Wednesday, April 24, 2024
Homeमनोरंजनपहाड़ी कोट्स, स्टेट्स हिंदी में | New Pahadi quotes, status in hindi

पहाड़ी कोट्स, स्टेट्स हिंदी में | New Pahadi quotes, status in hindi

आजकल डिजिटल दौर में लोग अधिकतम समय सोशल मीडिया आदि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर गुजार रहे हैं। सभी लोगो को अपने स्थानीय परम्पराओं से ,अपनी भाषा बोली से जुड़े विचार ( Quotes ) अपने सोशल मीडिया पर स्टेटस के रूप में पोस्ट करना पसंद करते हैं। इसलिए इस पोस्ट में पहाड़ से जुड़े लोगों ( खासकर कुमाऊनी और गढ़वाली ) के लिए कुछ पहाड़ी कोट्स (pahadi quotes )  का संकलन कर रहे हैं ,जिन्हे लोग अपने स्टेटस ,इंस्टाग्राम ,फेसबुक आदि में प्रयोग कर सकते हैं। या इन पहाड़ी ऐटिटूड वाले कोट्स पढ़ कर आनंद ले सकते हैं।

पहाड़ी में स्टेटस लगाने के लिए पहाड़ी कोट्स –

  • जो प्यार देगा उसे प्यार मिलेगा जो इज्जत देगा उसे इज्जत मिलेगी, हम पहाड़ी हैं, हैसियत देखकर सिर नही झुकाते। ( पहाड़ी कोट्स )
  • पहाड़ी प्यार काम आए या ना आये, लेकिन पहाड़ी यार जरूर काम आता है।
  • जिंदगी में बड़े कष्ट हैं, फिर भी हम पहाड़ी बड़े मस्त हैं।
  • हम पहाड़ियों और बाज की उड़ान में कभी आवाज नही होती।
  • उत्तराखंड से शुरू होती है, उत्तराखंड पे खत्म है जिंदगी हमारी। पहाड़ी है हम, पहाड़ ही है जिंदगी हमारी।
  • पहाड़ी की यारी पर कभी शक मत करना,मुसीबत में प्यार साथ छोड़ देगा, लेकिन पहाड़ी यार नही।
  • देख भुला नीम की लकड़ी चंदन से कम नही, और हमारा उत्तराखंड लंदन से कम नही।
  • दुसरो के दम पर हुकूमत हर कोई कर लेता है, जो अपने दम पर छा जाय वो पहाड़ी है हम।
  • तेरा एटीट्यूड मेरे पैरों की धूल। पहाड़ी हूँ भुला ये मत भूल।
  • ठैरा, और बल तकिया कलाम है हमारी, चाय की घूंट शान है हमारी । पहाड़ वाले हुए हम इंसानियत  पहचान है ,हमारी। (पहाड़ी स्टेटस )
  • ईजा की प्यार भरी डॉट ,और आमा बुबु का प्यार, परदेस में बहुत याद आता है।
  • असली पहाड़न वो है, जिसके दिल मे हिल है। और वो मेरे दिल मे है।
  • पहाड़ी का दिल पहाड़ की तरह बाहर से पत्थर जैसा सख्त  और अंदर से बर्फ सा मुलायम होता है।
  • हाय पहाड़न हम तो तेरे सिर बांधने की अदा के दीवाने थे, तूने नथुली पहन के हमे फना कर दिया।
  • हम पहाड़ी रात को फ़ौज का सपना देख, सुबह 4 बजे से फौजी बनने की तैयारी में लग जाते हैं।
  • हम पहाड़ी हैं दाज्यू , हम अपने देवतों को भी बुबु (दादाजी )कहकर बुलाते हैं।
  • वो मिले तो मिले केमू की बस में ,अब हम उल्टी करते या मुहब्बत।
  • बनना है तो पहाड़ी बनो । परदेशी भी कोई बनने की चीज है।
  • पहाड़न की सिर में पिछोड़ि और नाख में नथुली देख कर सीधी साधी ना समझ लेना दाज्यू ! हमारी पहाड़न  की कमर में दातुली भी होती है। ( पहाड़ी कोट्स )
Hosting sale

 

पहाड़ी कोट्स
Pahadi status
  • भाई  जी  मिट गये पहाड़ी ” को मिटाने वाले क्योकि आग मे तपती पहाड़ी ” की जवानी है।
  • ये मेरी आवाज नही शेर कि दहाड़ है।  हम खडे हो जाये तो पहाड़ है।
  • रणभुमि मे तेज तलवार है”पहाड़ी। पता नही कितनों  की जान है पहाड़ी।
  • सुन भुला इतना दम नही तेरे पिंजरे के शेर की दहाड़ में। जितनी दहाड़ से गढ़वाली दादा खांस देते है पहाड़  में।
  • ब्वे के हाथ की बनी रोटी,और हरे लूंणमर्च की चटकार में, वो मिठास नहीं मिल सकती हे लाटा तेरे बाज़ार में
  • दुनिया फंस चुकी हो चाहे चिप्स चौमीन  के जाल में।  पर वो स्वाद कभी नहीं मिल सकता भैजी जो है  घर्या दाल में। ( पहाड़ी कोट्स )
  • तेरे फ़िल्टर और शील बंद पानी मे हुआ मिलावट का खेल है, मेरे नौल़े  अर धारे के आगे ये पानी फिर भी फेल है
  • तेरे कूलर पंखे, ए सी में  वो हवा नहीं मिल पाती है। जो ताजी ठंडी  हवा, कड़क मेरे डांडो से आती है।
  • बर्गर पिजा चौमिन आदि में वो स्वाद नहीं मिल पाता है। जो घोट घोट कर बने हुए,अल्लू के थिंचोडी में आता है।
  • तेरी तंदूरी रुमाली रोटी सब,गिच्चे मे लपटाती है। कड़क कुरमुरी मडुवा रोटी तो आग मे ही पक पाती है।

पहाड़ी कोट्स

  • दादा दादी और चाचा चाची तुम्हे दूर के लगते हैं। कुमॉऊ -गढवाल मे तो ये अभी भी एक कुटुंब  में रहते हैं।
  • जितने तेरे केलेंडर में शनि और रविवार हैं। उससे कई गुना ज्यादा तो, पहाड़ी तीज त्यौहार है।
  • म्यर स्टेटस के देखनछे ,अपूण काम देख। ( पहाड़ी स्टेटस )

इन्हे भी पढ़े _

कुमाऊनी शायरी जिन्हे पारम्परिक भाषा में कुमाऊनी जोड़ कहा जाता है।

Best Taxi Services in haldwani

कुमाऊनी झोड़ा गीत के लिरिक्स यहाँ देखें।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel
Bikram Singh Bhandari
Bikram Singh Bhandarihttps://devbhoomidarshan.in/
बिक्रम सिंह भंडारी देवभूमि दर्शन के संस्थापक और लेखक हैं। बिक्रम सिंह भंडारी उत्तराखंड के निवासी है । इनको उत्तराखंड की कला संस्कृति, भाषा,पर्यटन स्थल ,मंदिरों और लोककथाओं एवं स्वरोजगार के बारे में लिखना पसंद है।
RELATED ARTICLES
spot_img
Amazon

Most Popular

Recent Comments