हल्द्वानी। आगामी धनतेरस और दीपावली त्योहारों के मद्देनजर हल्द्वानी शहर में भीड़भाड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने विस्तृत यातायात/डायवर्जन प्लान और पार्किंग व्यवस्था जारी कर दी है। यह प्लान 18 अक्टूबर 2025 से 20 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन सुबह 09:00 बजे से रात 22:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
खरीददारों की सुविधा और जाम से बचने के लिए, शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
प्रवेश वर्जित स्थान (No Entry)
किसी भी प्रकार के छोटे-बड़े और दुपहिया वाहन निम्नलिखित चौराहों से बाजार क्षेत्र के अंदर प्रवेश नहीं करेंगे:
- मंगल पड़ाव
- सिन्धी चौराहा
- सिटी चौराहा
- कालाढूंगी चौराहा
- ओके होटल चौराहा
- ताज चौराहा
18.10.2025 से 20.10.2025 तक प्रतिदिन प्रातः 09:00 बजे से 22:00 बजे तक शहर क्षेत्र में सभी प्रकार के (छोटे, बड़े) मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा। हालांकि, अतिआवश्यक सेवा से सम्बंधित (जैसे दूध, तेल, गैस, सब्ज़ी आदि) छोटे/बड़े वाहन अपने आवागमन के दौरान बाईपास मार्गों का प्रयोग करेंगे।
यह भी पढ़े: उत्तराखण्ड खनन क्षेत्र में अग्रणी, केंद्र के SMRI में ‘C’ कैटेगरी में टॉप
रोडवेज/सिटी/सिटकुल/वोल्वो बसों का डायवर्जन
| मार्ग | आगमन का रूट (Roadways/City/SITKUL Buses) |
| रामपुर रोड से | टीपी नगर तिराहा → होंडा शोरूम तिराहा → तीनपानी गौलापार तिराहा → गौला रोड → नारीमन तिराहा काठगोदाम → तिकोनिया चौराहा → नैनीताल बैंक तिराहा → रोडवेज स्टेशन। |
| बरेली रोड से | तीनपानी फ्लाईओवर → गौलापार रोड → नारीमन तिराहा काठगोदाम → तिकोनिया चौराहा → नैनीताल बैंक तिराहा → रोडवेज स्टेशन तक। |
| कालाढूंगी रोड से | ऊंचापुल चौराहा/लालडॉट तिराहा → पनचक्की चौराहा → हाईडिल तिराहा → तिकोनिया चौराहा → नैनीताल बैंक तिराहा → रोडवेज स्टेशन तक। |
| पर्वतीय क्षेत्र/काठगोदाम से | नैनीताल रोड से सीधे तिकोनिया चौराहा होते हुए नैनीताल बैंक तिराहा से रोडवेज/केमू स्टेशन तक आ सकेंगी। |
| रोडवेज स्टेशन से वापसी | रोडवेज स्टेशन पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाइन → तिकोनिया चौराहा → नैनीताल रोड से अपने गंतव्य को जाएँगी। |
| रोडवेज स्टेशन से रामपुर/बरेली रोड को वापसी | रोडवेज पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाइन → तिकोनिया चौराहा → नारीमन तिराहा काठगोदाम → गौलापार रोड का प्रयोग कर अपने गंतव्य को जाएँगी। |
टीपी नगर तिराहा (रामपुर रोड), होंडा शोरूम तिराहा (बरेली रोड), लालडॉट तिराहा (कालाढूंगी रोड) से शहर हल्द्वानी की ओर समस्त रोडवेज/सिटी/सिटकुल/वोल्वो की बसों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
छोटे वाहनों का डायवर्जन
| आगमन मार्ग | डायवर्जन रूट |
| बरेली रोड/पर्वतीय क्षेत्र से | तीनपानी फ्लाईओवर → गौलापार रोड → नारीमन तिराहा काठगोदाम → अपने गंतव्य को। शेष वाहन: गांधी इंटर कॉलेज तिराहा → एफ0टी0आई0 तिराहा → आई0टी0आई0 तिराहा होते हुए मुखानी चौराहा/अटल रोड तिराहा से अपने गंतव्य को। |
| रामपुर रोड/पर्वतीय क्षेत्र से | आई0टी0आई0 तिराहा से डायवर्ट होकर मुखानी चौराहा/अटल रोड तिराहा से अपने गंतव्य को। |
| कालाढूंगी रोड/पर्वतीय क्षेत्र से | ऊंचापुल चौराहा/लालडॉट तिराहा → पनचक्की तिराहा → हाईडिल तिराहा/कॉलटैक्स तिराहा → नारीमन तिराहा → अपने गंतव्य को। शेष वाहन: मुखानी चौराहा/अटल रोड तिराहा से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को। |
| काठगोदाम से शहर हल्द्वानी की ओर | मुहरानी होटल तिराहा से डायवर्ट होकर कल्यानपुरा चौराहा से पानी की टंकी होते हुए अपने गंतव्य को जाएँगे। |
| नैनीताल बैंक तिराहा से | अर्बन बैंक तिराहा होते हुए जेल रोड तिराहा से अपने गंतव्य को जाएँगे। |
यह भी पढ़े: चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, गोपीनाथ मंदिर में होंगे दर्शन
पार्किंग व्यवस्था
| आगमन मार्ग | पार्किंग स्थल |
| नैनीताल रोड/कालाढूंगी रोड से दुपहिया वाहन | हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में बाईं ओर। |
| नैनीताल रोड तथा रेलवे बाजार/मुख्य बाजार जाने वाले वाहन | रामलीला मैदान हल्द्वानी और रेलवे स्टेशन हल्द्वानी में। |
| कालाढूंगी रोड से आने वाले वाहन | पर्वतीय उत्थान मंच हीरानगर में। |
| बरेली रोड से आने वाले वाहन | लक्ष्मी शिशु मंदिर (मंगलपड़ाव में)। |
| रामपुर रोड से आने वाले वाहन | एच0एन0 इंटर कॉलेज मैदान में। |
| बाजार के व्यवसायी/सिन्धी स्वीट्स ग्राहक | सिन्धी स्वीट्स के पास मैजिक स्टैंड की पार्किंग में। |
ऑटो/मैजिक स्टैंड व्यवस्था
| पुराना स्टैंड | नया संचालन स्थल (18.10.2025 से 20.10.2025 तक) |
| कालाढूंगी चौराहा/भोलानाथ टैम्पू/ई-रिक्शा | जेल रोड तिराहा से संचालित किए जाएँगे। |
| ओके होटल के दोनों ऑटो स्टैंड | बर्फ वाली गली से संचालित किए जाएँगे। |
| सिन्धी स्वीट्स मैजिक स्टैंड तथा सरगम ऑटो स्टैंड | एच0एन0 इंटर कॉलेज रामपुर रोड से संचालित किए जाएँगे। |
| मंगलपड़ाव के दोनों ऑटो स्टैंड, विक्रम, मैजिक स्टैंड | लक्ष्मी शिशु मंदिर के आगे बाईं ओर खड़े रहेंगे और वहीं से संचालित किए जाएँगे। |
यातायात पुलिस ने सभी शहरवासियों और बाहरी क्षेत्रों से आने वाले लोगों से अनुरोध किया है कि वे इन डायवर्जन और पार्किंग नियमों का पालन करें, ताकि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। किसी भी आपात स्थिति में आपात सहायता 112 पर संपर्क करें।
