देहरादून: भारतीय प्रेस परिषद (PCI) की विज्ञापन संबंधी मामलों की उपसमिति आगामी 23 से 26 अगस्त तक देहरादून के दौरे पर रहेगी। समिति के संयोजक गुरिंदर सिंह के नेतृत्व में आ रहा यह दल समाचार पत्र प्रकाशकों की विज्ञापन से जुड़ी समस्याओं और चुनौतियों को समझने के साथ-साथ उनके समाधान की दिशा में चर्चा करेगा।
भारतीय प्रेस परिषद के निजी सचिव अशोक कुमार नवरत्न द्वारा महानिदेशक (सूचना) को भेजे गए आधिकारिक पत्र के अनुसार, उपसमिति का यह चार दिवसीय दौरा विशेष रूप से मीडिया जगत और प्रकाशकों से संवाद स्थापित करने के लिए तय किया गया है।
कार्यक्रम का विवरण:
- 23 अगस्त (शाम 7:00 बजे): बीजापुर गेस्ट हाउस, देहरादून में उपसमिति के सदस्य समाचार पत्रों के प्रकाशकों से औपचारिक मुलाकात और संवाद करेंगे।
- 24 अगस्त (दोपहर 12:00 बजे): बीजापुर गेस्ट हाउस में ही प्रकाशकों के साथ एक विस्तृत बैठक आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़े: हिलजात्रा 2026: पिथौरागढ़ का प्रसिद्ध लोकपर्व, मुखौटा नृत्य और लखियाभूत की कहानी
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य समाचार पत्र प्रकाशकों के सामने आ रही व्यवहारिक दिक्कतों, विज्ञापन नीतियों और अन्य संबंधित चुनौतियों की समीक्षा करना है। उपसमिति ने सभी संबंधित समाचार पत्र प्रकाशकों से बैठक में शामिल होकर अपने विचार, सुझाव और समस्याएं खुलकर सामने रखने की अपील की है, ताकि संवाद के जरिए इन मुद्दों के ठोस समाधान तलाशे जा सकें।


