देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रान्तीय पुलिस सेवा (PPS) के अधिकारियों और पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) के तबादले की सूची जारी की है। गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार, कुल 15 अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) और 7 पुलिस उपाधीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
11 अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नई कमान
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 11 पुलिस उपाधीक्षकों को अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर पदोन्नति मिलने के साथ ही नई तैनाती दी गई है।
प्रमुख ASP तबादले:
- श्रीमती शाहजहाँ जावेद खान: अपर पुलिस अधीक्षक (कार्मिक) से अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात निदेशालय)।
- श्री जोधराम जोशी: अपर पुलिस अधीक्षक (टिहरी) से उप सेनानायक, 40वीं वाहिनी पी.ए.सी, हरिद्वार।
- श्री राजन सिंह: अपर पुलिस अधीक्षक (पुलिस मुख्यालय) से अपर पुलिस अधीक्षक (पी.ए.सी मुख्यालय)।
- श्रीमती कमला बिष्ट: अपर पुलिस अधीक्षक (सी.आई.डी/विजिलेंस हल्द्वानी) से अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षण, पुलिस मुख्यालय)।
पदोन्नति के बाद नई तैनातियां:
- श्री विवेक कुमार: हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक, एस.टी.एफ.।
- श्री दीपक सिंह: उधमसिंह नगर से अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी।
- श्री नरेंद्र पन्त: हरिद्वार से पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय), अभिसूचना हल्द्वानी।
- श्रीमती पूर्णिमा गर्ग: देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक (कार्मिक), पुलिस मुख्यालय।
- श्री अविनाश वर्मा: मुख्यमंत्री सुरक्षा में ही अब मुख्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर तैनात।
यह भी पढ़े: Uttarakhand Weather Alert: अगले 4 दिनों में बदलेगा मिजाज, ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाओं की चेतावनी
7 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) के कार्यक्षेत्र बदले
पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा जारी आदेश में 7 पुलिस उपाधीक्षकों को जनहित में स्थानांतरित किया गया है:
| क्र.सं. | नाम अधिकारी | वर्तमान नियुक्ति | नवीन तैनाती |
| 1 | वन्दना वर्मा | जनपद चम्पावत | जनपद देहरादून |
| 2 | योगेश चन्द | अभिसूचना मुख्यालय | पुलिस मुख्यालय |
| 3 | ओशिन जोशी | जनपद टिहरी गढ़वाल | सी.आई.डी सेक्टर देहरादून |
| 4 | भास्कर लाल साह | जनपद देहरादून | सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा |
| 5 | मनोज के. असवाल | जनपद देहरादून | अभिसूचना मुख्यालय |
| 6 | बलवन्त सिंह रावत | अभिसूचना मुख्यालय | जनपद अल्मोड़ा |
| 7 | गोपाल दत्त जोशी | जनपद अल्मोड़ा | अभिसूचना मुख्यालय |
तत्काल कार्यमुक्त होने के निर्देश
शासन ने स्पष्ट किया है कि स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारी अपनी नई तैनाती के लिए तत्काल कार्यभार ग्रहण करेंगे। पदोन्नत हुए अधिकारियों को अविलंब अपना पदभार संभालने और इसकी सूचना पुलिस मुख्यालय के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल को आगामी समय में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
