Great News: उत्तराखंड के बेसिक शिक्षा विभाग में लंबे समय से पदोन्नति की राह देख रहे शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। गढ़वाल मंडल में 32 शिक्षकों को एलटी (सहायक अध्यापक माध्यमिक) कैडर में पदोन्नति का तोहफा मिला है। अपर निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) गढ़वाल मंडल, कंचन देवराड़ी ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सभी पदोन्नत शिक्षकों को नई तैनाती भी सौंप दी है।
TET छूट वाले विषयों को मिली प्राथमिकता
यह पदोन्नति सीधी भर्ती के इतर निर्धारित 30 प्रतिशत विभागीय कोटे के तहत की गई है। इसमें खास बात यह है कि प्रमोशन केवल उन विषयों में दिए गए हैं जहाँ टीईटी (TET) की अनिवार्यता नहीं है, जैसे:
- कला
- गृह विज्ञान
- संगीत
- व्यायाम
अन्य विषयों में टीईटी की बाध्यता के कारण फिलहाल पदोन्नति की प्रक्रिया रुकी हुई है। विभाग के इस निर्णय से माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पद भरेंगे और बेसिक संवर्ग में नई नियुक्तियों के द्वार खुलेंगे।
यह भी पढ़े: मतदाता सूची सुधार: अब एक क्लिक पर उपलब्ध होंगे BLO, ‘Book a Call’ सुविधा शुरू
पदोन्नत होने वाले शिक्षकों की सूची
इस सूची में राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के 16 प्रधानाध्यापक और जूनियर हाईस्कूल के 16 सहायक अध्यापक शामिल हैं। पदोन्नत शिक्षकों के नाम और उनके संबंधित विद्यालय/क्षेत्र निम्नलिखित हैं:
| शिक्षक का नाम | विद्यालय/क्षेत्र | शिक्षक का नाम | विद्यालय/क्षेत्र |
| रीना | थपलिया गांव, पौड़ी | पुष्कर सिंह | कफोली, नारायणबगड़ |
| रजनी | दुगड्डा | गजेंद्र सिंह | हिमनी, देवाल |
| आशा | भुटाणू, बडोनी | कर्णपाल कंडारी | गुगली, अगस्त्यमुनी |
| अनिता नेगी | जशोधरपुर | ललित मोहन बिष्ट | मुसोली, खिसू |
| राजेंद्र सिंह | मरोड़ा, मोरी | मनोज कपरवाण | नलई, खिसूं |
| पूरण सिंह | मणकोली, पाबौ | सुनील दत्त गौड़ | पिनाकोट, थलीसैंण |
| अमित असवाल | गैड़, ऊखीमठ | उत्तम सिंह भंडारी | चौंरा, थलीसैंण |
| दर्शन सिंह | पगना, नंदानगर | राजेंद्र सिंह | कोठगा, भिलंगना |
| संजीव सिंह | मातली, जौनपुर | सुरेश कुमार | सौंडी, नरेंद्रनगर |
| राजेंद्र सिंह | सूरी, चिन्यालीसौड़ | पुलम सिंह | जुग्याड़ा, चिन्यालीसौड़ |
| हरीशचंद्र शाह | कुनेली, थलीसैंण | मोहन सिंह | हबीबपुर, भगवानपुर |
| रामचंद्र | खालसी, चिन्यालीसौड़ | मीनाक्षी | हरिपुर टोगिया, भगवानपुर |
| विनय सिंह | स्यांसू, ऊखीमठ | विनोद सिंह रावत | चमनाऊ, पोखड़ा |
| अरुण कुमार | तोली, द्वारीखाल | रेखा रावत | कुलिंग, देवाल |
| भूपेश सती | घुंघटी, थराली | सुरेश रावत | भिरतोली, नंदानगर |
| नरेंद्र सिंह | बूरा, नंदानगर | धनुली चंद्र | टैटुड़ा, गैरसैंण |
नोट: विभाग के इस कदम से शिक्षकों में उत्साह है, हालांकि सामान्य विषयों के शिक्षक अभी भी टीईटी बाध्यता के समाधान और अपनी पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं।
