Home समाचार विशेष उत्तराखंड: भाजपा ने जारी की नगर निकाय चुनाव के लिए दूसरी सूची

उत्तराखंड: भाजपा ने जारी की नगर निकाय चुनाव के लिए दूसरी सूची

0

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। शनिवार को जारी इस सूची में उत्तराखंड की तीन नगर पालिकाओं और दो नगर पंचायतों के प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया। इससे पहले पार्टी ने शुक्रवार को अपनी पहली सूची में 39 नगर पालिकाओं और 39 नगर पंचायतों के प्रत्याशियों की घोषणा की थी।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि हरिद्वार जिले की नगर पालिका मंगलौर और उधम सिंह नगर की महुवा खेड़ागंज व हरिद्वार जिले की नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर, लंडोरा, पीरान कलियर और उधम सिंह नगर की केला खेड़ा एवं महुवा डाबरा सीटों पर पार्टी सहयोगी दलों या कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ मजबूत उम्मीदवारों को समर्थन देगी।

इसके अलावा नरेंद्र नगर में परिसीमन पूरा नहीं होने के कारण चुनाव नहीं हो रहे हैं। वहीं, किच्छा नगरपालिका में अंतिम आरक्षण सूची जारी होने के बाद प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

उत्तराखंड: भाजपा ने जारी की नगर निकाय चुनाव के लिए दूसरी सूची
उत्तराखंड – भाजपा नगर निकाय चुनाव दूसरी सूची

यह भी पढ़े : नए साल में उत्तराखंड बना टूरिस्ट्स की पहली पसंद, होटल-रेस्टोरेंट 24×7 खुले रखने का आदेश

भाजपा की दूसरी सूची में घोषित प्रत्याशियों के नाम:

नगर पालिका प्रत्याशी सूची:

  1. जोशीमठ: ओबीसी (महिला) – श्रीमती सुगना डिंरी
  2. विकासनगर: अनुसूचित जनजाति – श्रीमती पूजा चौहान गर्ग
  3. डीडीहाट: अनारक्षित – श्री लोकेश सिंह भट्ट

नगर पंचायत प्रत्याशी सूची:

  1. पांडेली गुजर: ओबीसी (महिला) – चांदनी
  2. रामपुर: ओबीसी – परवेज आलम

भाजपा ने नगर निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने उम्मीदवारों का चयन समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर किया है।

यह भी पढ़े : अशोक शिलालेख कालसी: देहरादून के पास सम्राट अशोक का ऐतिहासिक स्थल

Exit mobile version