Author: Pramod Bhakuni

इस साइट के लेखक प्रमोद भाकुनी उत्तराखंड के निवासी है । इनको आसपास हो रही घटनाओ के बारे में और नवीनतम जानकारी को आप तक पहुंचना पसंद हैं।

उत्तराखंड के पंच बद्री – पंच केदार की तरह है पंच बद्री भी है जहाँ भगवान विष्णु अलग -अलग रूप मे  विराजते हैं ।और भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है। पंचबद्री उत्तराखंड में स्थित, पंच बद्री बद्रीनाथ धाम की तरह हिंदू धर्म के अनुयायियों के लिए महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। बद्रीनाथ धाम पंच बद्री में से ही एक है पंच बद्री मंदिरों की यह विशेषता है कि, इनमें विष्णु भगवान के अलग-अलग रूपों की मूर्ति स्थापित है।यह पांचो मंदिर बद्रीनाथ धाम के क्षेत्र से लेकर नंदप्रयाग के बीच में स्थित है पंच बद्री में बद्रीनाथ, योगध्यान बद्री, भविष्य…

Read More

उत्तराखंड के पंच केदार – केदारनाथ की जानकारी विस्तार से पढ़ने के बाद आइए अब जानते है भगवान शिव के पंच केदार के बारे में – 1 . केदारनाथ 2. मध्यमेश्वर 3. तुंगनाथ 4. रुद्रनाथ 5. कल्पेश्वर  केदारनाथ – यह मुख्य केदारपीठ है। इसे पंच केदार में से प्रथम कहा जाता है। पुराणों के अनुसार, महाभारत का युद्ध खत्म होने पर अपने ही कुल के लोगों का वध करने के पापों का प्रायश्चित करने के लिए वेदव्यास जी की आज्ञा से पांडवों ने यहीं पर भगवान शिव की उपासना की थी। तब भगवान शिव ने उनकी तपस्या से खुश होकर…

Read More

यमुनोत्री में देखने लायक जगह – यमुनोत्री में हर तरह के पर्यटकों के लिए अलग अलग देखने लायक जगह है। जहां पर तीर्थयात्रियों के लिए सप्तऋषि कुंड, यमुनोत्री मंदिर, सूर्य कुंड, दिव्य शिला, हनुमान चट्टी, है तो वहीं चंबा, बड़कोट, खरसाली में साहसिक प्रेमियों के लिए ट्रेकिंग ट्रेक भी हैं। यमुनोत्री मंदिर – यमुनोत्री में मुख्य आकर्षण देवी यमुना को समर्पित मंदिर और जानकी चट्टी से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पवित्र थर्मल सल्फर स्प्रिंग्स हैं। हनुमान चट्टी से लेकर यमुनोत्री तक की छटा बहुत ही मनमोहक है। सप्तऋषि कुंड- सप्तऋषि कुंड को यमुना नदी का उद्गम स्थल…

Read More

यमुनोत्री धाम – उत्तराखंड की पावन यात्रा यमुनोत्री से ही प्रारंभ होती है। यमुनोत्री धाम से पूर्व यात्रा-मार्ग में नरेंद्रनगर, चंबा, टिहरी, धरासू, ब्रह्मखाल, सयाना चट्टी, हनुमान् चट्टी, जान की चट्टी और खरसाली आदि महत्त्वपूर्ण तीर्थ-स्थल पड़ते हैं, तब तीर्थ-यात्री यमुनोत्री पहुँचता है। उत्तराखंड में केदारखंड के चारों धामों में से यमुनोत्री धाम हिमालय की बंदरपूँछ महाशृंग के पश्चिम की ओर से समुद्रतल से 3185 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। पतित-पावनी यमुना का उद्गम स्रोत यमुनोत्री से लगभग  6 किलोमीटर ऊपर कालिंदी पर्वत पर है। यह स्थान यमुनोत्री धाम से 1098 मीटर अधिक ऊँचाई पर है, यहाँ तक पहुँचना…

Read More

गंगोत्री धाम – जहाँ स्वर्ग से धरती पर उतरती हैं माँ गंगा – केदारखंड के चारों धामों में यमुनोत्री की यात्रा के पश्चात् गंगोत्री धाम की यात्रा करने का विधान है। परमपावनी गंगा का स्वर्ग से अवतरण इसी पुण्यभूमि पर हुआ था। सर्वप्रथम गंगा का अवतरण होने के कारण यह स्थान गंगोत्री कहलाया। यह धाम हरिद्वार से 282 किमी. और ऋषिकेश से 257 किमी दूर स्थित है। प्राचीनकाल में गंगोत्री धाम की यात्रा बहुत कठिन समझी जाती थी। ऊँचे पर्वत-शिखरों, दुर्गम घाटियों और उच्छृंखल सरिताओं कारण पार करना सामान्य मनुष्य के लिए दुष्कर था परंतु अब यातायात की सुविधा होने…

Read More

बद्रीनाथ धाम या बद्रीनारायण मंदिर – बद्रीनाथ धाम या बद्रीनारायण मंदिर यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है । ये मंदिर उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है।बद्रीनाथ मंदिर , चारधाम और छोटा चारधाम तीर्थ स्थलों में से एक है। यह अलकनंदा नदी के बाएं तट पर नर और नारायण नामक दो पर्वत श्रेणियों के बीच स्थित है । ये पंच-बदरी में से एक बद्री हैं। उत्तराखंड में पंच बदरी, पंच केदार तथा पंच प्रयाग पौराणिक दृष्टि से तथा हिन्दू धर्म की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं । यह मंदिर भगवान विष्णु के रूप बद्रीनाथ को समर्पित है । ऋषिकेश से…

Read More

केदारनाथ के दर्शनीय स्थल केदारनाथ के दर्शनीय स्थल जिनका आप अपनी यात्रा के दौरान लुफ्त उठा सकते है। के चार उत्तराखंड धामों में से एक है केदारनाथ धाम जो कि प्रकृति की खूबसूरत वादियों से घिरा हुआ है। यूँ तो केदारनाथ धाम आस्था का बहुत विशाल पवित्र स्थल है परन्तु इसकी आसपास की खूबसूरती भी पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करने से पीछे नहीं रहती। यहाँ का शांत वातावरण भगवान के प्रेम में डूबे श्रद्धालु और प्राकृतिक सौंदर्य किसी चमत्कार से कम नहीं है। यहाँ आप मंदिर की खूबसूरत कलात्मक शैली, भक्तों कीआस्थाएं, पर्वतों पर बिखरी रूईनुमा बर्फ, हसीन वादियों…

Read More

गंगोत्री में घूमने लायक स्थान जब भी आप चार धाम की यात्रा के लिये आये तो उनके आस -पास कई ऐसी जगह होती है जिनके बारे मे हमको पता नही होता इसलिए हम उनके दर्शन नही कर पाते है आज हम आपको गंगोत्री के आस-पास घूमने के लिए व देखने के लिए कुछ खास जगह के नाम बताएंगे यात्रा के  साथ-साथ आप इनके भी दर्शन कर सकते है। गंगोत्री मंदिर : गंगोत्री में घूमने लायक और देखने लायक गंगा माता का पहला और सबसे ज़्यादा धार्मिक महत्व रखने वाला यह मंदिर गंगोत्री का प्रमुख आकर्षण है और भक्तों को दूर-दराज़…

Read More

उत्तराखंड के चार धाम चार धाम यात्रा को हिंदुओं के सबसे पावन यात्राओं में से एक माना जाता है मान्यता है कि एक हिन्दू को जीवन में एक बार इनकी यात्रा अवश्य करनी चाहिए। ये धाम भारत के चार दिशाओं में फैले हैं यानि बद्रीनाथ (उत्तराखंड), रामेश्वरम् (तमिलनाडू), द्वारका (गुजरात) एवं जगन्नाथ पुरी (उड़ीसा)।लोगो के लिए चार धाम की यात्रा करना एक सुन्दर सपने का पुरे होने जैसा है। हिन्दू पुराणों के अनुसार चारो धाम के नाम ये है – 1.बद्रीनाथ 2.द्वारका, 3.जगन्नाथ पुरी 4.रामेश्वरम लेकिन आज हम आपको उत्तराखंड के चार धाम की यात्रा के बारे में बताते है।…

Read More

चार धाम यात्रा का सनातन धर्म में बहुत बड़ा महत्त्व है। चार धामों की यात्रा के बारे में कहा गया है कि ,जो व्यक्ति अपने जीवन में चार धामों की यात्रा करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। प्रत्येक सनातनी को अपने जीवन में इन चार धामों की यात्रा अवश्य करनी चाहिए। यहाँ भारत के चार धामों के बारे में बात हो रही है जिनका नाम , बद्रीनाथ ,द्वारिका ,जगन्नाथ पूरी और रामेश्वरम है। इसी प्रकार उत्तराखंड में भी चार धाम हैं ,जिनकी यात्रा को छोटी चार धाम यात्रा कही जाती है। ये एक ही दिशा और एक ही…

Read More