उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले की रहने वाली शशि बहुगुणा रतूड़ी, जो अपने “नमकवाली” ब्रांड के लिए प्रसिद्ध हैं, ने हाल ही में सोनी टीवी के लोकप्रिय शो “शार्क टैंक इंडिया” में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शशि जी ने शो में अपना पहाड़ी उत्पाद “सिलबट्टे में पिसा हुआ नमक” पेश किया, जिसे शार्क टैंक के जजों ने खूब पसंद किया। न केवल जजों को “नमकवाली” नमक का स्वाद पसंद आया, बल्कि उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए शशि जी द्वारा उठाए गए कदमों की भी सराहना की। शशि जी ने “नमकवाली” की शुरुआत दो महिलाओं के साथ की थी, और आज,…
Author: Pramod Bhakuni
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रधानाचार्य / प्रधानाचार्या, राजकीय इण्टर कॉलेज / राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज के कुल 692 रिक्त पदों के लिए भर्ती निकली हैं। रिक्तियों की संख्या घट व बढ़ सकती है। रिक्तियों का विवरण :- पदनाम : प्रधानाचार्य, राजकीय इण्टर कॉलेज (सामान्य शाखा) कुल रिक्त पद : 624 पदनाम : प्रधानाचार्या, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज (महिला शाखा) कुल रिक्त पद : 68 ऑनलाइन आवेदन की तिथि ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने के तिथि : 14, मार्च 2024 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 3, अप्रैल 2024 (रात्रि 11:59:59 बजे तक) आवेदन शुल्क…
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने प्रारंभिक शिक्षा में 3253 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ कर दिया है। धामी कैबिनेट ने उत्तराखंड राजकीय प्रारंभिक शिक्षा सेवा नियमावली 2012 में संशोधन को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत अब सहायक अध्यापक प्राथमिक पद के लिए बीएड की योग्यता अनिवार्य नहीं होगी। यह निर्णय शिक्षा विभाग के लिए एक बड़ी राहत है, जो पिछले तीन साल से शिक्षकों की भर्ती के लिए संघर्ष कर रहा था। 2020 और 2021 में सहायक अध्यापक के 2000 से अधिक पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे, लेकिन एनआईओएस से डीएलएड और बीएड की योग्यता को लेकर…
देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड में मौसम फिर करवट बदल रहा हैं। आगामी 13 मार्च को प्रदेश भर के अधिकांश जगहो पर गरज-चमक के साथ बारिश की आशंका हैं। और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। इसी के चलते यहाँ येल्लो अलर्ट जारी किया गया हैं। आप को बता दे की मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा दी गयी जानकर के अनुशार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण उत्तराखंड में मौसम ने फिर अपनी करवट बदली हैं। आप को बता दे की उत्तराखंड के ऊपरी जिलों बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के अधिकांश स्थानों…
ऋषिकेश: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना में सुरंगों की खोदाई का कार्य लगभग 70% पूर्ण हो गया है। रेलवे विकास निगम (आरवीएनएल) का कहना है कि वर्ष 2025 तक सुरंगों की खोदाई का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। और 2026 के अंत तक इस रेल लाइन पर ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। आरवीएनएल परिसर में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के मुख्य परियोजना प्रबंधक अजीत सिंह यादव ने पत्रकारों को बताया कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मापदंडों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अनुभवी कंपनियों को कार्य सौंपा गया है। मुख्य और सहायक सुरंगों की कुल लंबाई 213 किलोमीटर है, जिनमें से…
देहरादून, 9 मार्च 2024: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन सभागार में House of Himalayas ब्रांड को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किए जाने तथा उत्तराखण्ड के उत्पादों की अभिवृद्धि हेतु एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से House of Himalayas ब्रांड को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किए जाने तथा उत्तराखण्ड के उत्पादों की अभिवृद्धि हेतु किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 21 उत्पाद तथा द्वितीय चरण में 22 उत्पादों को ग्लोबल बनाने के लिए कार्य…
देहरादून: उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू किया गया “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” अभियान महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। यह अभियान शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने पर केंद्रित है। इस अभियान के तहत, बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए छात्रवृत्ति और मुफ्त शिक्षा प्रदान की जा रही है। लड़कियों के लिए आवासीय विद्यालयों और कॉलेजों की स्थापना भी की गई है। इसके परिणामस्वरूप, महिलाओं की साक्षरता दर में वृद्धि हुई है। यह अभियान महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच में सुधार कर रहा है। मातृ स्वास्थ्य और…
रुद्रपुर, 8 मार्च 2024: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने बुधवार को रुद्रपुर में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम में 2600 गरीबों को नजूल भूमि के पट्टे वितरित किए। यह पहली बार है कि आजादी के बाद इतनी बड़ी संख्या में नजूल भूमि के पट्टे वितरित किए गए हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है। यह गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि नजूल भूमि के पट्टे वितरित किए जाने से लाभार्थियों को अपने सपनों का घर बनाने में मदद…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सेवक सदन में 394 ग्राम विकास अधिकारियों (VDO) को नियुक्तिपत्र सौंपे। इन वीडीओ का चयन अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (UKSSSC) द्वारा किया गया था। नियुक्तिपत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नवनियुक्त वीडीओ जिम्मेदारी और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए गांवों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि वीडीओ को पहले दिन से ही कड़ा अनुशासन बनाकर काम करना चाहिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गांवों के विकास पर ही देश का विकास निर्भर है। गांवों तक बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं…
टनकपुर: उत्तर भारत का प्रमुख मां पूर्णागिरि मेला 26 मार्च से शुरू होगा और 15 जून तक चलेगा। 82 दिनों तक चलने वाले इस मेले के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पूर्णागिरि मेला एक प्रसिद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक मेला है जो हर साल चैत्र नवरात्रि से शुरू होकर वैशाख पूर्णिमा तक चलता है। यह मेला भारत के उत्तराखंड राज्य के चंपावत जिले के टनकपुर में आयोजित किया जाता है। पूर्णागिरि मेले का महत्व: यह मेला माता पूर्णागिरि के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। माता पूर्णागिरि को क्षेत्र की देवी माना जाता है और उनका मंदिर टनकपुर में…