भगवान् 1008 मूल नारायण का पुरातन देवालय बागेश्वर जनपद के अन्तर्गत बागेश्वर-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर नाकुरी पट्टी में उसके घुर अंचल में घरमघर से 9 किलोमीटर चौकोड़ी से 18 किमी. उत्तर पर्वत शिखर पर, समुद्रतट से 9,126 फीट या 2765.4 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस पर्वत को ‘शिखर पर्वत’ के नाम से पुकारा जाता है। ‘शिखर जाने के कारण इस मंदिर को ‘शिखर मंदिर’, मुरैन’ भी कहा जाता है। श्री 1008 मूल नारायण भगवान की कहानी – स्कन्दपुराण के मानसखण्ड में भगवान् मूलनारायण पूर्वजन्म की गाथा, भगवान् नारायण के दर्शन तथा उनका अंश होने के वरदान आदि का…
Author: Bikram Singh Bhandari
भगवान् विष्णु के उत्तराखंड में स्थित पंच बद्री देवालयों में सबसे प्रसिद्ध मंदिर भविष्य बद्री मंदिर है। इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि कलयुग के अंत के समय जब भगवान बद्रीनाथ का मार्ग बंद हो जायेंगे तब भगवान बद्रीनाथ की पूजा भविष्य बद्री के मंदिर में होगी। भविष्य बद्री की स्थिति – भविष्यबदरी का यह मंदिर गढ़वाल मंडल के चमोली जनपद में जोशीमठ से 17 किमी पूर्व की ओर तपोवन के निकट ‘सुभाई’ ग्राम में ‘धौलीगंगा’ के तट पर समुद्रतल से 2,774 मी. की ऊंचाई पर चीड़ एवं देवदार की सघन वनी के मध्य स्थित है। इसमें काले…
दहेज का पानी दोस्तों दहेज़ में भौतिक चीजें ,सोना चांदी ,गाड़ी घोडा की बात सुनी होगी। लेकिन क्या आपने कभी सुना कि दहेज़ में पानी मिला है। आज उत्तराखंड के एक ऐसे गांव की कहानी बताने जा रहे हैं ,जहाँ के निवासी आज भी दहेज के पानी का प्रयोग करते हैं। गर्मियों में पहाड़ों में पानी की काफी मारमार हो जाती है। गर्मियों में पहाड़ों के पानी का स्तर काफी कम हो जाता है। ऐसे में कई पानी के श्रोत सूख जाते हैं। मगर कई प्राकृतिक श्रोत ऐसे होते हैं जो भयंकर गर्मी पड़ने के बावजूद भी निरंतर बहते रहते…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित बाबा नीम करौली का प्रसिद्ध धाम कैंची धाम आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। आज डिजिटल क्रांति की बदौलत बाबा की दिव्य चमत्कारों या उनके आशीर्वादों की कहानियाँ घर -घर पहुंच गई हैं। बाबा के अनुयायियों की फेरिहस्त में आम आदमी से लेकर बड़े बड़े लोग हैं। उनके भक्त भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों तक फैले हैं। कैंची धाम स्थापना दिवस पर होता है विशाल भंडारा – प्रतिवर्ष 14 और 15 जून को कैंचीधाम का स्थापना दिवस मनाया जाता है। कैंची धाम के स्थापना दिवस के अवसर पर यहाँ मेला और भंडारे…
गढ़वाली बेड़ा गायक या बेड़ा नामों से पुकारी जाने वाली यह उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल की गायन -वादन करने वाली पेशेवर जाती है। उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति में इनका खास स्थान है। ये लोग खुद को गंधर्व गोत्र का बताते हैं। इसलिए इन्हे “हिमालय के गन्धर्व ” कहा जाता है। खुद को भगवान् शंकर का वंशज बताते हैं गढ़वाल के बादी – गढ़वाली बेड़ा गायक स्वयं को भगवान् शिव का वंशज मानते हैं। इसलिए ये अपने सर पर भगवान् शिव की तरह जटाएं रखते हैं। इनका मानना है कि इनके पूर्वजों को भगवान् शिव ने संगीत की शिक्षा दी थी।…
उत्तराखंड और समस्त हिमालयी क्षेत्र को देवभूमि के नाम से जाना जाता है। यह क्षेत्र अपने अंदर कई रहस्य समाहित किये है। इन्ही रहस्य्मयी स्थलों में एक है केदारनाथ का रेतस कुंड। जैसा की हमको पता है अप्रैल मई से बाबा केदार के कपाट खुल जाते हैं और अक्टूबर नवंबर केदारनाथ के कपाट बंद हो जाते हैं। केदारनाथ भगवान् शिव का ग्यारहवा ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रसिद्ध है। इसके आस पास कई चमत्कारिक और रहस्य्मय ,रमणीक स्थान हैं ,जो बहुत उच्च धार्मिक महत्व के स्थान हैं। रेतस कुंड केदारनाथ में स्थित एक चमत्कारिक कुंड है – केदारनाथ में कई चमत्कारिक…
नारायणकाली मंदिर समूह अल्मोड़ा :- उत्तराखंड के ऐतिहासिक स्मारकों ,मंदिरों में उत्तराखंड अल्मोड़ा में स्थित यह मंदिर समूह अल्मोड़ा जिला मुख्यालय से लगभग 13 किलोमीटर दूर नारायणकाली नामक गांव में ” काकड़ी गधेरे ” के दक्षिण तट पर निर्मित छोटे बड़े 52 मंदिरों का एक समूह है। यहाँ नारायण ,काली ,शिव मंदिरों का प्रधान्य होने के कारण यहाँ का नाम नारायणकाली मंदिर समूह रखा गया है। यहाँ सम्प्रति मंदिर भगवान् शिव का है। नारायणकाली मंदिर पक्षिम में शिव का छोटा मंदिर है जिसे पशुपतिनाथ का मंदिर कहा जाता है। जैसा की इसके नाम से आभासित होता है यहाँ का प्रमुख…
ठेकुआ -ठेकुली कुमाऊँ की एक प्रसिद्ध कुमाऊनी लोक कथा है। आपने कुमाऊँ में ये किस्सा तो सुना ही होगा – लक्ष्मी नाम की झाड़ू लगाए। धनपति मांगे भीख। अमर नाम का मर गया तो मेरा ठेकुआ ही ठीक। आज इसी किस्से पर आधारित एक कुमाऊनी लोककथा का संकलन करने जा रहे हैं। पहले मनोरंजन के साधन नहीं होते थे। पहाड़ो में आमा बुबु आग के किनारे बैठकर बड़े चाव से लोककथाएं सुनाते थे। और हम उन कथाओं में इस कदर खो जाते थे कि कहानी हमारे आगे चलचित्र की तरह चलने लगती थी। ठेकुआ -ठेकुली की कुमाऊनी लोककथा – कहते…
देहली ऐपण :- प्रवेशद्वार के अधस्तल (देहली) पर किये जाने वाले ऐपणों को ‘देहली ऐपण’ या ‘देहली (धेई) लिखना’ कहा जाता है। कुमाऊं के निवासियों में अल्पना की यह परम्परा बहुत लोकप्रिय तथा प्राचीन है। ऐसा लगता है कि प्रवेशद्वार के आलेखन की यह परम्परा यक्ष संस्कृति की देन है। महाकवि कालिदास की अमरकृति ‘मेघदूत’ में हिमालयस्थ अलकापुरी का निवासी यक्ष अपने घर का परिचय देते हुए मेघ से कहता है- “द्वारोपान्ते लिखितवपुषौ शंखपद्मौ च दृष्टवा” ‘वहां पर मेरी पत्नी के द्वारा द्वारस्थल (देहरी) पर लिखित शंख तथा कमल पुष्प को देखकर तुम्हें उसे पहचानने में कोई कठिनाई नहीं होगी…
पावड़ा : उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में किसी वीर पुरुष अथवा देवता के जीवन से संबंधित उसके वीरता पूर्ण घटनाओं का वर्णन जिन गीतों में किया जाता है उन्हें गढ़वाल में पावड़ा गीत कहा जाता है। यह कुमाऊँ के “कटकु ” , भड़गामा ,या राजस्थान के रासो गीत की तरह होते हैं गढ़वाल में देवताओं के पावड़ो में गोरिल देवता एवं नागराजा के पावड़े काफी प्रसिद्ध है। गोरिल के पवाड़े में कहा गया है कि तैमूर लंग अपनी विशाल तुर्की सेना को लेकर पहाड़ों पर आक्रमण एवं लूटपाट करने की दृष्टि से दिल्ली से चलता हुआ बिजनौर जिले में स्थित…