Thursday, March 28, 2024
Homeस्टूडेंट कॉर्नरउत्तराखंड खेल नीति 2021 | New Sports policy in Uttarakhand

उत्तराखंड खेल नीति 2021 | New Sports policy in Uttarakhand

उत्तराखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट ने 2021 की नई खेल नीति का प्रस्ताव पास कर दिया।

उत्तराखंड खेल नीति 2021 में ,खेल सुविधाओं को बढ़ाना , और छोटी उम्र से ही खिलाड़ियों को तैयार करने पर ध्यान दिया जा रहा है। नई खेल नीति 2021 में निम्न बिदुओं पर आधारित है।

1- छोटी उम्र से होगा खेल प्रतिभा का विकास :- 

नई खेल नीति 2021 के तहत , खेल सुविधाओं को बढ़ाने और खेल प्रतिभाओं का छोटी उम्र से ही विकास पर जोर दिया जाएगा। उत्तराखंड सरकार के अनुसार नई प्रतिभाओं का विकास 8 साल से ही शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए फिजिकल एंड स्पोर्ट्स एप्टीट्यूड टेस्ट की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा उदयमान खिलाड़ी उनयन योजना के अंतर्गत 8 से चौदह वर्ष तक के उभरते खिलाड़ियों  के शारीरिक परीक्षा और दक्षता के आधार पर 1500 रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा । यह प्रोत्साहन राशि प्रतिमाह दी जाएगी। इस योजना में उत्तराखंड के 1950 लड़के और 1950 लड़कियों को यह लाभ मिलेगा। उत्तराखंड राज्य में बड़े खेलों के विकास व संरक्षण के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेंगे।

Best Taxi Services in haldwani

2- मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना :-

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ,उत्तराखंड के 14 वर्ष से 23 वर्ष तक के होनहार खिलाड़ियों को ,खेल आवश्कताओं के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके अलावा स्पोर्ट्स ट्रैकशूट और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत हर साल 2600 खिलाडियों को 2000 रूपये माहिना के हिसाब से छात्रवृत्ति मुहैय्या कराई जाएगी।

4-तकनीकी व शैक्षणिक विश्वविद्यालयों में खेल कोटा दिया जाएगा :-

उत्तराखंड सरकार के अनुसार ,उत्तराखंड खेल नीति 2021 के तहत राज्य के होनहार प्रतिभावान खिलाड़ियों को ,उत्तराखंड के बड़े खेल व तकनीकी विश्वविद्यालयों में प्रवेश पर 5% का खेल कोटा प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड में मुख्यमंत्री खेल विकास निधि की स्थापना की जाएगी और खिलाड़ियों को उपकरणों के लिए 1.5 रुपये का अनुदान दिया जाएगा।

5-उत्तराखंड की सरकारी बसों ( रोडवेज़ )  में निःशुल्क यात्रा की सुविधा :-

नई खेल नीति 2021 के तहत उत्तराखंड सरकार ने , उत्तराखंड के खिलाड़ियो को ,रोडवेज बसों में फ्री सवारी की सुविधा देने की तैयारी की है। उत्तराखंड सरकार के अनुसार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को ,राज्य राष्ट्रीय ,अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं व प्रशिक्षण कैम्पों में भाग लेने जाने के लिए उत्तराखंड की सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

उत्तराखंड की तराई में विलुप्त सोन कुत्ते को दुबारा ढूंढ रही सरकार। जानिए इस खूंखार जानवर के बारे में।

6 -सरकारी पदों पर नियुक्ति दी जाएगी :-

उत्तराखंड खेल नीति 2021 के अंतर्गत ,राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उत्तराखंड सरकार के चयनित विभागों में समूह ख व समूह ग की नौकरी प्रदान की जाएगी। ओलंपिक में स्वर्ण ,रजत, एवं कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी को समूह ख की नौकरी में नियुक्ति दी जाएगी।

राष्ट्रमंडल खेलों, एशियन खेलों,विश्वकप व विश्व चैंपियनशिप वाले खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 46000 से 48000 ग्रेड पे की नौकरी में नियुक्ति दी जाएगी। तथा राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का समूह ग की नौकरी में चयन किया जाएगा।

7:- खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए आर्थिक मदद :-

नई खेल नीति 2021 के तहत उत्तराखंड में खेल की सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए निजी क्षेत्र में खेल अकादमी,खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार द्वारा आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाएगी। इस कार्य हेतु मेजर ध्यानचंद निजी क्षेत्र खेल प्रतिभागी कोष की स्थापना की जाएगी।

8 :- खिलाड़ियों के पुरस्कार राशि मे 50 प्रतिशत की बृद्धि :-

उत्तराखंड खेल नीति 2021 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को हर साल मिलने वाली पुरस्कार राशि को 30 से 50 प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा। खिलाड़ियों को दुर्घटना बीमा व आर्थिक मदद भी दी जाएगी।

उत्तराखंड खेल नीति 2021

( Uttarakhand sports policy 2021 )

 

9:- राज्य खेल ग्रिड का विकास किया जाएगा।:-

उत्तराखंड राज्य में खेल सुविधाओं की स्थापना व विकास के लिए उत्तराखंड सरकार ने राज्य खेल ग्रिड का निर्माण करने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत नए खेल संस्थान की स्थापना होगी। तथा, वैज्ञानिक, मनोवैज्ञानिक शोध स्थानों की स्थापना भी की जाएगी।

इसे भी पढ़िए :- पौड़ी में कंडोलिया देवता के रूप में बसते हैं, गोलू देवता।

देवभूमी दर्शन के व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

संदर्भ – प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मिडिया उत्तराखंड

Follow us on Google News
Bikram Singh Bhandari
Bikram Singh Bhandarihttps://devbhoomidarshan.in/
बिक्रम सिंह भंडारी देवभूमि दर्शन के संस्थापक और लेखक हैं। बिक्रम सिंह भंडारी उत्तराखंड के निवासी है । इनको उत्तराखंड की कला संस्कृति, भाषा,पर्यटन स्थल ,मंदिरों और लोककथाओं एवं स्वरोजगार के बारे में लिखना पसंद है।
RELATED ARTICLES
spot_img
Amazon

Most Popular

Recent Comments