Public Holiday: उत्तराखंड शासन ने महावीर जयंती के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बड़ा संशोधन किया है। शासन द्वारा जारी ताजा अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश में अब महावीर जयंती का अवकाश 30 मार्च 2026 (सोमवार) को रहेगा।
क्या है मुख्य बदलाव?
पूर्व में जारी कैलेंडर के अनुसार, महावीर जयंती की छुट्टी 31 मार्च (मंगलवार) के लिए निर्धारित थी। हालांकि, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी संशोधित आदेश (संख्या: 441/XXXI(15)G/26-74(सा0)/2016) के तहत इसे बदलकर अब एक दिन पहले यानी सोमवार को कर दिया गया है।
31 मार्च को खुलेंगे कार्यालय
शासन ने स्पष्ट किया है कि छुट्टी में इस बदलाव के बाद 31 मार्च 2026 को सभी सरकारी कार्यालय सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। अपर सचिव महावीर सिंह चौहान द्वारा डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
यह भी पढ़े: ऐ जा माता मन मा |माता के गढ़वाली भजन लिरिक्स | Aja Mata Man Ma Garhwali Bhajan Lyrics
इस निर्णय की प्रतिलिपि राज्यपाल सचिवालय, मुख्यमंत्री कार्यालय, उच्च न्यायालय नैनीताल और प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों सहित संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।

