ट देता है, बड़े झटके आने से पहले अलर्ट दिया जा सकता है। यह एप आपको बताएगा कि भूकंप कब आएगा ।

उत्तराखंड भूकंप अलर्ट एप कैसे काम करता है –

इस भूकंप अलर्ट के काम करने का मुख्य आधार , भूकंप के तरंगों की गति होती है। धरती में जोर का कंपन तरंगों के कारण आता है।और तरंगे धीरे धीरे आगे बढ़ती हैं। उत्तराखंड भूकंप अलर्ट एप इसी चीज का फायदा उठा कर , जल्दी से सबको अलर्ट  कर देता है।

Best Taxi Services in haldwani

इस योजना के तहत गढ़वाल और कुमाऊँ मंडल में उचें स्थानों पर सेंसर लगाए गए हैं। भूकंप अलर्ट का डेटा रुड़की के सर्वर में जमा रहता है। डेटा को स्ट्रीम करने के लिए अत्याधुनिक दूर संचार का सहारा लिया जाता है। IIT रुड़की की प्रयोगशाला में लगे सुपर कंप्यूटर इसकी गणना करते हैं। यह सर्वर सेंसर वाले क्षेत्रों में भूकंप आने पर, इन क्षेत्रों के सर्वर से डेटा इकठ्ठा करके , सबके मोबाइल में अलर्ट भेजता है। यह रियक्टर स्केल पर 5 के ऊपर आने पर अलर्ट देता है।

 

भूकंप अलर्ट एप का लिंक –

इस एप को एंड्रॉयड यूजर प्ले स्टोर से इस लिंक द्वारा डाउनलोड कर सकते हैं –https://play.google.com/store/apps/details?id=govind.iitr.eews

IOAS user उत्तराखंड भूकंप अलर्ट एप को निम्नलिखित लिंक से डाऊनलोड कर सकते हैं।

https://apps.apple.com/us/app/uttarakhand-bhookamp-alert/id1570380724

अलर्ट के लिए वॉइस ( सायरन) और msg दोनो माध्यमों का प्रयोग किया जाय :- मा. मुख्यमंत्री उत्तराखंड

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि , जिन लोगों के पास स्मार्टफोन नही हैं। उनके फीचर फोन पर भूकंप अलर्ट की व्यवस्था की जाय, उनको अलर्ट का msg भी पहुचाया जाय। तथा स्मार्टफोन वालों को वॉइस, और सायरन दोनो माध्यमो से अलर्ट की व्यवस्था की जाय।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विभिन्न प्रचार माध्यमों से इसका प्रचार किया जाय। इस app पर एक शार्ट फ़िल्म बनाई जाए।

इसे भी पढे –  स्वरोजगार के लिए एक अच्छा विकल्प है। देवभूमी जनसेवा केंद्र

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Bikram Singh Bhandari
Bikram Singh Bhandarihttps://devbhoomidarshan.in/
बिक्रम सिंह भंडारी देवभूमि दर्शन के संस्थापक और लेखक हैं। बिक्रम सिंह भंडारी उत्तराखंड के निवासी है । इनको उत्तराखंड की कला संस्कृति, भाषा,पर्यटन स्थल ,मंदिरों और लोककथाओं एवं स्वरोजगार के बारे में लिखना पसंद है।
RELATED ARTICLES
spot_img
Amazon

Most Popular

Recent Comments