देहरादून/नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल को नया नियमित कुलपति मिल गया है। उत्तराखंड के राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के वर्तमान कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को कुमाऊं विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है। इस संबंध में लोक भवन, देहरादून की ओर से 3 सितंबर को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

3 वर्ष के लिए नियुक्ति
आदेश के अनुसार, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-1973 (यथाप्रवृत्त उत्तराखण्ड राज्य) की धारा-12 की उपधारा-(1) के तहत की गई है। प्रो. बिष्ट कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 3 वर्ष की अवधि अथवा अग्रिम आदेशों (जो भी पहले हो) तक इस पद पर बने रहेंगे।
पूर्व अंतरिम व्यवस्था का आदेश रद्द
लोक भवन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति पद के कार्य दायित्वों के लिए 31 अगस्त को जारी अंतरिम व्यवस्था आदेश को अधिक्रमित (निरस्त) कर दिया गया है। गौरतलब है कि उस आदेश के तहत प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी को कार्यवाहक कुलपति की जिम्मेदारी दी गई थी।
यह भी पढ़े: बाखूल पहाड़ों में भेड़ की ऊन से बनी प्राकृतिक ‘वाटरप्रूफ जैकेट’



