Saturday, September 7, 2024
Homeदार्शनिक स्थलरोमांचकैंपिंग लिए उत्तराखंड की ये वादियां कुछ ज्यादा प्रसिद्ध हैं।

कैंपिंग लिए उत्तराखंड की ये वादियां कुछ ज्यादा प्रसिद्ध हैं।

उत्तराखंड में कैंपिंग –

दुनियाभर में लोग की पहाड़ों में घूमने और पहाड़ों की शांत और सुकून भरी वादियों में अपने जीवन के कीमती पलों को गुजार कर कुछ अलग अनुभव लेना चाहते हैं। कई घुमक्क्ड़ प्रवृति के लोग होते हैं जो पहाड़ों पर ट्रैकिंग ,कैम्पिंग और अन्य साहसिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं।

ठीक उसी प्रकार उत्तराखंड भारत में पहाड़ी पर्यटन के लिए अपना अग्रणीय स्थान रखता है। भारत भर के लोग उत्तराखंड की ऊँची -ऊँची पहाड़ियों में ट्रैकिंग, कैंपिंग आदि साहसिक गतिविधियां करने के लिए यहाँ बढ़ चढ़ आते हैं। सभी पहाड़ी साहसिक खेलों के साथ उत्तराखंड के पहाड़ों में कैम्पिंग भी काफी प्रसिद्ध है।

कैम्पिंग में पर्यटक किसी शांत प्राकृतिक मैदान ,पहाड़ी पर या नदी किनारे कैम्प डाल कर रहते हैं। उस स्थान के प्रकृतिक वातावरण को अनुभव करना और प्रकृति के बीच रहने का आनंद कैम्पिंग द्वारा लिया जाता है।

कैम्पिंग जैसी साहसिक गतिविधि के लिए उत्तराखंड के पहाड़ों पर लम्बे लम्बे ढलवा घास के मैदान ( जिन्हे बुग्याल कहते हैं ) काफी मुफीद होते हैं। इसके अलवा उत्तराखंड के नदियों के किनारे और हरी घास वाली पहाड़ियों को पर्यटक कैम्पिंग गतिविधि के लिए काफी पसंद करते हैं।

उत्तराखंड के प्रमुख कैंपिंग स्थल -,

Best Taxi Services in haldwani

उत्तराखंड पुरे भारत में कैम्पिंग के लिए एक आदर्श स्थान है। यहाँ के घास के मैदान ,पहाड़ो की मनमोहक सुंदरता वाले आदर्श हिल स्टेशन , ऋषिकेश में गंगा नदी के लम्बे लम्बे घास के मैदान उत्तराखंड को एक आदर्श और अनुकूलित कैम्पिंग स्थान बनाते हैं। उत्तराखंड में निम्न स्थान आपको घर से बहार प्रकृति के बीच में रहकर जीवन का एक अनोखा अनुभव देंगे।

  • ऋषिकेश के गंगा नदी के किनारों में कैम्प लगाकर समय बिताने से एक अलग आनंद की अनुभूति मिलेगी और साथ साथ में यह अन्य साहसिक खेल ,जैसे -राफ्टिंग ,बंजी जंपिंग आदि का लुफ्त उठाया जा सकता है।
  • उत्तराखंड के पहाड़ों पर बुग्याल ( घास के मैदान ) एक आदर्श कैंपिंग डेस्टिनेशन हो सकते हैं। मखमली घास के ऊपर जीवन के कीमती पल बिताना आनंददायक पल हो सकते हैं। जैसे -चोपता बुग्याल ,दायरा बुग्याल आदि प्रमुख हैं।
  • उत्तराखंड में कैंपिंग के लिए उत्तराखंड के आदर्श हिल स्टेशन ,चकराता ,मुनयारी नैनीताल ,धनोल्टी ,कानाताल आदि सबसे मुफीद जगह हैं। घर से बहार खुले आसमान के नीचे प्रकृति की गोद में समय बिताने के लिए सबसे अच्छे स्थान हैं।

इन्हे भी पढ़े –

कानाताल शांति व सुकून के लिए, उत्तराखंड का प्रसिद्ध हिल स्टेशन है।

ऋषिकेश का इतिहास और ऋषिकेश के आश्रमों का परिचय

बद्रीनाथ धाम या बद्रीनारायण मंदिर । चार धामों में प्रमुख धाम।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Pramod Bhakuni
Pramod Bhakunihttps://devbhoomidarshan.in
इस साइट के लेखक प्रमोद भाकुनी उत्तराखंड के निवासी है । इनको आसपास हो रही घटनाओ के बारे में और नवीनतम जानकारी को आप तक पहुंचना पसंद हैं।
RELATED ARTICLES
spot_img
Amazon

Most Popular

Recent Comments