Table of Contents
फूलदेई क्या है? (What is Phooldei Festival)
फूलदेई पर्व चैत्र मास की पहली संक्रांति, अर्थात मीन संक्रांति को मनाया जाता है, जो सामान्यतः 14 या 15 मार्च को पड़ती है। 2026 में मीन संक्रांति 15 मार्च 2026 को पड़ रही है इसलिए फूलदेई का त्यौहार 15 मार्च 2026 को रविवार के दिन मनाई जाएगी।
इसी दिन पहाड़ी सौर कैलेंडर के अनुसार हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी मानी जाती है। कुमाऊँ और गढ़वाल में इसे फूलदेई / फूल संग्रांत कहा जाता है, जबकि जौनसार क्षेत्र में इसे गोगा नाम से भी जाना जाता है। जब बच्चे देहरी पर फूल डालते हैं, तब वे यह पारंपरिक गीत गाते हैं—
“फूलदेई छम्मा देई,
दैणी द्वार भर भकार।”
यह पंक्तियाँ घर में सुख-समृद्धि और मंगलकामना का आशीर्वाद देती हैं।
Phool Dei Festival Wishes | फूलदेई की शुभकामनायें
- आप सभी को फूलदेई पर्व की हार्दिक शुभकामनायें।
आपके जीवन की देहरी भी फूलों की तरह खुशियों से भर जाए। - फूलदेई छम्मा देई,
आपके घर सुख-समृद्धि सदा बनी रहे। - बसंत की खुशबू और फूलों की सौगात
आपके जीवन में लाए नई शुरुआत। - फूलदेई की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपके जीवन में हमेशा खुशियों के फूल खिलते रहें। - फूलदेई छम्मा देई. .फूलदेई छम्मा देई ! सुख शांति लै भरी जो तुमरी धेई !!

फूलदेई के स्टेटस ( Phooldei Festival Status ) –
- फूलदेई छम्मा देई
देहरी भर दे खुशियों से। - पहाड़ की खुशबू
और फूलों का त्योहार —
फूलदेई की शुभकामनाएँ। - बच्चों की मुस्कान
और फूलों का आशीर्वाद
यही है फूलदेई का असली त्योहार।
फूलदेई के सन्देश ( Phooldei Msg )
- Happy Phooldei Festival
May your home be filled with happiness, prosperity and blooming flowers. - Wishing you a joyful Phooldei Festival.
May this beautiful spring festival bring peace and positivity in your life.
Instagram Caption | Trending Reel Caption –
- Phooldei Chhamma Dei
Pahadon ka sabse pyara festival ❤️ - Basanti hawa aur phoolon ki saugaat
Happy Phooldei Festival 🌸 - Door pahadon se aayi basant ki khushboo
Happy Phooldei 🌼 - When spring arrives in the mountains –
Phooldei begins
निष्कर्ष :
फूलदेई केवल एक पारंपरिक त्योहार नहीं, बल्कि उत्तराखंड की प्रकृति-प्रेमी संस्कृति और लोकजीवन की सुंदर झलक है। यह पर्व हमें सिखाता है कि जीवन में खुशियाँ बड़ी चीज़ों से नहीं, बल्कि छोटे–छोटे फूलों और बच्चों की मासूम मुस्कान से भी मिल सकती हैं। जब बच्चे घर–घर जाकर फूल डालते हुए सुख–समृद्धि की कामना करते हैं, तो यह पूरे समाज में प्रेम, अपनापन और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश फैलाता है।
बसंत ऋतु के आगमन के साथ मनाया जाने वाला यह पर्व पहाड़ के नववर्ष का भी स्वागत करता है और हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञ रहने की प्रेरणा देता है। इसलिए फूलदेई केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति, संस्कृति और सामूहिक खुशियों का जीवंत प्रतीक है, जो आज भी उत्तराखंड की पहचान और लोकपरंपरा को सहेजे हुए है।
फूलदेई के फोटो यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें।
फूलदेई त्यौहार पर निबंध | उत्तराखंड का बाल लोक पर्व फूलदेई | Essay on Phooldei Festival
