उत्तराखंड में ‘येलो अलर्ट’: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट बदलने को तैयार है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, आज 30 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने प्रदेश के सभी जनपदों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।
आज की मुख्य चेतावनी:
मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ ही मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं (झक्कड़) चलने की चेतावनी दी गई है।
अगले 5 दिनों का हाल:
- 1 मई: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बिजली चमकने और 30-40 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलने का अनुमान है।
- 2 मई: उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जैसे उच्च हिमालयी जिलों में हल्की वर्षा और गर्जन की स्थिति बनी रहेगी।
- 3 और 4 मई: राज्य में एक बार फिर मौसम की तीव्रता बढ़ेगी और लगभग सभी जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़े: उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट: मैदानों में बारिश और पहाड़ों पर ओलावृष्टि
प्रशासन की सलाह:
मौसम विभाग ने चारधाम यात्रियों और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आकाशीय बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने और पेड़ के नीचे खड़े न होने की हिदायत दी गई है। तेज हवाओं के चलते बागवानी और कच्ची संरचनाओं को नुकसान पहुंचने की भी आशंका जताई गई है।
