Thursday, April 17, 2025
Homeराज्यपुष्कर सिंह धामी को मिला 2023 के सौ शक्तिशाली भारतीयों की सूची...

पुष्कर सिंह धामी को मिला 2023 के सौ शक्तिशाली भारतीयों की सूची में स्थान

Pushkar Singh Dhami in 2023 most powerful Indians list

The Indian express की तरफ से भारत के 2023 के सौ शक्तिशाली भारतीयों की सूची के बारे में जानने के लिए भारत के राजनीतिज्ञों। व्यवसायियों, खिलाड़ियों और अभिनेताओं के बीच सर्वे कराकर एक सूची का निर्धारण किया गया। 2023 के सौ शक्तिशाली भारतीयों की सूची की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले स्थान पर और चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ चौथे स्थान पर है। राष्ट्रिय स्वयंसेवक प्रमुख मोहन भगवत छठे नम्बर पर है ,और रिलायंस इंडस्ट्रीज के  चैयरमेन मुकेश अम्बानी नवे स्थान पर हैं। 2023 के सौ शक्तिशाली भारतीयों में तीन उत्तराखंडियों को भी स्थान मिला है। जो अपने आप में गर्व का विषय है।

पुष्कर सिंह धामी को मिला 2023 के सौ ताकतवर भारतीयों की सूची में स्थान-

इनके अलावा 2023 के शक्तिशाली भारतीयों में एक तीसरा नाम भी है। वो नाम है उत्तराखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी का।  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी को 2023 के शक्तिशाली भारतीयों की सूची में 93 वा स्थान मिला है। The Indian express के अनुसार, 2022 के चुनाव में पुष्कर धामी भाजपा के 70 में से 47 सीट दिलाने में कामयाब रहे। और आलाकमान की नजरों में मुख्यमंत्री पद की पहली पसंद बने। ukssc धांधली ,अंकिता मर्डर , जोशीमठ आपदा होने के बावजूद भी धामी ने तत्काल और मजबूत निर्णय लेकर खुद पर जनता के विश्वास को बनाये रखा। यह पुष्कर सिंह धामी जी के लिए एक विशेष उपलब्धि है।

पुष्कर सिंह धामी को मिला 2023 के सौ शक्तिशाली भारतीयों की सूची में स्थान
Pushkar Singh dhami The most powerful Indians in 2023

इन्हे भी पढ़े: उत्तराखंड की ढोल गर्ल बनकर उभर रही है पहाड़ की बेटी वर्षा बंडवाल !

Hosting sale

टॉप 10 में हैं उत्तराखंड की ये हस्तियां –

उत्तराखंड मूल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को इस सूची में दसवां स्थान मिला है। अजीत डोभाल प्रधानमंत्री मोदी जी के सबसे खास लोगो में एक हैं। सुरक्ष और कूटनीति के मामले में  मोदी सरकार में अजीत डोभाल जी की मुख्य भूमिका होती है। उनके फैसले पर स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भरोसा करते हैं। सुरक्षा संस्थानों के प्रमुख पदों पर नियुक्ति में भी उनकी राय ली जाती है । भारत सरकार की कश्मीर पॉलिसी में उनका बड़ा योगदान है। पाकिस्तान और चीन दोनों पड़ोसी देशों से संबंधित हर कूटनीति  में अजीत डोभाल का प्रभाव दिखता है। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के मुद्दे पर भारत की स्थिति तय करने में उनकी मुख्य भूमिका रही है। उन्हें भारत का जेम्सबांड कहा जाता है। श्री अजीत डोभाल उत्तराखंड के पौड़ी जिले के मूल निवासी है।इनके अलावा  उत्तराखंड मूल के ,उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस सूची में पांचवा स्थान मिला है। योगी आदित्यनाथ अपने कड़क शाशन प्रशाशन व्यवस्था के लिए जाने जाते हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने उत्तरप्रदेश में अपराध पर काफी  हद तक लगाम लगाने में सफल हुए हैं।

समाचार संदर्भ – The most powerful Indians in 2023

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Bikram Singh Bhandari
Bikram Singh Bhandarihttps://devbhoomidarshan.in/
बिक्रम सिंह भंडारी, देवभूमि दर्शन के संस्थापक और प्रमुख लेखक हैं। उत्तराखंड की पावन भूमि से गहराई से जुड़े बिक्रम की लेखनी में इस क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर, और प्राकृतिक सौंदर्य की झलक स्पष्ट दिखाई देती है। उनकी रचनाएँ उत्तराखंड के खूबसूरत पर्यटन स्थलों और प्राचीन मंदिरों का सजीव चित्रण करती हैं, जिससे पाठक इस भूमि की आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत से परिचित होते हैं। साथ ही, वे उत्तराखंड की अद्भुत लोककथाओं और धार्मिक मान्यताओं को संरक्षित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। बिक्रम का लेखन केवल सांस्कृतिक विरासत तक सीमित नहीं है, बल्कि वे स्वरोजगार और स्थानीय विकास जैसे विषयों को भी प्रमुखता से उठाते हैं। उनके विचार युवाओं को उत्तराखंड की पारंपरिक धरोहर के संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक विकास के नए मार्ग तलाशने के लिए प्रेरित करते हैं। उनकी लेखनी भावनात्मक गहराई और सांस्कृतिक अंतर्दृष्टि से परिपूर्ण है। बिक्रम सिंह भंडारी के शब्द पाठकों को उत्तराखंड की दिव्य सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत की अविस्मरणीय यात्रा पर ले जाते हैं, जिससे वे इस देवभूमि से आत्मिक जुड़ाव महसूस करते हैं।
RELATED ARTICLES
spot_img
Amazon

Most Popular

Recent Comments